हमने 24 घंटे में लारिजानी समेत दो आतंकवादी सरगनाओं को मार गिराया : बेंजामिन नेतन्याहू
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर एक वीडियो साझा कर दो आतंकवादी को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के टॉप लीडर में एक अली लारिजानी भी शामिल हैं।
नेतन्याहू एक्स पोस्ट में कहा है, मैं यहां इजरायल के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ, मोसाद के प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और हमारे वरिष्ठ कमांडरों के साथ हूं। पिछले 24 घंटों में हमने इस अत्याचार के दो सबसे बड़े आतंकवादी सरगनाओं को मार गिराया है। इसका उद्देश्य ईरान के बहादुर लोगों को अग्नि पर्व (नवरोज) मनाने में सक्षम बनाना है। तो जश्न मनाएं और नवरोज मुबारक हो। हम ऊपर से देख रहे हैं।
इसके पहले 17 मार्च को बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था, मंगलवार सुबह हमने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख अली लारिजानी को खत्म कर दिया। वह समूह जो वास्तव में ईरान को चला रहा है। साथ ही साथ बासिज के कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी को भी कार्रवाई में खत्म कर दिया गया है। ये वही लोग हैं, जो ईरानी शहरों में जनता को आतंकित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके। यह तुरंत नहीं होगा और आसान भी नहीं होगा, लेकिन अगर हम लगातार प्रयास करेंगे, तो उन्हें अपनी किस्मत खुद तय करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा था कि इस कार्रवाई से हम अपने अमेरिकी दोस्तों की खाड़ी में मदद कर रहे हैं। मैंने इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की। हमारी वायुसेना और नौसेना के बीच, और मेरे तथा राष्ट्रपति ट्रंप और उनके स्टाफ के बीच आपसी सहयोग है। हम अप्रत्यक्ष हमलों के माध्यम से दबाव डालेंगे और सीधे कार्रवाई के माध्यम से भी। अभी और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी।
नेतन्याहू ने कहा था, रणनीतियों के जरिए ही युद्ध जीता जाता है। हम यहां अपनी सारी रणनीतियां नहीं बताएंगे, लेकिन जैसा कि मैंने आपसे कहा, हमारे पास ऐसी बहुत सी रणनीतियां हैं।
--आईएएनएस
ओपी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, यूएई एयरबेस के पास हुआ ईरान का मिसाइल हमला
कैनबरा, 18 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने पुष्टि की कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की तैनाती वाले एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल ने हमला किया लेकिन किसी भी जवान को चोट नहीं आई।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने पत्रकारों से कहा कि ईरानी मिसाइल ने दुबई के दक्षिण में स्थित अल मिनहाद एयरबेस की ओर जाने वाले एक रास्ते को प्रभावित किया।
उन्होंने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि किसी ऑस्ट्रेलियाई कर्मी को चोट नहीं आई है और इस समय सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।”
उन्होंने बताया कि मिसाइल के हमले के चलते लगी आग के कारण एक आवास ब्लॉक और एक चिकित्सा सुविधा को मामूली नुकसान हुआ।
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल 2003 से अल मिनहाद एयरबेस का संचालनात्मक मुख्यालय के रूप में उपयोग कर रहा है लेकिन 2021 में अफगानिस्तान से वापसी के बाद यहां छोटी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।
उन्होंने कहा कि ईरानी शासन खाड़ी क्षेत्र में “लगातार हमलों” में शामिल है। इससे पहले 5 मार्च को, एंथनी अल्बनीज़ ने पुष्टि की थी कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों की वापसी में मदद के लिए मध्य पूर्व में सैन्य साधन तैनात किए हैं।
संसद में बोलते हुए अल्बनीज़ ने कहा कि सरकार ने सैन्य साधन मध्य पूर्व में तैनात किए ताकि जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद की जा सके।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, मध्य पूर्व में तैनात किए गए सैन्य साधनों में एक परिवहन विमान और एक ईंधन भरे विमान शामिल थे।
आस्ट्रेलियाई सरकार ने घोषणा की थी कि विदेश मामलों और व्यापार विभाग की छह संकट प्रतिक्रिया टीमों को मध्य पूर्व में तैनात किया जाएगा ताकि नागरिकों को अतिरिक्त वाणिज्य दूतावास सहायता प्रदान की जा सके।
11 मार्च तक 3,200 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को 23 व्यावसायिक उड़ानों के माध्यम से देश लौटाया गया।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पहले बताया था कि मध्य पूर्व में लगभग 1,15,000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 24,000 संयुक्त अरब अमीरात में हैं।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















