"सूर्या को सैल्यूट करता हूं, गौतम गंभीर जैसा कोच...," T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के 3 डक पर खुलकर बोले उनके पिता
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम इंडिया का हिस्सा रहे. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए. अभिषेक लगातार 3 बार बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिसके बाद उनके फॉर्म को लेकर सवाल खड़ा होने लगा था. यहां तक कि आखिरी के अहम मैचों में अभिषेक को प्लेइंग 11 से भी बाहर करने की मांग उठने लगी थी. हालांकि उन्हें मौका मिला और अभिषेक ने फाइनल में अर्धशतक लगाया. अब न्यूज नेशन के साथ बातचीत करते हुए अभिषेक शर्मा के पिता राज कुमार शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई कई चीजों का खुलासा किया है.
अभिषेक शर्मा के लगातार 3 बार डक आउट होने पर क्या बोले उनके पिता
अभिषेक शर्मा के पिता से पूछा गया कि लगातार 3 बार जीरो पर आउट होने के बाद उस वक्त अभिषेक से बात हुई थी और क्या माहौल था, इसपर जवाब देते हुए अभिषेक के पिता ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है. हर प्लेयर का ऐसा समय आता है. लोग टोंट मारते रहते हैं, लेकिन यह है कि अभिषेक थोड़ा बीमार हो गया था, इस वजह से थोड़ी कमजोरी हो गई थी. हालांकि उसने जल्दी रिकवर कर लिया है और वो अच्छा खेलेगा."
उसके लिए सभी देशवाशियों ने की प्रार्थना - अभिषेक शर्मा के पिता
राज कुमार शर्मा से जब पूछ गया कि अभिषेक के 3 डक के बाद आप लोगों को सोशल मीडिया पर किया देखने को मिलता था, इस पर उन्होंने कहा "सारे देशवाशियों नें इसे कॉन्फिडेंस दिया और इसके लिए प्रार्थना की कि अभिषेक जल्दी ठीक होकर अपने फॉर्म में वापसी करे. सभी ने बहुत प्यार दिया. मैं उनका हाथ जोड़कर नमस्कार करता हूं, लेकिन कुछ लोग बोलते हैं उनकी अपनी सोच है. बोलने से किसी को मना नहीं कर सकते. हालांकि ज्यादा लोग अभिषेक से प्यार करते हैं. उसके लिए कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ा रहा था, तो कोई कुछ कर रहा था. मैं सोच नहीं सकता कि सभी उसे इतना प्यार करते हैं."
अभिषेक शर्मा के पिता ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अभिषेक शर्मा की काफी आलोचना की थी. अब अभिषेक शर्मा के पिता ने आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "हर किसी की अपनी सोच है. अगर क्लास प्लेयर नहीं होता तो वर्ल्ड का नंबर-1 प्लेयर्स नहीं होता. ये किसी के रहने से नहीं बनता ना ही किसी के कहने से उतरता है. ये आंकड़े इस प्लेयर के क्वालिटी के बारे में बताते हैं. कोई कैसे बोलता है इससे हमे फर्क नहीं पड़ता है. वो अपने लिए नहीं देश के लिए खेलता है."
अभिषेक शर्मा के पिता ने की कप्तान सूर्या की तारीफ
अभिषेक शर्मा के पिता ने कहा कि उसे बॉलिंग करने से विरोधी टीम डरती है. उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि वो सूर्या को धन्यवाद कहना चाहते हैं कि उन्होंने अभिषेक को इतना कॉन्फिडेंस दिया. भारत के पास इनता बढ़िया कप्तान है. उनके पास जितना एक्सपीरियंस उन्होंने अभिषेक को दिया और समय बिताया. ये बहुत बड़ी बात है. सूर्या सभी प्लेयर के साथ प्यार करते हैं. वो भाइयों की तरह प्यार करते हैं. तभी टीम इतनी अच्छी प्रदर्शन कर रही है. उन्हें सैल्यूट करता हूं.
अभिषेक शर्मा के पिता हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर कही ये बात
अभिषेक शर्मा के पिता ने गौतम गंभीर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, "गौतम गंभीर जितना अच्छा कोच भारत को मिला है. उनके पास एक्सपीरियंस बहुत है. उन्होंने भारत के लिए खुद इतने मैच खेले हैं और जिताए हैं. तभी उनकी टीम इतना अच्छा कर रही है."
यह भी पढ़ें: ये हैं IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 अनकैप्ड प्लेयर, एक ने 2008 में ही जड़ दिए थे 616 रन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने काबुल हमले की निंदा की, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
जिनेवा, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने मंगलवार को फिर से हिंसा समाप्त करने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र में हुए हमले की जांच की, जिसमें कथित तौर पर सैकड़ों मरीजों की मौत हो गई, संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने मंगलवार को कहा, “सोमवार की रात को काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र में दुखद विस्फोट हुआ, जिसमें कथित तौर पर कई मरीजों की मौत हुई। उसकी तुरंत, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। जांच के परिणाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। पीड़ितों और उनके परिवारों को मुआवजा मिलने का अधिकार है।”
यह बयान उस समय आया है जब अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित दो हजार बेड वाले ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए और 250 अन्य घायल हो गए।
कई प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल स्थल पर भारी तबाही का मंजर बताया, जहां सैकड़ों लोग अपने रिश्तेदारों की तलाश कर रहे थे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों और नागरिक संपत्तियों की सख्त सुरक्षा की जाती है। युद्ध के कानून स्पष्ट रूप से बताते हैं कि किसी भी हमले में भेदभाव, अनुपातिकता और सावधानियों के मूल सिद्धांतों का पालन होना चाहिए। चिकित्सा संस्थानों को विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाती है।”
ताजा हमले से पहले भी, दोनों देशों के बीच पिछले महीने से बढ़े तनाव के दौरान सैकड़ों अफगान नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, मारे गए या घायल हुए हैं। लगातार हो रही लड़ाई के कारण हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन काने ने मंगलवार को चेतावनी दी कि देश काबुल में पाकिस्तान की ओर से किए गए घातक हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा।
काने ने कहा कि बचाव कार्य जारी हैं और आपातकालीन टीमें मलबे के नीचे शवों की तलाश कर रही हैं, जैसा कि अफगानिस्तान स्थित एरियाना न्यूज ने रिपोर्ट किया।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के इस ताजा हमले को एक बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई मानता है और इसके उचित जवाब की चेतावनी दी।
काने ने कहा कि ऐसे हमले बिना जवाब के नहीं छोड़े जा सकते और दोहराया कि काबुल की सरकार इस घटना को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानती है।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















