Responsive Scrollable Menu

Gangaur 2026: गणगौर पर कैसे बनाएं घर पर परफेक्ट घेवर? नोट करें स्टेप बाय स्टेप ट्रेडिशनल रेसिपी

Gangaur 2026/Ghevar Recipe at Home:  राजस्थान की मशहूर गणगौर पूजा यहां का बहुत खास त्योहार माना जाता है. इस पर्व पर भगवान शिव और पार्वती के ईसर जी और गौरा जी स्वरूप की पूजा की जाती है. इन्हें दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है. राजस्थान में यह त्योहार महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. इसमें विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती है. खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती है और अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी के लिए व्रत रखती है. यह त्योहार करीब 16 दिनों तक चलता है. गणगौर पूजा में घेवर का प्रसाद मुख्य रूप से चढ़ाया जाता है. 

हालांकि, बाजार में कई प्रकार के घेवर मिलते हैं मगर उनके मिलावटी होने की संभावना रहती है. इसलिए, महिलाएं अधिकतर इन्हें बाजार से नहीं खरीदती हैं. ऐसे में अगर आप गणगौर पूजा के लिए बाजार से लेने के बजाय घर पर ही घेवर बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी रेसिपी सीख लें.  आइए जानते हैं इस शानदार मिठाई को बनाने की विधि.

ये भी पढ़ें-Ramadan 2026 Iftar Timing: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, जानिए अलग-अलग शहरों में क्या है रोजा खोलने का समय

घेवर बनाने के लिए सामग्रियों की सूची

  • 2 कप मैदा (घोल बनाने के लिए)
  • 1 कप घी (बैटर के लिए)
  • आधा कप ठंडा दूध
  • जरूरत के अनुसार ठंडा पानी
  • बर्फ के कुछ टुकड़े (घी फेंटने के लिए)
  • 1 छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस
  • तलने के लिए घी या रिफाइंड ऑयल

चाशनी के लिए

2 कप चीनी और 1 कप पानी 

सर्विंग 

सजाने के लिए बारीक कटे पिस्ता या बादाम और चांदी का वर्क

घेवर बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी 

स्टेप 1- घेवर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में ठंडा घी लेकर बर्फ डालकर उसे अच्छी तरह फेंटना है जब तक वह क्रीम जैसा न हो जाए.

स्टेप 2- इसके बाद अब उसमें धीरे-धीरे मैदा और दूध मिलाएं और फिर ठंडा पानी डालकर पतला और स्मूद बैटर तैयार कर लें.

स्टेप 3- घेवर के स्वाद को संतुलित रखने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू रस मिला लें, ताकि टेस्ट अच्छा आए.

स्टेप 4- घेवर बनाने के लिए अब आपको एक गहरे बर्तन में देसी घी को अच्छी तरह से गर्म करना है. जब घी से धुआं निकलने लगे तो उसमें घेवर बनाने वाला सांचा डालें और बैटर को एक धार बनाकर बर्तन के बिल्कुल बीच में डालते जाएं. ध्यान रहे अगर घी गर्म नहीं होगा तो घेवर की शेप नहीं आएगी.

स्टेप 5- जब झाग शांत हो जाए तो फिर दोबारा से सेम प्रोसेस से बैटर डालें. ऐसा 10-15 बार करें. बीच-बीच में डंडी या चाकू की मदद से घोल डालते हुए घेवर की जालीदार बनावट को तैयार करें.

स्टेप 6- जब घेवर का रंग सुनहरा हो जाए तो उसे सावधानी के साथ बाहर निकाल लें.

स्टेप 7- इसके बाद अलग से चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी बना लें और घेवर को उसमें डाल दें.

स्टेप 8- कुछ देर बाद जब घेवर में चाशनी अच्छे से लग जाए तो आखिर में ड्राई फ्रूट से सजाकर घेवर तैयार करें. 

स्टेप 9- अंत में जब घेवर ठंडा हो जाए तो उस पर चांदी का वर्क लगा लें. आप केसर की बूंदे भी डालकर सजा सकते हैं.

गणगौर पूजा के लिए आप इस तरह घर पर ही पारंपरिक स्वाद के साथ घेवर बना सकते हैं. घेवर का भोग लगाएं और फिर इसे सर्व करें. रक्षा बंधन पर भी घेवर बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Kimami Sewai Recipe: ईद के मौके पर उठाए लखनऊ की किमामी सेवइ का लुफ्त, नोट कर लें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Continue reading on the app

दिल्ली के पालम में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 9 लोग बिल्डिंग में फंसे थे

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पालम इलाके के साध नगर में शुक्रवार को एक भीषण आग की घटना घटी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। आग में झुलसने से मौतों की यह दुखद घटना उस वक्त हुई जब एक परिवार के 9 लोग आग से घिरी बिल्डिंग में फंस गए थे। घटना के बाद मौके …

The post दिल्ली के पालम में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 9 लोग बिल्डिंग में फंसे थे appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

'और इंतजार नहीं कर सकता था' - T20 World Cup जीत के बाद Shivam Dube क्यों Train से घर पहुंचे?

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद घर लौटने का एक अनोखा रास्ता चुना। जहां बाकी टीम हवाई जहाज से निर्धारित वापसी की तैयारी कर रही थी, वहीं दुबे ने सुविधा के बजाय तात्कालिकता से प्रेरित होकर व्यक्तिगत निर्णय लिया। 31 वर्षीय दुबे फाइनल के कुछ ही घंटों के भीतर अहमदाबाद से रवाना हो गए, क्योंकि उन्होंने टीम की यात्रा व्यवस्थाओं के बजाय परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी। अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर उड़ानें उपलब्ध न होने के कारण, उन्होंने घर पहुंचने के सबसे तेज़ साधन के रूप में रेलगाड़ी का सहारा लिया। अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ, दुबे ने सुबह की यात्रा के लिए तीन स्तरीय एसी कोच में सीटें सुरक्षित कीं।
 

इसे भी पढ़ें: Parliament में दो रंग: Lok Sabha में MSP पर तीखी तकरार, Rajya Sabha में भावुक विदाई का पल


एक कार्यक्रम में दुबे ने कहा कि मैं घर पर अपने बच्चे और पिता से मिलने के लिए बेचैन था... इसीलिए मैं सुबह जल्दी निकल गया। मैं और इंतजार नहीं कर सकता था। इस फैसले के साथ कई चुनौतियां भी थीं। वैश्विक स्तर पर मिली शानदार जीत के बाद, दुबे को इस बात का अंदाजा था कि यात्रा के दौरान प्रशंसक उन्हें पहचान सकते हैं। इन चिंताओं के बावजूद, उन्होंने विकल्पों पर विचार किया और परिस्थितियों के अनुसार सबसे व्यावहारिक समाधान चुना। उन्होंने आगे कहा कि कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मैंने अहमदाबाद से मुंबई के लिए सुबह-सुबह ट्रेन लेने का फैसला किया। हम सड़क मार्ग से भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन तेज़ थी।

इसके तुरंत बाद उनके करीबी लोगों ने चिंता व्यक्त करना शुरू कर दिया। परिवार और दोस्तों ने सवाल उठाया कि इतनी चर्चित जीत के तुरंत बाद सार्वजनिक ट्रेन में यात्रा करने से कहीं अवांछित ध्यान आकर्षित न हो। दुबे ने इन चिंताओं को स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक योजना बनाई। जिनसे भी हमने बात की - परिवार और दोस्तों - सभी चिंतित थे। वे बार-बार पूछ रहे थे, 'अगर स्टेशन पर या ट्रेन में कोई आपको पहचान ले तो क्या होगा?'
 

इसे भी पढ़ें: मजबूत सेना, स्वदेशी हथियार और नई युद्ध तकनीक, यही है मोदी सरकार की जबरदस्त सामरिक रणनीति


पहचान से बचने के लिए उन्होंने कुछ सरल सावधानियां बरतीं। टोपी, मास्क और लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहनकर उन्होंने भीड़ में घुलमिल जाने का प्रयास किया। समय का भी विशेष महत्व था, क्योंकि उन्होंने सुबह 5 बजे के ठीक बाद की ट्रेन चुनी, जब स्टेशनों पर आमतौर पर भीड़ कम होती है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं ट्रेन के छूटने से पांच मिनट पहले तक कार में इंतजार करूंगा, फिर ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ूंगा।
Wed, 18 Mar 2026 19:35:00 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: होर्मुज से सिर्फ भारत का टैंकर आया- कर्नल (रि.) शैलेंद्र सिंह | Trump | India | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:45:05+00:00

Ganga में Iftar Party को लेकर Muslims पर भड़की किन्नर शंकराचार्य | #upnews #varanasi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:36:37+00:00

ट्रंप ने किया ईरान का लीडरशिप 'साफ'! देखिये Aishwarya का Agenda| Iran-Israel War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:35:00+00:00

Israeli Drone हमले में कार के उड़े परखच्चे | #warnews #israelattackoniran #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:41:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers