CM Yogi Adityanath Speech: Eid और Navratri से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान!
CM Yogi Adityanath Speech: उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के शासन को एक बड़े परिवर्तनकाल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान हुए विकास कार्यों और बदलावों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और 'डबल इंजन सरकार' की नीतियों का परिणाम है.
मंच पर दिखी राजनीतिक एकजुटता
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक मजबूती का संदेश दिया. इनमें केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और सुरेश कुमार खन्ना जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे. इस दौरान सरकार और संगठन के बीच तालमेल को विकास की आधारशिला बताया गया.
अतीत की चुनौतियां और वर्तमान की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि पहले उत्तर प्रदेश कई समस्याओं से जूझ रहा था बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और पलायन जैसी चुनौतियां आम थीं. उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने पहचान का संकट था और किसान भी परेशान थे.
लेकिन पिछले वर्षों में सरकार ने सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार के क्षेत्रों में कई सुधार किए हैं, जिससे प्रदेश की छवि बदली है.
रोजगार और पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव
सरकार के अनुसार, नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या पुलिस भर्ती की है। हाल के वर्षों में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है. विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिससे पुलिस बल में संतुलन और सशक्तिकरण दोनों बढ़े हैं.
सुरक्षा और सामाजिक माहौल में सुधार
कार्यक्रम में यह भी दावा किया गया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है. त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल इसका उदाहरण बताया गया. नवरात्रि और रमजान जैसे पर्वों का शांतिपूर्ण आयोजन राज्य में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का संकेत माना गया.
भविष्य का लक्ष्य: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था
सरकार ने आने वाले वर्षों के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है. उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं. इसके लिए निवेश, रोजगार, कृषि और उद्योग के क्षेत्रों में नए कदम उठाने की बात कही गई. साथ ही समाज के हर वर्ग से सुझाव लेकर आगे की रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया.
ट्रैवल व्लॉगर ने खोल दी यूरोप की पोल, इटली की सड़कों पर कूड़ा और पटरी बाजार, देखें तो जरा!
सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरानी जताता है. आपको आज एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होगा. अब तक आपने देखा होगा कि कुछ यूरोपीय देश ऐसे हैं, जिन्हें देखने से लगता है कि वहां पर तो गरीबी है ही नहीं. लोगों के मन में यह छवि बनी हुई है कि वहां सिर्फ रईस लोग रहते हैं और सब कुछ शीशे की तरह चमकता है, लेकिन ये सब सिर्फ ऊपर-ऊपर से ही दिखाई देता है.
इटली का देसी अंदाज आया सामने
दरअसल, एक ट्रैवल व्लॉगर ने इटली के अंदर की उस तस्वीर को दिखाया है, जो एकदम एशियाई देशों की तरह है. युवती अपने वीडियो में दिखाती है कि इटली के कुछ इलाकों में घर कैसे बने हुए हैं. वह कहती है कि यहां हमारे जैसे ही पुराने और साधारण घर हैं, जबकि दुनिया को इन देशों की इमेज ऐसी दिखाई जाती है जैसे वहां सिर्फ आलीशान महल और अमीरी ही बसी हो. युवती ने साफ किया कि ये भी इटली की एक बड़ी सच्चाई है जिसे अक्सर छिपाया जाता है.
सड़कों पर फेरी और पटरी बाजार
वीडियो में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मंजर तब दिखता है जब युवती को एक सब्जी बेचने वाला मिल जाता है. वह शख्स बिल्कुल हमारे देश की तरह फेरी लगाकर सब्जी और फल बेच रहा होता है. यहां तक कि वहां पर भी लोग वैसे ही मेहनत कर रहे हैं जैसे हमारे यहां छोटे दुकानदार करते हैं. युवती आगे दिखाती है कि इटली में लोग कितनी गंदगी के बीच रहते हैं. वह सड़कों के किनारे पड़े कचरे के ढेरों का नजारा दिखाती है और कहती है कि यहां पर गंदगी काफी ज्यादा है, यह तो बिल्कुल हमारे देश जैसा ही नजारा है.
ये भी पढ़ें- फ्लाइट बनी लोकल ट्रेन! 5 घंटे की देरी हुई तो 'चाय-चाय' और 'चेन लगवा लो' के नारों से गूंजा विमान, देखें वीडियो
दिल्ली की मार्केट जैसा नजारा
युवती आगे बढ़ती है और वहां के लोकल मार्केट्स दिखाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सड़क के किनारे पटरी लगाकर कपड़े बेच रहे हैं. यह नजारा बिल्कुल वैसा ही है जैसा दिल्ली में पालिका मार्केट और राजीव चौक के पास मार्केट लगता है. कुछ उसी तरह का बाजार इटली की सड़कों पर नजर आ रहा होता है. वहां भी मोल-भाव और भीड़भाड़ का वही माहौल है जो किसी भी एशियाई देश की मार्केट में देखने को मिलता है.
बदल गई यूरोप को देखने की सोच
वीडियो में युवती ने कई सारी ऐसी चीजों को दिखाया है, जो एक आम सोच को चुनौती देती हैं. दुनिया भर में यह माना जाता है कि अगर कोई यूरोपीय देश है तो वहां वाकई में कहीं पर भी गरीबी, भुखमरी या गंदगी नहीं होगी. लेकिन इस व्लॉगर ने साफ कर दिया कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती. यूरोप के देशों में भी मिडिल क्लास और गरीब तबका मौजूद है जो रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझता है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है.
इटली में तो हमारे जैसे ही हालात हैं….
— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) March 18, 2026
ये देश बाहर बाहर से ही भव्य और सुंदर दिखते हैं…
अंदरूनी जगहों पर जाकर देखो तो हमसे भी गए गुजरे दिखेंगे…!! pic.twitter.com/kmMVJVnfkB
ये भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, लेना पड़ा उधार', फराह खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























