Responsive Scrollable Menu

मौत की कगार पर खड़े सैनिकों से शादी करने के लिए रशियन लड़कियों में मची होड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से एक दिलचस्प और नया घोटाला सामने आया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महिलाओं पर आरोप है कि वे युद्ध में जा रहे सैनिकों और युद्ध में घायल हुए सैनिकों के साथ जल्दबाजी में शादी कर रही है, जिससे उनकी मौत के बाद मिलने वाले सरकारी मुआवजे पर कब्जा कर सकें. रूसी मीडिया और रूसी अधिकारियों ने ऐसी महिलाओं को ब्लैक विडो करार दिया है. 

रूस में हाल में ऐसे कई मामले सामने आया है, जिसमें सैनिकों ने युद्ध पर जाने से ठीक पहले या फिर अस्पताल में अपनी मौत से पहले शादी की हो. इस घोटाले में अस्पताल से लेकर सेना तक की मिलीभगत का आरोप है. इस आरोप में सबसे ज्यादा चर्चित केस एक नर्स का रहा है. सैन्य अस्पताल की एक नर्स पर आरोप है कि उसने अस्पताल में भर्ती 5 घायल सैनिकों से अलग-अलग वक्त पर शादी की. नर्स ने कुबूल किया कि वह सैनिकों के मरने के बाद सरकार से मुआवजा लेना चाहती थी. मामला जैसे ही सामने आया, उसे नौकरी से निकाल दिया गया.

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- रूस में तैनात हुआ उत्तर कोरियाई मिसाइल सिस्टम, यूक्रेनी खुफिया विभाग का दावा- पुतिन के समर्थन में खुलकर उतरा किम जोंग

पिता की मौत के बाद बेटी को पता चला- दो दिन पहले हुई थी शादी

सेंट पीटर्सबर्ग की रहने वाली मारिया ने सेना से एक शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि उसने पिता यूरी 59 साल के थे. युक्रेन के साथ युद्ध में उन्हें गोली लग गई थी. बाद में उन्हें पता चला कि युद्ध पर जाने से दो दिन पहले ही उसके पिता ने शादी की थी. मारिया का कहना है कि पिता की शादी की बात बहुत चौंकाने वाली है. मारिया का आरोप है कि जिस महिला से पिता ने शादी की, उसका नाम उन्होंने आज तक नहीं सुना था. महिला उसके पिता से 22 साल छोटी थी. शादी के बाद वह महिला ही यूरी की सबसे करीबी रिश्तेदार बन गई और मुआवाजा हासिल करने की हकदार भी.

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- यूक्रेन में सड़कों पर क्यों उतरे हजारों लोग? रूस से युद्ध के बीच विद्रोह शुरू, रक्षा मंत्री के लिए उठाई ये मांग

मारिया का आरोप है कि उनके पिता के साथ धोखा हुआ है. उसके पिता का फ्लैैट भी बिक गया है. अब उसके पास पिता की याद में सिर्फ उस घर की चाबियां ही बची हैं, जो अब किसी भी काम की नहीं है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- पुतिन से पूछूंगा, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्यों कहा?

सैनिक की मौत पर मिलता है भारी मुआवजा

बता दें, यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में मारे जाने वाले सैनिकों के परिवारों को रूसी सरकार कम से कम 50 लाख रूबल का मुआवजा देती है. अन्य भुगतान और बीमा जोड़ दिए जाए तो ये रकम और अधिक हो जाती है. आरोप है कि इस पैसे के लालच में महिलाएं अकेले, कमजोर और बुजुर्ग सैनिकों को शादी करने के लिए फंसाती हैं. सैनिकों की मौत के बाद पूरा मुआवजा पत्नी को मिल जाता है. परिवार के बाकी लोग सिर्फ मुंह देखते ही रहते हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार! क्या पुतिन खत्म करेंगे युद्ध? जेलेंस्की ने US से मांगी ये मदद

Continue reading on the app

Friday OTT Releases: 'मैं वापस आऊंगा' से लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर', इस विकेंड घर बैठे देखें ये फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: वीकेंड आ चुका है और कई जगहों पर बारिश का मौसम भी सुहाना बना हुआ है. ऐसे में अगर आपका बाहर घूमने का कोई प्लान नहीं है, तो घर बैठे ही अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बनाया जा सकता है. इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें दमदार एक्शन, देशभक्ति, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा. अगर आप भी चाय-पकौड़ों के साथ कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लेटेस्ट ओटीटी रिलीज वॉचलिस्ट में शामिल कर लें.

मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ मिली थी. वहीं, अब जो लोग इसे ओटीटी में देखने का इंतजार कर रहे थे, वो खत्म हो गया है. ये फिल्म 7 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है. बता दें, इस फिल्म में  नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने अहम रोल प्ले किया है.

लेनिन (Lenin)

साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'लेनिन' भी इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही. फिल्म में एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जिसमें राजनीति और न्याय देखने को मिलती है. ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी और अब ओटीटी पर जी5 पर देखी जा सकती है. फिल्म में  अखिल अक्किनेनी के साथ भाग्यश्री बोर्से लीड रोल में हैं.

ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)

सिद्धार्थ (Siddharth), जिम्मी शेरगिल (Jimmyu Shergill) और अभय वर्मा (Abhay Varma)  स्टारर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर भी इस हफ्ते देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये एक डॉक्युड्रामा सीरीज है जिसमें कारगिल वॉर में भारतीय वायु सेना के पराक्रम को दिखाया गया है. इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा के साथ-साथ दीया मिर्जा , प्राजक्ता कोली और आदिल हुसैन भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल

तुम्बाडची मंजुला (Tumbadchi Manjula)

साई तम्हांकर (Sai Tamhankar) और ओम भूतकर (Om Bhootkar) स्टारर मराठी हॉरर कॉमेडी फिल्म का ओटीटी पर हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. ये फिल्म भी 7 अगस्त को ही जी5 पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

द लास्ट हाउस (The Last House)

हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर फिल्म द लास्ट हाउस भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है. लुई लेटेरियर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ग्रेटा ली, वैगनर मौरा, सैम लर्नर और एम्मा हो लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप इस विकेंड अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

वधंधी सीजन 2 (Vadhandhi Season )

'वधंधी सीजन 2' एक क्राइम थ्रिल सिरीज है, जिसमें एम ससिकुमार (M. Sasikumar) लीड रोल में हैं. 8 एपिसोड्स वाली इस सीरीज में सीक्रेट्स के साथ ही पॉलिटिकल ड्रामा भी देखने  को मलेगा. इसे आप 7 अगस्त से  प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सरीज को तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'द पैराडाइज' का टीजर हुआ आउट, 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज

Continue reading on the app

  Sports

आखिरकार फट पड़े सरफराज खान! श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में जगह न मिलने की निकाली भड़ास?

Sarfaraz Khan: कहते हैं ना... मैदान से बाहर बैठा खिलाड़ी भी अंदर से मैच खेल रहा होता है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ. मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने शायद सोशल मीडिया पर उसी को लेकर अपने मन की बात कही है. Fri, 7 Aug 2026 15:20:18 +0530

  Videos
See all

JPSC Protest Today: Ranchi में छात्र आंदोलन में पहुँची छात्र नेता Neha Bora पर स्याही फेंकी गई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:01:22+00:00

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: अतीक के बेटे की कार 100+ की रफ्तार से हादसे का शिकार, बड़ा खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers