बिकते-बिकते बचा IDBI बैंक! सस्ते में लग रही थी बोली, सरकार ने ऐन मौके पर रोक दी डील
Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में ही छाप डाले करोड़ों, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) तीन महीने पहले रिलीज हुई थी. अभी तक इस फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ था कि इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' यानि धुरंधर 2 भी रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उससे एक दिन पहले यानि 18 मार्च की शाम से इसके पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. ऐसे में प्रीव्यू शो और रेग्यूलर शो दोनों के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमाकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.
एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों रुपये
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन और प्रीव्यू शो के लिए लगभग 6 लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले हैं. जिसके हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. जबकि, 30 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा ब्लॉक सीट्स से हो गया है. गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना और दिल्ली-NCR से फिल्म को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, बात पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग की करें, तो फिल्म ब्लॉक सीट्स के साथ 40.54 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
बॉहुबली का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'धुरंधर द रिवेंज'
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग कमाई देखकर लग रहा है कि ये प्रभास की बाहुबली 2 (Baahubali 2) का रिकॉर्ड तोड़ डालेगी. इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 6.50 टिकट बेचे थे. बाहुबली 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान है, जिसने 5.57 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बेचे थे. इसके अलावा तीसरे नंबर पर पठान का नाम आता है. फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग के दौरान 5.56 लाख टिकट बेचे थे. इस लिस्ट में अगला नाम यश की KGF: Chapter 2 का है. केवल हिंदी में ही इसने 5.15 लाख एडवांस टिकट बेचे थे. धुरंधर ने सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया अब बस बाहुबली 2 के करीब ये पहुंच गई है.
फिल्म को मिल गया A सर्टिफिकेट
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को A सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है. इस फिल्म में जितने भी ऐसे सीन है, जो खून खराबा और लड़ाई को दिखाते हैं, उन पर टैग लगा दिया गया है. साथ ही जिन सीन्स में अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें म्यूट कर दिया गया है. वहीं, फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे भी है, जिन्हें छोटा कर दिया गया है, इनमें हथौड़े से सिर पर वार करना, सिर काटना और लात मारना जैसे कई सीन्स शामिल हैं, जिन पर CBFC ने कैंची चलाकर सीन कट कर दिए है. वहीं फिल्म में कुछ जानकारियों के लिए इंग्लिश सबटाइटल्स में भी सुधार किया गया है.
आमिर खान की फिल्म का भी तोड़ा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म सिर्फ कमाई में ही रिकॉर्ड नहीं बना रही है. इस फिल्म ने रन टाइमिंग में भी टॉप 5 में जगह बना ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबकि, धुरंधप 2 का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है, जो टॉप 5 में चौथे नंबर पर आता है. इस फिल्म ने आमिर की लगान का रिकॉर्डे तोड़ दिया है, जिसकी टाइमिंग 3 घंटे 44 मिनट थी. वहीं, बता दें कि ‘धुरंधर 2’ पैन इंडिया में रिलीज हो रही है. ऐसे में हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी. इससे तय है कि ये फिल्म ‘धुरंधर’ से ज्यादा कमाई करने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर माधवन लीड रोल में नजर आएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







