Responsive Scrollable Menu

कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया “निवेश घोटाले” का आरोप, कहा “मध्यप्रदेश बनता जा रहा है घोटाला प्रदेश”

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश को “घोटाला प्रदेश” करार दिया है। उन्होंने व्यापम घोटाला और महाकाल लोक जैसे मामलों का हवाला देते हुए अब राज्य में “निवेश घोटाले” का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार विधानसभा में 4.91 लाख करोड़ रुपये के निवेश और हजारों …

Continue reading on the app

Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की फिल्म की तारीफ कर रहे लोग, फिर भी लग सकता है 'Box Offce' पर झटका?

Ustaad Bhagat Singh X Review: सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में  रिलीज हो गई है. पवन साउथ इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है क्योंकि आज ही के दिन बॉलीवुड की एक्शन सीक्वल धुरंधर 2 भी रिलीज हुई है. जिससे दोनों फिल्मों की टक्कर हुई है. फैंस के बीच दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज हैं. एक्टर पवन के फैंस 'उस्ताद भगत सिंह' के अर्ली मॉर्निंग शो देखकर भी आ चुके हैं. कई लोगों ने इस मूवी को लेकर एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का एक्स रिव्यू कैसा है.

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर इस समय दो ही फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, एक रणवीर सिंह की धुरंधर2 और दूसरी पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह. इस फिल्म को लेकर एक्स पर मिले जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.

पवन कल्याण की स्क्रीन पर पकड़ बेहतरीन

स्पिरिट नाम के हैंडल से एक शख्स ने फिल्म देखने के बाद इसे कुल मिलाकर अच्छी फिल्म बताई है जो एंटरटेनमेंट के लिए देखी जा सकती हैं, उन्होंने उस्ताफ भगत सिंह के हैशटेग के साथ लिखा, 'ये फिल्म कुल मिलाकर कंर्मिशियल एटरटेंमेंट के लिए अच्छी है. पवन कल्याण की स्क्रीन पर पकड़ बेहतरीन है. फिल्म का पहला हाफ अच्छा है जबकि दूसरा हाफ बहुत शानदार है. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी भी ठीक-ठाक है.'

 

 

पुरानी यादें ताजा हो गईं

वही. कुशल कुशी नाम के हैंडल से फिल्म के बारे में लिखा,  'उस्ताद भगत सिंह फिल्म के जरिए इतना पावरफुल विजन साकार करने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई. आपका इस मूवी के जरिए कहानी कहने तरीका सिर्फ सिनेमा नहीं है बल्कि ऐसा अनुभव है जो हमारे दिल में बस जाता है. ये फिल्म थोलीप्रेमा की पुरानी यादें ताजा करती है. हमें मोटीवेट करती है और हमें याद दिलाता है कि कहानियां क्यों मायने रखती हैं.'

 

 

फिल्म देखकर हो गए रोंगटे खड़े

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उस्ताद भगत सिंह फिल्म बहुत ही कम उम्मीदों के साथ सिनेमाघर में गया था. लेकिन बाहर आया तो रोंगटे खड़े हो गए. ये फिल्म एक जबरदस्त धमाका है. पवन कल्याण की स्क्रीन पर पकड़ सिर्फ एक्टिंग नहीं है बल्कि प्योर ओरा है. फिल्म के निर्देशक हारिश शंकर ने एक फिर साबित कर दिया कि वो अल्टीमेट मास कैप्टेन हैं. जब भी वे PSPK के साथ टीमअप करते हैं तो वो फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है.'

 

 

इस लेवल की फिल्म की उम्मीद नहीं थी

इनोसेंट इविल नाम के हैंडल से एक अन्य ने फिल्म में बारे में लिखा, 'उस्ताद भगत सिंह फिल्म के सीन्स आज के समय में बहुत ही शानदार लिखें गए हैं. मैंने इस लेवल की फिल्म की उम्मीद नहीं की थी.'

 

ये भी पढ़ें: 'बदला हो तो धुरंधर जैसा', अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक, 'Dhurandhar 2' देख सेलेब्स में भरा देशभक्ति का जज्बा

फिल्म को नकारात्मक रिपॉन्स भी मिला

निर्देशक हरीश शंकर (Harish Shankar) की 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) की फिल्म को जहां अच्छे रिव्यू मिले हैं तो कई लोगों ने फिल्म को नकारात्मक रिव्यू भी दिए हैं. ऐसे में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झटका लग सकाता है. 

उस्ताद भगत सिंह मूवी का नकारात्मक रिव्यू देते हुए एक यूजर ने फिल्म की कहानी को घिसी-पिटी बताते हुए आलोचना की है, 'इस तरह की कमर्शियल फिल्म के लिए लीक से हटकर लेखन की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कम से कम कुछ ताजगी तो होनी चाहिए. यह फिल्म शुरू से अंत तक पूरी तरह से घिसी-पिटी लगती है. कुछ सीन्स ठीक हैं, लेकिन फिल्म में फ्लो की कमी है, ऐसा लगता है जैसे फिल्म के सीन्स को  कमर्शियल तरीके से जोड़-तोड़ कर बनाया गया है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'हरीश शंकर कॉमेडी और कमर्शियल लेखन दोनों में फेल रहे हैं. थमन ने अपने बैकग्राउंड म्यूजिक से फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश की है, लेकिन इसमें गुंजाइश कम है. पवन कल्याण ने कुछ सीन्स में कोशिश की है, लेकिन इस फिल्म में उनकी खास एनर्जी दिखाई नहीं दी. फिल्म उबाऊ है और इसको 2/5 रेटिंग मिलती है.'

 


उस्ताद भगत सिंह के बारे में 

उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर के बारे में है, जो समाज में हो रहे भ्रष्टाचार और गलत कामों के खिलाफ लड़ता है. पवन कल्याण इस फिल्म में एक मजबूत और बहादुर अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जो लोगों की मदद करता है और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करता है. इस फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है.

ये भी पढ़ें:Atiq Ahmed कौन था? जिसका ISI से था कनेक्शन, 'Dhurandhar 2' में हुआ नकली नोटों का भंडाफोड़

Continue reading on the app

  Sports

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां... नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी, जानिए क्या रखा नाम

Dinesh Karthik Dipika Pallikal: दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। कपल्स ने अपनी बेटी राहा पल्लीकल कार्तिक का स्वागत किया है। कपल्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया से दी है। Thu, 19 Mar 2026 15:59:30 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: जंग के बीच ऊर्जा संकट पर कई देश अलर्ट! | Trump | Russia | Macron | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T10:42:04+00:00

Iran Israel War LIVE Update: नक्शे से मिटेगा ईरान? | Trump | Breaking |Pakistan Attack Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T10:37:26+00:00

#shorts: रेड सूट में युविका चौधरी का ग्लैमरस अंदाज |Top News |Viral News |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T10:45:22+00:00

Israel-Iran War News: लेबनान में इजरायल का हमला, तस्वीरें आई सामने! | Trump | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T10:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers