Breaking News Today Live Updates: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स आवासीय इलाके में मकान में लगी आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 18 मार्च 2026 और दिन बुधवार है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. आज इस जंग का 19वां दिन है. इस युद्ध में पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है. जहां अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के टॉप लीडर्स को निशाना बना रहा है तो ईरान खाड़ी के देशों के साथ-साथ इजरायली शहरों में मिसाइल और ड्रोन दाग रहा है. इस जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है तो वहीं दुनियाभर के शेयर बाजारों में भूचाल आया हुआ है.
मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच विदेश मंत्रालय की संसदीय समिति ने आज अहम बैठक बुलाई है. जिसमें पश्चिम एशिया के हालात पर ब्रीफिंग दी जाएगी. इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. वहीं संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है. जिसमें विपक्ष लगातार एलपीजी संकट का मुद्दा उठा रहा है और सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है.
उधर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया के लिए करीब 50 उड़ानों का संचालन करेंगी. इनमें जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान भी शामिल हैं. वहीं संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए 24 अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और बिहार में 18 से 21 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके चलते तेज धूल भरी आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
उदयपुर राजपरिवार संपत्ति विवाद में नया मोड़, वीडियो में देखें कोर्ट ने वसीयत के आधार पर याचिका खारिज की
उदयपुर राजपरिवार संपत्ति विवाद में नया मोड़, वीडियो में देखें कोर्ट ने वसीयत के आधार पर याचिका खारिज की
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama


















