Responsive Scrollable Menu

खुशियां देने का वादा कर विधवा को किया प्रेग्नेंट, फिर शादी के बाद सौतेली बेटी के साथ भी...

खुशियां देने का वादा कर विधवा को किया प्रेग्नेंट, फिर शादी के बाद सौतेली बेटी के साथ भी...

Continue reading on the app

चश्मदीद बोला- मदद न मिलने से हालात बिगड़े:कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में आग; 10 मरीजों की धुएं में तड़पकर मौत हुई थी

ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग रात के करीब 2 बजे पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। एक मरीज के रिलेटिव ने बताया- आग बहुत तेजी से फैल गई थी। उन्होंने और मरीजों को कुछ और रिश्तेदारों ने 8 से 10 मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। उनका कहना था कि मरीजों की मदद के लिए स्टाफ में बहुत कम लोग थे। इसलिए समय रहते मरीजों को बाहर नहीं निकाला जा सका। पहले देखें, हादसे की तीन तस्वीरें… अस्पताल में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे घटना के बाद परिजनों में काफी गुस्सा देखने को मिला। लोग सवाल उठा रहे थे कि ICU में फायर सेफ्टी का सही इंतजाम नहीं था। एक मृतक के भाई का कहना था कि अगर समय पर सही व्यवस्था होती, तो शायद कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल पर ही लगी थी। लेकिन घना धुआं अन्य मंजिलों तक फैल गया था। इससे कर्मचारियों को विभिन्न वार्डों से मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि फायर टेंडर को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट लगे, जबकि फायर स्टेशन एससीबी परिसर के अंदर ही मौजूद था। अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों ने तुरंत मरीजों को वहां से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। अलार्म या पब्लिक अनाउंसमेंट सुनाई नहीं दिया एक मरीज के रिलेटिव ने बताया कि आईसीयू में कोई फायर प्रोटेक्शन नहीं था। आग लगने के वक्त उन्हें किसी तरह का अलार्म या पब्लिक अनाउंसमेंट भी सुनाई नहीं दिया। अगर समय रहते अलर्ट मिलता, तो शायद हालात इतने खराब नहीं होते। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आग लगने के बाद शुरुआती कुछ मिनटों तक लोगों को यह समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। धुआं बढ़ने के बाद ही लोगों में घबराहट फैली और तब जाकर मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। डॉक्टर ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार किया डॉक्टर और स्टाफ की भूमिका जानने के बाद हम पोस्टमॉर्टम काउंटर के सामने मौजूद एक डॉक्टर से भी बात करने की कोशिश की। हम उनसे पूछना चाहते थे कि आखिर कुल कितने लोगों की मौत हुई है। क्योंकि वहां मौजूद कुछ लोग कह रहे थे कि जितनी संख्या मीडिया में सामने आ रही है, संख्या कहीं उससे ज्यादा है। लेकिन जब हमने डॉक्टर से सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर वहां से चले गए।(visual available) चश्मदीदों ने बताया कि धुआं तेजी से फैलने के कारण ICU में भर्ती कई मरीजों की हालत बिगड़ने लगी थी। जो मरीज पहले से गंभीर थे और ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर थे, उन्हें सांस लेने में और ज्यादा परेशानी हो रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 10 मरीजों की मौत हो गई। 10 साल पहले भी हुआ 22 मौतें, दोबारा हुआ ऐसा हादसा 2016 में ओडिशा में भुवनेश्वर के एक निजी SUM हॉस्पिटल में आग लगी थी। इसमें 22 मरीजों की मौत हो गई थी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के मालिक के करीबी थे। इसलिए उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। अस्पताल के मालिक को भी हत्या के केस में जेल जाना पड़ा था। 2016 में SUM Hospital की घटना के बाद उसके मालिक Manoj Nayak को गिरफ्तार किया गया था। आज SCB मेडिकल की इस घटना के बाद लोगों के मन में यही सवाल है — इस बार जिम्मेदार कौन होगा और सरकार किस पर कार्रवाई करेगी? -------------------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा-कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:11 कर्मचारी भी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा दोबारा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे? क्या है MI की रणनीति, कोच ने किया खुलासा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आईपीएल 2026 से पहले बड़ी अपडेट सामने आई। पिछले सीजन में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर काफी आलोचना झेलने वाली टीम अब अपने प्लान में बदलाव करती दिख रही।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने साफ कर दिया है कि इस बार रोहित शर्मा को ज्यादा समय मैदान पर देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में रोहित पूरी तरह फिट नहीं थे और कुछ निगल्स यानी छोटी-छोटी चोटों से जूझ रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनका वर्कलोड संभालने के लिए उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया।

रोहित हमेशा इम्पैक्ट डालते: कोच
जयवर्धने ने कहा, 'रोहित टीम के लिए हमेशा इम्पैक्ट डालते हैं, चाहे वो मैदान पर हों या बाहर। लेकिन इस सीजन मैं चाहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर रहें।' 38 साल के रोहित इस समय अच्छी फिटनेस में नजर आ रहे और अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप पर भी उनकी नजर है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कोच ने यह भी इशारा दिया कि कुछ खास मैचों में रोहित फिर से इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में दिख सकते हैं। इसकी वजह टीम का कॉम्बिनेशन है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

रोहित-सूर्या गेंदबाजी नहीं करते
जयवर्धने ने समझाया कि टीम में सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो गेंदबाजी नहीं करते- रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव। ऐसे में मैच की स्थिति और विपक्षी टीम को देखते हुए कभी-कभी इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, 'जब आप बॉलिंग ऑप्शन को घुमाते हैं या इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करते हैं, तब यह देखना जरूरी होता है कि उस समय मैदान पर कौन खिलाड़ी होना चाहिए। यह फैसला पूरी तरह मैच सिचुएशन और विपक्ष पर निर्भर करता है।'

रोहित का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होगा
यानी साफ है कि IPL 2026 में रोहित शर्मा की भूमिका पहले से ज्यादा एक्टिव रहने वाली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम उन्हें रणनीतिक रूप से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती है।

पिछले सीजन में इस फैसले को लेकर काफी बहस हुई थी, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट इसे एक ‘टैक्टिकल मूव’ के तौर पर देख रहा है, न कि किसी स्थायी भूमिका के रूप में। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा फैंस को ज्यादा समय मैदान पर दिखेंगे, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से उनकी भूमिका में लचीलापन भी बना रहेगा। 

Wed, 18 Mar 2026 08:37:52 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: अचानक ईरान की तारीफ क्यों करने लगे ट्रंप? | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:05:23+00:00

Iran Us Israel War Live : युद्ध का 19वां दिन, भयंकर तबाही ! | iran us war | israel and iran war|News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:06:22+00:00

Iran Israel War Update: ईरान की मिसाइल साइट्स पर अमेरिका का हमला | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:06:08+00:00

News Ki Pathshala: ईरान की तारीफ में ये क्या कह गए ट्रंप! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T03:06:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers