Responsive Scrollable Menu

मौसेरे भाई के साथ जा रही थी बाजार, मंगेतर ने देखा तो बोला- गुलछर्रे उड़ा रही हो, गुस्से में लड़की ने जहर खाकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगेतर सलीम ने सानिया को मौसेरे भाई के साथ बाजार जाने पर सरेराह रोका, थप्पड़ मारे और अपमानित किया. इस अपमान से आहत होकर घर लौटी सानिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों पर तुरंत इलाज न कराने का आरोप है. इस घटना से ईद और शादी की खुशियों को मातम में बदल गई.

Continue reading on the app

Car Tips: गाड़ी के ब्रेक फेल होने से पहले ऐसे पहचानें, वक्त रहते उपायों से टलेगा बड़ा हादसा

Car Tips: कार चलाते समय ब्रेक सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स में से एक होता है। बहुत से लोगों को लगता है कि कार के ब्रेक अचानक फेल हो जाते हैं, जबकि हकीकत यह है कि ब्रेक फेल होने से पहले गाड़ी कई तरह के संकेत देती है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो बड़े हादसे से बचा जा सकता है। कार में आमतौर पर चारों पहियों में ब्रेक लगे होते हैं और ये मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं – ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक। इनका सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है, इसलिए समय-समय पर इनकी जांच कराते रहना चाहिए।

ब्रेक फेल होने से पहले दिखने वाले संकेत
अगर ब्रेक लगाने पर कार एक तरफ खिंचने लगे या ब्रेक पैडल सामान्य से ज्यादा नीचे जाने लगे, तो यह किसी खराबी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा ब्रेक लगाते समय चीं-चीं या रगड़ने जैसी आवाज आना भी ब्रेक पैड घिसने का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत मैकेनिक को दिखाना जरूरी है। ब्रेक ऑयल का स्तर भी नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए। अगर ब्रेक ऑयल कम हो जाता है तो ब्रेक फेल होने का खतरा बढ़ सकता है।

ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें? 

  • अगर चलते समय आपको लगे कि कार के ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं, तो सबसे पहले हैजर्ड लाइट्स ऑन करें और लगातार हॉर्न बजाएं ताकि आसपास के लोग सतर्क हो सकें। इसके बाद ब्रेक पैडल को बार-बार पंप करें। कई कारों में दो अलग-अलग ब्रेकिंग सिस्टम होते हैं, ऐसे में बार-बार पैडल दबाने से उनमें से कोई एक सिस्टम काम कर सकता है।
  • अगर स्पीड कम है तो कार को धीरे-धीरे सड़क के किनारे ले जाएं और गाड़ी को न्यूट्रल गियर में कर दें। जरूरत पड़ने पर धीरे-धीरे हैंड ब्रेक (पार्किंग ब्रेक) का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन तेज स्पीड में इसे लगाने से बचना चाहिए।

इन चेतावनी संकेतों को न करें नजरअंदाज
ब्रेक लगाते समय स्क्रैच जैसी आवाज, ब्रेक पैडल या स्टीयरिंग में कंपन, ब्रेक के पास से जलने की गंध आना या डैशबोर्ड पर ब्रेक वार्निंग लाइट जलना – ये सभी संकेत बताते हैं कि ब्रेक सिस्टम में समस्या हो सकती है। ऐसे में तुरंत गाड़ी की जांच करवाना सबसे सुरक्षित ऑप्शन है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बेंगलुरु से चेन्नई तक, 10 टीमों के वो 10 नए खिलाड़ी, जो बदलेंगे अपनी फ्रेंचाइजी की किस्मत

पिछले सीजन के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड में थोड़े फेरबदल किए और कुछ नए चेहरों को शामिल किया. मगर किस टीम से कौन सा नया खिलाड़ी इस बार कमाल कर सकता है, ये एक सवाल है. ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जानिए इस रिपोर्ट में Wed, 18 Mar 2026 21:47:20 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: 20 मार्च को क्या होगा? ज्योतिष की खौफनाक भविष्यवाणी! Iran Israel War | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:10:02+00:00

Iran US War: कांग्रेस प्रवक्ता ने ये कहा कह दिया... स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है दूध ! | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:05:02+00:00

Viral Video: AIIMS ऋषिकेश में चप्पल में मोबाइल छिपाकर MBBS एग्जाम देने पहुंचा छात्र #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:15:04+00:00

Varanasi Iftar Party: काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार!14 गिरफ्तार, Akhilesh Yadav का पुलिस पर तंज #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:04:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers