IPL के शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेलेंगे हेजलवुड:कमिंस का खेलना भी मुश्किल; दोनों टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रहे
IPL 2026 शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वे चोट से उबर रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हेजलवुड ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लेकर RCB को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, हाल ही में वह हैमस्ट्रिंग और एचिलीस की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने एशेज सीरीज भी मिस की थी। हेजलवुड के अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे पीठ की चोट से उबर रहे हैं और लंबे समय से रिहैब में हैं। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को IPL का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 मार्च को BCCI ने लीग के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी दिया है। हैदराबाद को अस्थायी कप्तान चुनना पड़ सकता है कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद को अस्थायी कप्तान चुनना पड़ सकता है। इसमें ईशान किशन की दावेदारी सबसे मजबूत है। किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है। हेजलवुड-कमिंस चोट के कारण टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रहे दोनों खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क है और उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स का फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट है ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने भी साफ किया है कि खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट प्राथमिकता है। आने वाले समय में टीम को साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलनी हैं, साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है।
दिल्ली नगर निगम का हाई कोर्ट में बयान: उत्तर नगर हत्या मामले के आरोपितों के घरों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा जाएगा
दिल्ली नगर निगम का हाई कोर्ट में बयान: उत्तर नगर हत्या मामले के आरोपितों के घरों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा जाएगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama

















.jpg)



