Pankaj Kapur: पंकज कपूर ने फिल्म 'मौसम' के बाद क्यों छोड़ा निर्देशन? बोले- 'दरवाजा-दरवाजा घूमकर फंडिंग नहीं मांग सकता'
Pankaj Kapur: वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक पंकज कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 2011 में बेटे शाहिद कपूर के साथ बनी फिल्म ‘मौसम’ के बाद फिर से निर्देशन क्यों नहीं किया। उनका कहना है कि वे दर-दर जाकर पैसों की मांग नहीं कर सकते और यही वजह है कि उन्होंने अब तक अपनी लिखी स्क्रिप्ट्स को पर्दे पर नहीं उतारा।
'अरे ताऊ, सो जाओ', अमिताभ बच्चन का ट्वीट देख घुमा यूजर्स का दिमाग, ट्रोल हुए बिग बी
Amitabh Bachchan Troll: हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अनोखे और पहेलीनुमा पोस्ट के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ ने इस बार भी कुछ ऐसा लिखा कि यूजर्स हैरान रह गए और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. चलिए बिना देरी किए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
तड़के सुबह किया ऐसा ट्वीट कि लोग रह गए कन्फ्यूज
आपको बता दें कि 18 मार्च की सुबह ठीक 3:41 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट किया, “T 5687 - अरे भइया, जो बोल रहे हो, खुद समझ पा रहे हो??” अब ऐसे में उनका ये ट्वीट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी लोग इसका मतलब समझने में असमर्थ रहे. ट्वीट का मतलब क्या है, यह साफ नहीं था, जिससे यूजर्स के बीच उत्सुकता और उलझन दोनों बढ़ गई.
T 5687 - अरे भइया, जो बोल रहे हो, ख़ुद समझ पा रहे हो ??
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 17, 2026
यूजर्स ने किए मजेदार और तीखे कमेंट
अमिताभ के इस रहस्यमयी ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए, तो कुछ ने हल्की नाराजगी भी जताई. एक यूजर ने लिखा, “अरे ताऊ, सो जाओ, काहे सुबह-सुबह पहेली बुझा रहे?” तो वही एक दूसरे यूजर ने तंज कस्ते हुए लिखा, “अमित जी ये बातें आप सीधे घर में भी बोल सकते हैं, रात के 3 बजे कौन ट्वीट करता है?”
अरे ताऊ, सो जाओ,
— बावा पंडित (@bawa_panditji) March 17, 2026
काहे सुबह सुबह पहेली बुझा रहे???
Amitabh ji yeh baatein aap apni Wife ko direct bolsakte ho, raat k 3 baje kaun tweet krta hai
— Ambika (@ambapoudyal82) March 17, 2026
एक और यूजर ने पूछा, “रात को किसको समझा रहे हो? नींद नहीं आती क्या?” वहीं एक मजेदार कमेंट आया, “सर, समझ तो रहे हैं… पर दिमाग buffering में है, कहीं ऐसा न हो कि हम ही error 404 बन जाएं.” कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि वो खुद अमिताभ से यही सवाल पूछते-पूछते थक चुके हैं- कि आखिर उनके ट्वीट का मतलब क्या होता है.
अमिताभ बच्चन जी रात बहोत है नींद नहीं आती क्या रात को किसको समझा रहे हो ????
— MOHD SULEMAN (@mohdsuleman78) March 17, 2026
अरे sir, समझ तो हम भी रहे हैं… बस दिमाग थोड़ा buffering पे चल रहा है ????
— DB Seth (@SethPutul63040) March 18, 2026
आप दो मिनट रुक जाओ, वरना कहीं ऐसा न हो कि समझते-समझते हम ही error 404 बन जाएँ!
T 5687 - अरे भइया, जो बोल रहे हो, ख़ुद समझ पा रहे हो ??
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 17, 2026
T 5687 - अरे भइया, जो बोल रहे हो, ख़ुद समझ पा रहे हो ??
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 17, 2026
पहेलीनुमा ट्वीट्स की पुरानी आदत
ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई उलझा हुआ ट्वीट किया हो. वह अक्सर अपने ट्वीट्स में “T” नंबर के साथ छोटे-छोटे वाक्य लिखते हैं, जो किसी पहेली जैसे लगते हैं. खास बात यह है कि वह कभी भी इन ट्वीट्स का मतलब साफ नहीं करते. हालांकि, अगर कभी ट्वीट नंबर में गलती हो जाए, तो वह तुरंत उसे सुधारते हैं और फैंस से माफी भी मांगते हैं.
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं बिग बी
सोशल मीडिया पर भले ही उनके ट्वीट चर्चा का विषय बने हों, लेकिन प्रोफेशनल फ्रंट पर अमिताभ बच्चन लगातार सक्रिय हैं. वह इस समय फिल्म Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ कमल हासन भी नजर आएंगे. इसके अलावा, निर्देशक नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायणम में भी उनके शामिल होने की चर्चा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: 'हिंदू डरपोक कौम है', Dhurandhar 2 के इस डायलॉग पर एक्टर ने दिया ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
















.jpg)





