Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2: 'बड़े साहब' के चेहरे से आज फाइनली उठेगा पर्दा, शाम इतने बजे से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो

Dhurandhar 2: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तीन महीने पहले जब फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) आया था, उस वक्त ही इसके दूसरे पार्ट का ऐलान हो गया था और तब से फिल्म को लेकर कई तरह की थ्योरीज चलने लगी, जिसमें से एक बड़े साहब की पहचान को लेकर भी है. ऐसे में अब फैंस के इन सवालों का जवाब कुछ ही घंटो में मिलने वाला है. दरअसल, रिलीज से पहले ही 18 मार्च की शाम से फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. ऐसे में जानते हैं, इसकी टाइमिंग के बारे में-

बड़े साबह के चेहरे से उठेगा पर्दा

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने खूब सुर्खियों बटोरी थी. वहीं, अब धुरंधर 2 में बड़े साहब को लेकर बज बना हुआ है. पहले पार्ट में  बड़े साहब का जिक्र कई बार हुआ. लेकिन इसकी पहचान नहीं दिखाई गई. ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि इस किरदार को इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) या सलमान खान (Salman Khan) निभा सकते हैं लेकिन ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट मेकर्स ने नहीं की है. बता दें कि बड़े साहब का किरदार फिल्म में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दिखाया गया.ऐसे में अब ये किरदार कौन एक्टर निभाएगा, इसका पता आज चल जाएगा.

रहमान की वापसी, यामी गौतम का किरदार?

इतना ही नहीं, धुरंधर 1 को लेकर कई तरह की थ्योरीज  सामने आई है. जिनमें से एक रहमान डकैत यानि अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के किरदार का भी है. वैसे तो पहले पार्ट में ही रहमान की मौत हो जाती है. इसके बावजूद कुछ फैंस को लगता है कि यह किरदार फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं फिल्म में यामी गौतम (Yami Gautam) के होने की भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कैमियो में नजर आएंगी और रणवीर सिंह के किरदार की मदद करेंगी. अब इस सब थ्योरिज से आज पर्दा उठ जाएगा.

कब से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू शो?

बता दें, वैसे तो रणवीर सिंह की  धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. लेकिन मेकर्स ने लोगों के बीच बज बनाने के लिए 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो (Dhurandhar 2 Paid Preview) रखे हैं. ये शोज शाम को 5 बजे से शुरू होंगे. दिल्ली-NCR में तो ये शोज 5 बजे से  शुरू होंगे, वहीं बताया जा रहा है कि मुंबई में शाम 4:45 बजे से शोज शुरू हो सकते हैं, जो  रात 11:55 तक रहेंगे. वहीं, बता दें कि, फिल्म अब तक पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ  40.54 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों रुपये

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन और प्रीव्यू शो के लिए लगभग 6 लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले हैं. जिसके हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार ((Dhurandhar 2 Advance Booking Collection) कर लिया है. जबकि, 30 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा ब्लॉक सीट्स से हो गया है. गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना और दिल्ली-NCR से फिल्म को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Continue reading on the app

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market Updates: आज यानी बुधवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल है .

Continue reading on the app

  Sports

ICC Ranking: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, मगर नुकसान इस टीम को हुआ, World Cup में एंट्री मुश्किल

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली बांग्लादेशी टीम अब किसी भी हाल में वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सीधे क्वालिफिकेशन चाहती है. इस दिशा में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को हराकर इस दिशा में अहम कदम बढ़ाया. Wed, 18 Mar 2026 16:59:33 +0530

  Videos
See all

Mumbai Event में स्टार्स का जलवा | Sara Arjun | #dhurandhar2 | Dhurandhar the Revenge | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:32:34+00:00

Eid से पहले Shrinagar के बाज़ार गुलजार, गोनी खान बाजार में उमड़ी भीड़ #jammukashmir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:33:05+00:00

Rajasthan के Jalore जिले में NH-68 पर हादसा, Diesel से भरा टैंकर पलटने के बाद लगी भीषण आग | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:33:21+00:00

"गंगा के ऊपर इफ्तार पार्टी महापाप है" | #varanasi | #iftarparty | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T11:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers