Bihar Board 12th Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का नतीजा, इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अब जल्द घोषित किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है. इसके साथ ही टॉपर्स के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इस साल जो छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें. ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें.
रिजल्ट कब आएगा? (Bihar Board 12th Result 2026)
बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने और टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू होने के बाद यह साफ है कि रिजल्ट ज्यादा दूर नहीं है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी होने की संभावना रहती है.
ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें.
किन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से स्लो या सर्वर डाउन की समस्या आ सकती है. ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करनी चाहिए.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट के समय घबराने की जरूरत नहीं है. सभी जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें. अगर वेबसाइट काम न करे तो कुछ समय बाद फिर से प्रयास करें. रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी जरूर सेव कर लें, क्योंकि यह आगे एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में काम आएगी.
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026: इस बार नए सिस्टम से हो रहे हैं यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग, रिजल्ट डेट क्या है?
Gangaur 2026: गणगौर पर कैसे बनाएं घर पर परफेक्ट घेवर? नोट करें स्टेप बाय स्टेप ट्रेडिशनल रेसिपी
Gangaur 2026/Ghevar Recipe at Home: राजस्थान की मशहूर गणगौर पूजा यहां का बहुत खास त्योहार माना जाता है. इस पर्व पर भगवान शिव और पार्वती के ईसर जी और गौरा जी स्वरूप की पूजा की जाती है. इन्हें दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है. राजस्थान में यह त्योहार महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. इसमें विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती है. खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती है और अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी के लिए व्रत रखती है. यह त्योहार करीब 16 दिनों तक चलता है. गणगौर पूजा में घेवर का प्रसाद मुख्य रूप से चढ़ाया जाता है.
हालांकि, बाजार में कई प्रकार के घेवर मिलते हैं मगर उनके मिलावटी होने की संभावना रहती है. इसलिए, महिलाएं अधिकतर इन्हें बाजार से नहीं खरीदती हैं. ऐसे में अगर आप गणगौर पूजा के लिए बाजार से लेने के बजाय घर पर ही घेवर बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी रेसिपी सीख लें. आइए जानते हैं इस शानदार मिठाई को बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें-Ramadan 2026 Iftar Timing: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, जानिए अलग-अलग शहरों में क्या है रोजा खोलने का समय
घेवर बनाने के लिए सामग्रियों की सूची
- 2 कप मैदा (घोल बनाने के लिए)
- 1 कप घी (बैटर के लिए)
- आधा कप ठंडा दूध
- जरूरत के अनुसार ठंडा पानी
- बर्फ के कुछ टुकड़े (घी फेंटने के लिए)
- 1 छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस
- तलने के लिए घी या रिफाइंड ऑयल
चाशनी के लिए
2 कप चीनी और 1 कप पानी
सर्विंग
सजाने के लिए बारीक कटे पिस्ता या बादाम और चांदी का वर्क
घेवर बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
स्टेप 1- घेवर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में ठंडा घी लेकर बर्फ डालकर उसे अच्छी तरह फेंटना है जब तक वह क्रीम जैसा न हो जाए.
स्टेप 2- इसके बाद अब उसमें धीरे-धीरे मैदा और दूध मिलाएं और फिर ठंडा पानी डालकर पतला और स्मूद बैटर तैयार कर लें.
स्टेप 3- घेवर के स्वाद को संतुलित रखने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू रस मिला लें, ताकि टेस्ट अच्छा आए.
स्टेप 4- घेवर बनाने के लिए अब आपको एक गहरे बर्तन में देसी घी को अच्छी तरह से गर्म करना है. जब घी से धुआं निकलने लगे तो उसमें घेवर बनाने वाला सांचा डालें और बैटर को एक धार बनाकर बर्तन के बिल्कुल बीच में डालते जाएं. ध्यान रहे अगर घी गर्म नहीं होगा तो घेवर की शेप नहीं आएगी.
स्टेप 5- जब झाग शांत हो जाए तो फिर दोबारा से सेम प्रोसेस से बैटर डालें. ऐसा 10-15 बार करें. बीच-बीच में डंडी या चाकू की मदद से घोल डालते हुए घेवर की जालीदार बनावट को तैयार करें.
स्टेप 6- जब घेवर का रंग सुनहरा हो जाए तो उसे सावधानी के साथ बाहर निकाल लें.
स्टेप 7- इसके बाद अलग से चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी बना लें और घेवर को उसमें डाल दें.
स्टेप 8- कुछ देर बाद जब घेवर में चाशनी अच्छे से लग जाए तो आखिर में ड्राई फ्रूट से सजाकर घेवर तैयार करें.
स्टेप 9- अंत में जब घेवर ठंडा हो जाए तो उस पर चांदी का वर्क लगा लें. आप केसर की बूंदे भी डालकर सजा सकते हैं.
गणगौर पूजा के लिए आप इस तरह घर पर ही पारंपरिक स्वाद के साथ घेवर बना सकते हैं. घेवर का भोग लगाएं और फिर इसे सर्व करें. रक्षा बंधन पर भी घेवर बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Kimami Sewai Recipe: ईद के मौके पर उठाए लखनऊ की किमामी सेवइ का लुफ्त, नोट कर लें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















