Responsive Scrollable Menu

1gm Gold Gift Idea: ईदी के लिए 1gm गोल्ड में बनवाएं 6 ज्वेलरी पीस, घर की बेटियां होंगी खुश

1gm Gold Gift Idea: ईद में ईदी देने का रिवाज है। अगर इस बार आप अपने घर की बेटियों को सोने का कुछ देना चाहते हैं, बजट में तो हम आपको यहां पर 6 ज्वेलरी पीस बताएंगे। जिसे आप 1 ग्राम गोल्ड में बनवा सकते हैं।

Continue reading on the app

Chaitra Amavasya 2026: कब है चैत्र अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त, दान करने से मिलता है पूर्वजों का आशीर्वाद  

Chaitra Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। हर माह में आने वाली अमावस्या का अपना विशेष महत्व होता है, और चैत्र माह की अमावस्या को विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस वर्ष, चैत्र अमावस्या 19 मार्च 2026 को पड़ रही है। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करने से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। इसे पितृ तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कार्यों के लिए भी श्रेष्ठ दिन माना जाता है। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अमावस्या के दिन दान का महत्व
चैत्र अमावस्या के दिन दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न केवल धन-धान्य में वृद्धि लाता है बल्कि पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में भी सहायक होता है।

दान शुभ मुहूर्त

  • सुबह 5:08 बजे से 5:56 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:22 बजे से 1:11 बजे तक

अमावस्या के दिन क्या करें दान 

  • काले तिल- इसे दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • अन्न- गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान अत्यंत शुभ है।
  • वस्त्र- जरूरतमंदों को कपड़े देने से पुण्य बढ़ता है।
  • सफेद वस्तुएं- सफेद रंग की चीजें दान करना भी लाभकारी माना गया है।
  • दान करते समय ध्यान दें कि पितरों का तर्पण करते समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें।

अमावस्या के दिन क्या करें?

  • पीपल के नीचे दीपक जलाना: पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है।
  • घर की दक्षिण दिशा में दीया: घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीया जलाएं।
  • जल में काले तिल का प्रयोग: जल में काले तिल मिलाकर पूर्वजों को अर्पित करें।
  • गंगा स्नान का विकल्प: यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर पर नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

चैत्र अमावस्या का दिन धार्मिक अनुष्ठान, दान और आत्मिक शांति के लिए उपयुक्त है। इस दिन की सकारात्मक ऊर्जा परिवारिक और सामाजिक जीवन में भी लाभकारी साबित होती है। पितृ तर्पण और दान से न केवल आध्यात्मिक पुण्य प्राप्त होता है, बल्कि मानसिक संतोष और घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा दोबारा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे? क्या है MI की रणनीति, कोच ने किया खुलासा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आईपीएल 2026 से पहले बड़ी अपडेट सामने आई। पिछले सीजन में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर काफी आलोचना झेलने वाली टीम अब अपने प्लान में बदलाव करती दिख रही।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने साफ कर दिया है कि इस बार रोहित शर्मा को ज्यादा समय मैदान पर देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में रोहित पूरी तरह फिट नहीं थे और कुछ निगल्स यानी छोटी-छोटी चोटों से जूझ रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनका वर्कलोड संभालने के लिए उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया।

रोहित हमेशा इम्पैक्ट डालते: कोच
जयवर्धने ने कहा, 'रोहित टीम के लिए हमेशा इम्पैक्ट डालते हैं, चाहे वो मैदान पर हों या बाहर। लेकिन इस सीजन मैं चाहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर रहें।' 38 साल के रोहित इस समय अच्छी फिटनेस में नजर आ रहे और अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप पर भी उनकी नजर है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कोच ने यह भी इशारा दिया कि कुछ खास मैचों में रोहित फिर से इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में दिख सकते हैं। इसकी वजह टीम का कॉम्बिनेशन है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

रोहित-सूर्या गेंदबाजी नहीं करते
जयवर्धने ने समझाया कि टीम में सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो गेंदबाजी नहीं करते- रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव। ऐसे में मैच की स्थिति और विपक्षी टीम को देखते हुए कभी-कभी इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, 'जब आप बॉलिंग ऑप्शन को घुमाते हैं या इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करते हैं, तब यह देखना जरूरी होता है कि उस समय मैदान पर कौन खिलाड़ी होना चाहिए। यह फैसला पूरी तरह मैच सिचुएशन और विपक्ष पर निर्भर करता है।'

रोहित का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होगा
यानी साफ है कि IPL 2026 में रोहित शर्मा की भूमिका पहले से ज्यादा एक्टिव रहने वाली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम उन्हें रणनीतिक रूप से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती है।

पिछले सीजन में इस फैसले को लेकर काफी बहस हुई थी, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट इसे एक ‘टैक्टिकल मूव’ के तौर पर देख रहा है, न कि किसी स्थायी भूमिका के रूप में। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा फैंस को ज्यादा समय मैदान पर दिखेंगे, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से उनकी भूमिका में लचीलापन भी बना रहेगा। 

Wed, 18 Mar 2026 08:37:52 +0530

  Videos
See all

Iran Us Israel War Live : युद्ध का 19वां दिन, भयंकर तबाही ! | iran us war | israel and iran war|News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:06:22+00:00

Fit India : TMC की पहली लिस्ट...ममता Vs शुवेंदु | West Bengal | Mamata Banerjee | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:07:30+00:00

News Ki Pathshala: ईरान की तारीफ में ये क्या कह गए ट्रंप! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:06:44+00:00

News Ki Pathshala: अचानक ईरान की तारीफ क्यों करने लगे ट्रंप? | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:05:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers