Responsive Scrollable Menu

इन झीलों में शीशे की तरह चमकता है पानी! जानें दुनिया की इन जगहों के बारे में

नीले और साफ पानी वाली झीलें अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जानी जाती हैं। ये झीलें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हैं और अपने सुकून भरे माहौल के कारण घूमने के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती हैं। जानें इनके बारे में

Continue reading on the app

'वैश्विक समुदाय को इससे आंखें नहीं फेरनी चाहिए,' काबुल एयर स्ट्राइक की सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने की निंदा

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने काबुल में पाकिस्तान की ओर से क‍िए गए कथित हवाई हमले की कड़ी निंदा की। इस एयर स्ट्राइक में 400 से ज्यादा आम लोग मारे गए और कम से कम 250 घायल हुए। इनमें एक पुनर्वास केंद्र में मौजूद मरीज भी शामिल हैं।

सांसद रूहुल्लाह ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, ऐसी कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगनी चाह‍िए और संघर्षों के दौरान आम नागरिकों की जान की बलि कभी नहीं दी जानी चाहिए। ऐसी त्रासदियों के सामने चुप्पी साधना और अधिक अन्याय को बढ़ावा देता है। वैश्विक समुदाय को इससे आंखें नहीं फेरनी चाहिए।

वहीं, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने इस घटना की स्वतंत्र जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बयान में कहा गया, “इलाज, पुनर्वास और मानवीय देखभाल के लिए समर्पित संस्थानों को कभी भी किसी संघर्ष या सुरक्षा कार्रवाई में निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। ऐसे संस्थानों में मरीज समाज के सबसे कमजोर वर्गों में से आते हैं जो मदद, सम्मान और अपनी जिंदगी को फिर से बनाने के लिए आए थे। हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ।”

वहीं, भारत ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आक्रमण का घिनौना काम अफगानिस्तान की आजादी पर भी एक खुला हमला है और यह इलाके की शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, यह पाकिस्तान के लगातार लापरवाह बर्ताव और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की बढ़ती हताशाजनक हरकतों के जरिए अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की उसकी बार-बार की कोशिशों को दिखाता है।

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि जो बात इस हमले को ज्यादा निंदनीय बनाती है, वह यह है कि इस्लामाबाद ने रमजान के दौरान अफगानिस्तान पर हमला किया, जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना है और शांति, सोच-विचार और रहम का समय है।

इसमें कहा गया, कोई भी धर्म, कोई भी कानून और कोई भी नैतिकता किसी अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को सही नहीं ठहरा सकती।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे इस आपराधिक काम के दोषियों को जिम्मेदार ठहराएं और यह सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान द्वारा अफगान नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना बिना किसी देरी के बंद हो।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मेहदी हसन के स्मार्ट रन आउट पर MCC ने लगाई मुहर, बताया क्यों जायज था सलमान आगा का विकेट!

MCC ruled Salman Agha run out: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सलमान आगा के रन आउट पर खूब बवाल मचा था. बांग्लादेश के मेहदी हसन ने जिस तरह सलमान आगा को रनआउट किया उसे लेकर ये कहा गया कि ये खेल भावना के खिलाफ, लेकिन अब एमसीसी ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. Tue, 17 Mar 2026 23:57:58 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election । Let's Decode: Dilip Ghosh किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?। #dilipghosh #bjpbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:55:00+00:00

Iran Israel Conflict: BJP ने पवन खेड़ा पर बोला हमला? #congress #news #bjp #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:45:01+00:00

Delhi Crime News | Delhi Wazirpur News | वजीरपुर में नशा तस्करों का कहर!Murder in Wazirpur JJ Colony #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:46:46+00:00

West Bengal Election । Let's Decode: Suvendu Adhikari को हरा पाएंगी Mamta Banarjee?। #bjpbengal #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:47:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers