उत्तम नगर हत्याकांड: कौन सेंक रहा राजनीतिक रोटियां? कांग्रेस सांसद ने लिया बीजेपी का नाम; वजह भी बताई
उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से उपजा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां जगह-जगह नफरती पोस्टर लगाए गए, जिस पर लिखा था, ईद पर खून की होली खेली जाएगी। पुलिस ने इन विवादित पोस्टरों को हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन इसके चलते राजधानी में ईद पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने उत्तम नगर की स्थिति के लिए सीधे-सीधे बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा दिया है।
मीडिया से बातचीत में उज्ज्वल सिंह रमन ने कहा कि भाजपा हमेशा की तरह ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है और राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। इसके माध्यम से वह आने वाले चुनाव जीतने का नाकाम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तम नगर की घटना निंदनीय है। एक धार्मिक आयोजन पर अपने त्योहारों को मनाने से रोका जाए, गलत है। इसी तरह संभल में भी किया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी कड़े शब्दों में इसका संज्ञान लिया।
रेखा सरकार से की ये अपील
कांग्रेस सांसद ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार से अपील की कि सभी को अपने त्योहार मनाने की स्वतंत्रता है। सरकार से कहना चाहता हूं कि लोगों को ईद मनाने दें। हमको ये संविधान ताकत देता है। सभी धर्म के लोगों को समान रूप से त्योहार मनाने की खुली छूट है, कोई प्रतिबंध नहीं है।
#WATCH दिल्ली: उत्तम नगर की स्थिति पर कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, "भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है और ध्रुवीकरण की रोटियां फेंक रही है। इसके माध्यम से आने वाले दिनों में चुनाव जीतने का एक नाकाम प्रयास कर रही है। उत्तम नगर की घटना निंदनीय है। एक धार्मिक आयोजन पर… pic.twitter.com/qOKeoFYwUe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
यह है पूरा मामला
बता दें कि होली के दिन 10 वर्षीय बेटी ने अपने पिता पर पानी का गुब्बार मारा था, जो कि एक दूसरी समुदाय की महिला को जा लिया, जिस पर विवाद हो गया था। यह विवाद शांत हो गया, लेकिन शाम को होली खेलकर घर लौट रहे तरुण पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया, जो कि अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
Assam Assembly Election 2026: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार (18 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी इस सूची में जोरहाट और दिसपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं।
दूसरी लिस्ट में किसे मिला मौका?
आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। पार्टी ने बरहामपुर से रानू माई टेरोनपी, डिपू से बीरेश डिफुसा और जोरहाट से प्रणब प्रियांशु दत्ता को मैदान में उतारा है। इसके अलावा उत्तर करीमगंज से सयनुल हक, पलाशबाड़ी से एल्विन बरुआ और दिसपुर सीट से बल्लभ पात्रा को टिकट दिया गया है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the second list of Candidates for Assembly
— AAP (@AamAadmiParty) March 18, 2026
Elections 2026 in the state of Assam. pic.twitter.com/2kNiL9scvp
अकेले चुनाव लड़ेगी AAP
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में अभी तक आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है। इस बार पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी विपक्षी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और 'एकला चलो' की नीति अपनाते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।
पहली लिस्ट में थे 14 नाम
बता दें कि इससे पहले रविवार को 'आप' ने 14 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरूपा डेकाराजा को गुवाहाटी सेंट्रल और रेणुका तिमुंगपी को बोकाजन से उम्मीदवार बनाया गया था। अन्य प्रमुख नामों में तपन गोगोई (शिवसागर), अच्चुत दास (नावबोइचा) और पल्लव सैकिया (टीटाबर) शामिल थे।
असम विधानसभा का मौजूदा समीकरण
वर्तमान में 126 सीटों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 64 सीटें हैं। भाजपा के सहयोगियों में एजीपी (9), यूपीपीएल (7) और बीपीएफ (3) शामिल हैं। विपक्ष में कांग्रेस के पास 26, एआईयूडीएफ के पास 15 और सीपीआई (एम) के पास 1 विधायक है। चुनाव आयोग के अनुसार, असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



