Responsive Scrollable Menu

'धुरंधर 2' के मलयालम-कन्नड़ शो टलने पर मेकर्स ने मांगी माफी, दर्शकों को दिए 2 विकल्प, आदित्य धर की इमोशनल अपील

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के वक्त कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं, जिसकी वजह से मलयालम और कन्नड़ शो को फिलहाल टाल दिया गया है. टीम ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए बताया कि हिंदी, तमिल और तेलुगु शो अपने तय समय पर ही चलेंगे. दर्शक रिफंड ले सकते हैं या सबटाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं. साथ ही, आदित्य धर ने फैंस से इमोशनल अपील की है कि वे फिल्म के स्पॉयलर शेयर न करें, ताकि हर दर्शक थिएटर में फिल्म का पूरा आनंद ले सके.

Continue reading on the app

मां की तकलीफ देख नहीं रुका बच्चा, मदद करने की मासूम कोशिश ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

मां की तकलीफ देख नहीं रुका बच्चा, मदद करने की मासूम कोशिश ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा की थी, जिसने फैंस और क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

गौरतलब है कि अश्विन उस समय शानदार फॉर्म में थे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के रूप में 537 विकेट लेकर विदा हुए। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 619 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना था कि अश्विन के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका अभी भी मौजूद था।

अब संन्यास के कुछ समय बाद अश्विन ने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की है। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि अपने करियर में निर्णय लेना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है और वह अपने जीवन के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। उनके मुताबिक टीम संयोजन में लगातार बदलाव और मौके सीमित होने के संकेत उन्हें साफ तौर पर मिल रहे थे।

अश्विन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जब टीम में उन्हें और रविंद्र जडेजा के साथ स्पिन विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था और फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ा, तब उन्हें एहसास हुआ कि अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय आ गया है। उन्होंने साफ किया कि वह उन खिलाड़ियों में से नहीं हैं जो लंबे समय तक वापसी की उम्मीद में टीम के आसपास बने रहें।

इस बातचीत में उन्होंने टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर को लेकर भी अपनी राय रखी। बता दें कि पिछले कुछ समय से टीम चयन को लेकर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अश्विन ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि एक कोच के रूप में गंभीर को अपनी रणनीति के हिसाब से फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

गौरतलब है कि अश्विन ने यहां तक कहा कि अगर टीम के हित में उन्हें, या फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ना पड़े, तो यह टीम के लिए सही फैसला हो सकता है। उन्होंने माना कि उस समय भावनाएं आहत हो सकती हैं, लेकिन समय के साथ चीजें साफ नजर आने लगती हैं।
Wed, 18 Mar 2026 22:28:29 +0530

  Videos
See all

NKP: क्यों कैंसिल हुए धुरंधर 2 के प्रिव्यू शो? #shorts #ytshorts #nkp #sushantsinha #dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:06:42+00:00

Iran-Israel War: ईरान के इन खतरनाक हथियारों से कांपेगा इजरायल? | Mojtaba Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:10:00+00:00

Amish Devgan: शहज़ाद ने किसे याद दिलाई ‘पाठशाला’ और ‘मधुशाला’ #aarpaar #rahulgandhi #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:06:38+00:00

Kishore Ajwani : Lebanon में Hezbollah के ठिकानों पर बरसी मिसाइल | Iran War | Trump | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:07:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers