Responsive Scrollable Menu

Friday OTT Releases: 'मैं वापस आऊंगा' से लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर', इस विकेंड घर बैठे देखें ये फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: वीकेंड आ चुका है और कई जगहों पर बारिश का मौसम भी सुहाना बना हुआ है. ऐसे में अगर आपका बाहर घूमने का कोई प्लान नहीं है, तो घर बैठे ही अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बनाया जा सकता है. इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें दमदार एक्शन, देशभक्ति, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा. अगर आप भी चाय-पकौड़ों के साथ कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लेटेस्ट ओटीटी रिलीज वॉचलिस्ट में शामिल कर लें.

मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)

इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब तारीफ मिली थी. वहीं, अब जो लोग इसे ओटीटी में देखने का इंतजार कर रहे थे, वो खत्म हो गया है. ये फिल्म 7 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है. बता दें, इस फिल्म में  नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने अहम रोल प्ले किया है.

लेनिन (Lenin)

साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'लेनिन' भी इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही. फिल्म में एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जिसमें राजनीति और न्याय देखने को मिलती है. ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी और अब ओटीटी पर जी5 पर देखी जा सकती है. फिल्म में  अखिल अक्किनेनी के साथ भाग्यश्री बोर्से लीड रोल में हैं.

ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)

सिद्धार्थ (Siddharth), जिम्मी शेरगिल (Jimmyu Shergill) और अभय वर्मा (Abhay Varma)  स्टारर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर भी इस हफ्ते देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये एक डॉक्युड्रामा सीरीज है जिसमें कारगिल वॉर में भारतीय वायु सेना के पराक्रम को दिखाया गया है. इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा के साथ-साथ दीया मिर्जा , प्राजक्ता कोली और आदिल हुसैन भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल

तुम्बाडची मंजुला (Tumbadchi Manjula)

साई तम्हांकर (Sai Tamhankar) और ओम भूतकर (Om Bhootkar) स्टारर मराठी हॉरर कॉमेडी फिल्म का ओटीटी पर हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. ये फिल्म भी 7 अगस्त को ही जी5 पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

द लास्ट हाउस (The Last House)

हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर फिल्म द लास्ट हाउस भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है. लुई लेटेरियर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ग्रेटा ली, वैगनर मौरा, सैम लर्नर और एम्मा हो लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप इस विकेंड अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

वधंधी सीजन 2 (Vadhandhi Season )

'वधंधी सीजन 2' एक क्राइम थ्रिल सिरीज है, जिसमें एम ससिकुमार (M. Sasikumar) लीड रोल में हैं. 8 एपिसोड्स वाली इस सीरीज में सीक्रेट्स के साथ ही पॉलिटिकल ड्रामा भी देखने  को मलेगा. इसे आप 7 अगस्त से  प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सरीज को तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'द पैराडाइज' का टीजर हुआ आउट, 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज

Continue reading on the app

कांगो में इबोला के प्रकोप से अब तक 1850 की मौत, बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

किंशासा, 7 अगस्त (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 4053 लोगों में इबोला की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 1850 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी 694 मरीज आइसोलेशन में या अस्पताल में इलाजरत हैं, जबकि 793 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। लेकिन पूर्वी डीआरसी में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यूनिसेफ ने गुरुवार को कहा कि इस प्रकोप में अब तक 330 बच्चों की मौत हो चुकी है। इससे इतुरी प्रांत में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

यूनिसेफ के अनुसार, बच्चों में कुल पुष्ट मामलों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है, लेकिन मौतों में उनका हिस्सा लगभग एक तिहाई है। 5 साल से कम उम्र के छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, उनमें मृत्यु दर वयस्कों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है।

संगठन ने बताया कि इबोला के डर और स्वास्थ्य केंद्रों में रुकावट के कारण परिवार अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। इससे बचपन के टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं में भारी गिरावट आई है।

यूनिसेफ के डीआरसी प्रतिनिधि जॉन एगबोर ने कहा, इबोला का प्रकोप पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को बाधित कर रहा है। इसका सीधा असर मलेरिया, डायरिया और अन्य इलाज योग्य बीमारियों पर पड़ेगा, जो बच्चों की मौत की सबसे बड़ी वजह हैं।

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठन मेडेसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स ने बुधवार को चेतावनी दी कि पूर्वी डीआरसी में इबोला की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा गंभीर है। संगठन के मुताबिक संक्रमण अभूतपूर्व गति से फैल रहा है और इसके धीमा होने के कोई संकेत नहीं हैं। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा कि अस्पतालों में बेड की कमी, मेडिकल स्टाफ पर दबाव और समुदायों में डर की वजह से मरीज समय पर इलाज नहीं ले पा रहे हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान की पत्थर मार-मारकर हत्या, किया था इसका विरोध

फुटबॉल स्टार और एससी विला के कप्तान डेविड ओवोरी की हत्या कर दी गई है. वो सिर्फ 27 साल के थे. Fri, 07 Aug 2026 16:23:55 +0530

  Videos
See all

Pakistan-Saudi-Turkey Deal: पाकिस्तान का 'Islamic NATO' फेल होगा? | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:13:31+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers