Responsive Scrollable Menu

क्यूबा में ब्लैकआउट पर अमेरिका का सख्त बयान, ट्रंप ने दिए कार्रवाई के संकेत

वॉशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्यूबा में हुए देशव्यापी बिजली संकट के बाद वहां की सरकार पर तीखा हमला बोला है। दोनों नेताओं ने क्यूबा की आर्थिक व्यवस्था को “पूरी तरह असफल” बताते हुए बड़े राजनीतिक बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

ओवल ऑफिस में आयरलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका क्यूबा की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और जल्द ही इस पर कोई कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “क्यूबा इस समय बेहद खराब हालात में है। हम इस पर बहुत जल्द कुछ करने वाले हैं।”

वहीं, रूबियो ने क्यूबा की मौजूदा स्थिति को गहरे संरचनात्मक संकट का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि क्यूबा की अर्थव्यवस्था काम नहीं कर रही है और वहां की राजनीतिक व्यवस्था इसे सुधारने में सक्षम नहीं है। उनके मुताबिक, “उन्हें बड़े बदलाव की जरूरत है।”

रूबियो ने यह भी कहा कि क्यूबा की सरकार द्वारा हाल में घोषित उपाय इस संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्यूबा की अर्थव्यवस्था दशकों तक बाहरी मदद खासकर सोवियत संघ और बाद में वेनेजुएला पर निर्भर रही, लेकिन अब यह समर्थन लगभग खत्म हो चुका है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

उन्होंने क्यूबा के नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा शासक इस संकट का समाधान नहीं जानते, इसलिए नए नेतृत्व की जरूरत है।

अमेरिकी नीति पर बोलते हुए रूबियो ने स्पष्ट किया कि क्यूबा पर लगा व्यापार प्रतिबंध (एम्बार्गो) तब तक नहीं हटाया जाएगा जब तक वहां राजनीतिक बदलाव नहीं होते।

दरअसल, क्यूबा में हाल ही में बिजली ग्रिड ठप हो जाने से देश के बड़े हिस्से में अंधेरा छा गया, जिससे वहां की ऊर्जा और आर्थिक संकट की गंभीरता उजागर हो गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस स्थिति को क्यूबा की शासन व्यवस्था की विफलता से जोड़ा। अधिकारी ने कहा कि बार-बार होने वाले ब्लैकआउट इस बात का संकेत हैं कि सरकार अपने नागरिकों को बुनियादी सेवाएं तक उपलब्ध कराने में असमर्थ है।

अमेरिका का मानना है कि यह संकट केवल तकनीकी या इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या नहीं, बल्कि क्यूबा के व्यापक आर्थिक और राजनीतिक संकट का हिस्सा है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

iPhone 15 हुआ ₹25,000 सस्ता, अब ₹54,999 में उपलब्ध

Apple iPhone 15 अब ₹54,999 में Vijay Sales पर उपलब्ध है, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत ₹79,900 थी। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ इसे ₹51,999 तक खरीदा जा सकता है। इसमें 6.1-इंच डिस्प्ले, Dynamic Island, 48MP कैमरा और A16 Bionic चिपसेट दिया गया है।

The post iPhone 15 हुआ ₹25,000 सस्ता, अब ₹54,999 में उपलब्ध appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वो मैदान जहां बुमराह को भी लगेगा डर, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है स्टेडियम, अब तक लग चुके है 2225 छक्के

शारजाह में 2025 तक कुल 318 मैच खेले  गए और यहां पर बल्लेबाजों ने 5829 पारियों में 2225 छक्को मारे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस मैदान पर 9242 चौके भी लगे. दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब है जहां 1970 छक्के लगे है. Thu, 19 Mar 2026 13:41:55 +0530

  Videos
See all

Shorts : रामलला को देख राष्ट्रपति बोलीं 'जय श्री राम' | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T08:39:04+00:00

Monalisa Farman Honeymoon Photo Viral: रो रहे मां-बाप, हनीमून मना रही मोनालिसा |Kerela Beach #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T08:41:06+00:00

Massive Blast in Pakistan LIVE: 5 घंटे में फिर होगा हमला! | Afghanistan | Breaking News | TTP |Kabul #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T08:40:22+00:00

President Murmu Ayodhya Visit: देशवासी सुनें, अयोध्या से क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू? | Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T08:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers