Madhubala Biopic: मधुबाला की बायोपिक में कौन सी एक्ट्रेस मधुबाला का रोल निभाएंगी? ये सवाल लंबे वक्त से बना हुआ है. कियारा आडवाणी के बाद अनीत पड्डा और सई पल्लवी का नाम सामने आया था. पर अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन अफवाहों की सच्चाई बता दी है.
ईरान-अमेरिका जंग के बीच अमेरिकी नौसेना ने अपने दो माइन काउंटरमेजर जहाजों, यूएसएस टुलसा और यूएसएस सांता बारबरा, को मध्य पूर्व से हटाकर मलेशिया भेज दिया है. यह कदम होरमुज जलडमरूमध्य में हजारों नौसैनिक माइंस के खतरे के बीच उठाया गया है. इस तैनाती बदलाव ने क्षेत्र की सुरक्षा और अमेरिकी रणनीति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है। टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार, को इसकी आधिकारिक घोषणा की। दरअसल, नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट (लोअर बैक इंजरी) के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
किशन के साथ टीम ने एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। यह फैसला टीम के भविष्य को देखते हुए भी अहम माना जा रहा।
ईशान को मिली हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान को यह जिम्मेदारी यूं ही नहीं मिली है। हाल ही में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुई। दूसरी तरफ, अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
झारखंड को ईशान ने कप्तानी में बनाया था चैंपियन दिलचस्प बात यह है कि यह किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सिर्फ दूसरा सीजन है, लेकिन इसके बावजूद टीम ने उन पर भरोसा जताया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह उनकी कप्तानी में हालिया सफलता भी है। किशन ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया था।उस टूर्नामेंट के फाइनल में किशन ने हरियाणा के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में सेंचुरी लगाई और टीम को 69 रन से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन ने उन्हें सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक लीडर के रूप में भी स्थापित किया।
किशन के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। 2022 के बाद वह टीम इंडिया से बाहर हो गए थे और कुछ समय के लिए घरेलू क्रिकेट से भी दूर रहे। इसका असर उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी पड़ा था। लेकिन वापसी के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदला और मैदान पर मजबूत कमबैक किया।
अब आईपीएल 2026 में उनके पास खुद को एक कप्तान के रूप में साबित करने का बड़ा मौका है। शुरुआती मैचों में उनकी कप्तानी और टीम का प्रदर्शन यह तय करेगा कि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में कितनी मजबूत दावेदार बनती है।