Responsive Scrollable Menu

'हिंदू डरपोक कौम है', Dhurandhar 2 के इस डायलॉग पर एक्टर ने दिया ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब

Dhurandhar 2 Actor Vivek Sinha: फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को अब महज एक दिन ही बाकी रह गए हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज पहले ही चरम पर पहुंच चुका है. जी हां, फिल्म को लेकर उत्साह इतना ज्यादा है कि लोग इसके किरदारों और डायलॉग्स को भी बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. वहीं हाल ही में रिलीज हुए टीजर के बाद फिल्म के एक डायलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसकी वजह से एक्टर विवेक सिन्हा को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

डायलॉग पर मचा बवाल

दरअसल, फिल्म के टीजर में धुरंधर 2 एक्टर विवेक सिन्हा एक डायलॉग बोलते नजर आते हैं- “हिंदू एक डरपोक कौम है.” इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को नाराज कर दिया. देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई और लोगों ने बिना मतलब समझे अभिनेता को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि कई यूजर्स ने उन्हें देशद्रोही तक कह दिया, जबकि कुछ ने उन्हें पाकिस्तानी तक करार दे दिया. यह मामला तेजी से बढ़ता गया और विवेक सिन्हा को अपनी सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा.

विवेक सिन्हा का करारा जवाब

आपको बता दें कि ट्रोलिंग के बाद विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की, जिसमें उन्होंने लोगों की प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक फिल्म का डायलॉग बोला है, लेकिन लोगों ने इसे व्यक्तिगत रूप से ले लिया. वीडियो में उन्होंने कहा, “हाय, नमस्ते, मेरा नाम विवेक सिन्हा है. कल मैंने ‘धुरंधर’ फिल्म का एक डायलॉग पोस्ट किया था. भाई, इतना गुस्सा क्यों? इतने सारे कमेंट्स?” उन्होंने आगे बताया कि कमेंट्स में लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं और उनकी शक्ल को लेकर अपमानजनक बातें कर रहे हैं.

“मैं पाकिस्तान से नहीं हूं”

विवेक ने साफ शब्दों में कहा, “एक कह रहा है कि तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारूंगा. तो मैं बता दूं- मैं पाकिस्तान से नहीं हूं. मैं बिनौर का रहने वाला हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के अंदर देशभक्ति देखकर उन्हें अच्छा लगा, लेकिन नफरत फैलाना सही नहीं है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वो एक अभिनेता और उसके किरदार में फर्क समझें.

दर्शकों से खास अपील

विवेक सिन्हा ने लोगों से शांत रहने और फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से देखने की अपील की. उन्होंने कहा कि वो केवल एक कलाकार हैं और फिल्म में बोले गए डायलॉग्स कहानी का हिस्सा होते हैं, न कि उनकी व्यक्तिगत सोच.

फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

वहीं बता दें, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को A सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है. इस फिल्म में जितने भी ऐसे सीन है, जो खून खराबा और लड़ाई को दिखाते हैं, उन पर टैग लगा दिया गया है. साथ ही जिन सीन्स में अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें म्यूट कर दिया गया है. वहीं, फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे भी है, जिन्हें छोटा कर दिया गया है, इनमें हथौड़े से सिर पर वार करना, सिर काटना और लात मारना जैसे कई सीन्स शामिल हैं, जिन पर CBFC ने कैंची चलाकर सीन कट कर दिए है. वहीं फिल्म में कुछ जानकारियों के लिए इंग्लिश सबटाइटल्स में भी सुधार किया गया है.

फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसके चलते रिलीज से एक दिन पहले ही इसका पेड प्रीव्यू भी रखा गया है. फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में ही छाप डाले करोड़ों, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Continue reading on the app

Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' के चेहरे से आज फाइनली उठेगा पर्दा, शाम इतने बजे से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो

Dhurandhar 2: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तीन महीने पहले जब फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) आया था, उस वक्त ही इसके दूसरे पार्ट का ऐलान हो गया था और तब से फिल्म को लेकर कई तरह की थ्योरीज चलने लगी, जिसमें से एक बड़े साहब की पहचान को लेकर भी है. ऐसे में अब फैंस के इन सवालों का जवाब कुछ ही घंटो में मिलने वाला है. दरअसल, रिलीज से पहले ही 18 मार्च की शाम से फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. ऐसे में जानते हैं, इसकी टाइमिंग के बारे में-

बड़े साबह के चेहरे से उठेगा पर्दा

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने खूब सुर्खियों बटोरी थी. वहीं, अब धुरंधर 2 में बड़े साहब को लेकर बज बना हुआ है. पहले पार्ट में  बड़े साहब का जिक्र कई बार हुआ. लेकिन इसकी पहचान नहीं दिखाई गई. ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि इस किरदार को इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) या सलमान खान (Salman Khan) निभा सकते हैं लेकिन ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट मेकर्स ने नहीं की है. बता दें कि बड़े साहब का किरदार फिल्म में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दिखाया गया.ऐसे में अब ये किरदार कौन एक्टर निभाएगा, इसका पता आज चल जाएगा.

रहमान की वापसी, यामी गौतम का किरदार?

इतना ही नहीं, धुरंधर 1 को लेकर कई तरह की थ्योरीज  सामने आई है. जिनमें से एक रहमान डकैत यानि अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के किरदार का भी है. वैसे तो पहले पार्ट में ही रहमान की मौत हो जाती है. इसके बावजूद कुछ फैंस को लगता है कि यह किरदार फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam) के होने की भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कैमियो में नजर आएंगी और रणवीर सिंह के किरदार की मदद करेंगी. अब इस सब थ्योरिज से आज पर्दा उठ जाएगा.

कब से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो?

बता दें, वैसे तो रणवीर सिंह की  धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. लेकिन मेकर्स ने लोगों के बीच बज बनाने के लिए 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो (Dhurandhar 2 Paid Preview) रखे हैं. ये शोज शाम को 5 बजे से शुरू होंगे. दिल्ली-NCR में तो ये शोज 5 बजे से  शुरू होंगे, वहीं बताया जा रहा है कि मुंबई में शाम 4:45 बजे से शोज शुरू हो सकते हैं, जो  रात 11:55 तक रहेंगे. वहीं, बता दें कि, फिल्म अब तक पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ  40.54 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों रुपये

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन और प्रीव्यू शो के लिए लगभग 6 लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले हैं. जिसके हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार ((Dhurandhar 2 Advance Booking Collection) कर लिया है. जबकि, 30 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा ब्लॉक सीट्स से हो गया है. गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना और दिल्ली-NCR से फिल्म को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए रन आउट, एक कप्तान अपनी सुस्ती की वजह से गंवाता रहा विकेट

5 batsman most run out in odi: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी का हुनर तो बहुत खिलाड़ियों ने दिखाया, लेकिन 22 गज की पट्टी पर 'तालमेल' की जंग में ये दिग्गज अक्सर मात खा गए. रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे निराशाजनक अंत होता है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के दो बड़े दिग्गजों के साथ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के स्टाइलिश बल्लेबाज भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम एक पूर्व भारतीय कप्तान का है, जिनकी फुर्ती के चर्चे तो बहुत थे, लेकिन क्रीज के बीच की दौड़ में वे भी गच्चा खा गए. Wed, 18 Mar 2026 15:33:19 +0530

  Videos
See all

Breaking News : Samrat Choudhary होंगे बिहार के अगले सीएम ? | Nitish Kumar | Bihar New CM News | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:15:01+00:00

Delhi Fire News: मारे गए 9 मासूम लोग..बाकियों ने कूदकर बचाई जान | Palam Building Fire| Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:05:01+00:00

Israel Us Iran War News| ईरान युद्ध में किसी की मदद की जरूरत नहीं-ट्रंप |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:05:01+00:00

Iran America War LIVE: होर्मुज में भयंकर जंग, अमेरिकी-ईरानी सेना भिड़ी | Trump | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:07:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers