अब Instagram पर बदलिए अपनी आवाज! AI Voice Effects फीचर लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Instagram Voice Effects Feature: Instagram ने अपने डायरेक्ट मैसेज (DM) में वॉयस नोट्स के लिए एक नया AI Voice Effects फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपनी वॉयस नोट्स में अलग-अलग वॉयस फिल्टर जोड़ सकते हैं। इसमें कुल आठ तरह के वॉयस इफेक्ट्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
यह फीचर भारत में भी लाइव हो चुका है और किसी भी चैट विंडो में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म के AI फीचर्स के बढ़ते पोर्टफोलियो का हिस्सा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि कंपनी “Create My Likeness” नाम से AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर पर भी काम कर रही है।
Instagram Voice Effects अब भारत में लाइव
कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया कि नया AI Voice Effects फीचर रोलआउट शुरू कर दिया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वॉयस नोट भेजते समय उसमें फिल्टर जोड़ सकते हैं। भारत में भी यह फीचर उपलब्ध है और यूजर्स इसे DM के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
इसमें “Chipmunk”, “Demon”, “Alien”, “Robot”, “Underwater”, “Stadium”, “Wobble” और “Fishbowl” जैसे आठ AI वॉयस इफेक्ट्स मिलते हैं। यूजर्स “Original” बटन पर क्लिक करके वॉयस नोट को सामान्य रूप में भी वापस ला सकते हैं। साथ ही, रिसीवर भी वॉयस नोट पर टैप करके उसी AI इफेक्ट को आजमा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले Instagram खोलें, फिर किसी भी DM चैट में जाएं। इसके बाद वॉयस नोट रिकॉर्ड बटन पर टैप करें और नीचे दिए गए AI Voice Effects ऑप्शन पर क्लिक करें। वॉयस रिकॉर्ड करने के बाद आप अपनी पसंद का कोई भी इफेक्ट चुन सकते हैं। भेजने से पहले वॉयस नोट को प्रीव्यू करने का विकल्प भी मिलता है।
AI फीचर्स पर बढ़ रहा फोकस
यह नया फीचर Instagram के AI इंटीग्रेशन की दिशा में एक और कदम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही “Create My Likeness” नाम का AI फीचर ला सकती है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो और वीडियो बना सकेंगे, और संभवतः किसी अन्य व्यक्ति की तरह कंटेंट भी जनरेट कर पाएंगे।
eSIM वाली स्मार्टवॉच Oppo Watch X3 लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगी 16 दिन, मिलेंगे एडवांस हेल्थ फीचर्स; जानें कीमत
Oppo Watch X3 Launched: ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप फोल़्डेबल स्मार्टफोन Find N6 के साथ एक नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Watch X3 लॉन्च की है। यह वॉच प्रीमियम डिज़ाइन, एडवांस हेल्थ फीचर्स और स्टैंडअलोन स्मार्ट फंक्शन्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 16 दिन तक चल सकती है।
साथ ही इसमें सेहत का सटीक अपडेट देने के लिए ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ECG और AI बेस्ड हेल्थ एनालिसिस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात है कि इसमें आपको eSIM सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप घड़ी से ही सीधे फोन कॉल कर सकेंगे। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।
Oppo Watch X3 के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Watch X3 में हल्का फुल-टाइटेनियम डिज़ाइन दिया गया है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड TC4 टाइटेनियम एलॉय से बना है। यह पिछले मॉडल्स के मुकाबले 16% हल्का और 6.4% पतला है। इसमें मजबूत सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले है, जिसकी Mohs हार्डनेस 8 से ज्यादा है।
इसमें 1.5-इंच LTPO OLED स्क्रीन मिलती है, जो 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। वॉच में IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है।
हेल्थ फीचर्स
Oppo की नई Oppo Watch X3 हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में काफी एडवांस है। इसमें बिना कफ के ब्लड प्रेशर रिस्क असेसमेंट और डेली ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, वॉच में ECG, हार्ट रेट, SpO2 और रिस्ट टेम्परेचर सेंसर मौजूद हैं, जो यूजर्स की हेल्थ पर नजर रखते हैं। खास बात यह है कि यह 60 सेकंड में 14 मेट्रिक्स के साथ AI आधारित हेल्थ चेक भी प्रदान करती है। स्लीप ट्रैकिंग के लिए इसमें स्लीप स्टेज डिटेक्शन, खर्राटों की मॉनिटरिंग और स्लीप इश्यू रिस्क एनालिसिस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
फिटनेस और स्पोर्ट्स के लिहाज से भी यह स्मार्टवॉच काफी दमदार है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, साथ ही Fat-burning रनिंग मोड यूजर्स को पोश्चर और इंटेंसिटी के बारे में गाइड करता है। वॉच ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम, स्ट्राइड बैलेंस और कैलोरी बर्न जैसे एडवांस मेट्रिक्स को ट्रैक करती है। ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS की मदद से आउटडोर एक्टिविटी की सटीक ट्रैकिंग संभव होती है, जबकि ट्रेनिंग लोड और वर्कआउट रेडीनेस एनालिसिस यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इनसाइट्स देता है।
eSIM सपोर्ट
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो Oppo Watch X3 में eSIM सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स बिना फोन के कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इसमें WeChat का स्मार्टवॉच वर्जन, NFC के जरिए पेमेंट और ट्रांजिट कार्ड सपोर्ट, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और नेविगेशन ऐप्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यह वॉच ColorOS Watch 16 पर रन करती है और इसमें कस्टम वॉच फेस, क्विक नोटिफिकेशन और जेस्चर कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
बैटरी के मामले में भी यह वॉच मजबूत प्रदर्शन करती है। कंपनी के अनुसार, यह हेवी यूज में 3 दिन, नॉर्मल यूज में 5 दिन और लॉन्ग बैटरी मोड में 16 दिन तक चल सकती है।
कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Gravity Black वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब $364) रखी गई है, जबकि Infinite Titanium वेरिएंट 2,799 युआन (करीब $392) में आता है। Cosmos Star Orange वेरिएंट की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। यह स्मार्टवॉच 20 मार्च सुबह 10 बजे से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















