Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड के IPL 2026 के शुरुआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की संभावना कम है क्योंकि वे मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। हेज़लवुड को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड फिलहाल रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए हेज़लवुड के समय पर मैच फिटनेस हासिल करने की कोई संभावना नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान


आरसीबी के एक अधिकारी के अनुसार कि पिछले सप्ताह से कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। फिजियो से मंजूरी का इंतजार है। रिहैबिलिटेशन जारी है। जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। अधिकारी ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की भूमिका बहुत कम रहने की उम्मीद है। लेकिन सब कुछ फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। जैसे ही हेज़लवुड को क्लीयरेंस मिल जाएगा, वह भारत जाने के लिए फिट हो जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड


कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है। 

Continue reading on the app

IPL से पहले CSK का मेगा रीयूनियन होगा:22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में इवेंट, रैना-हेडन समेत कई दिग्गज जुटेंगे

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन कार्यक्रम करने जा रही है। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं जो इस समय दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। मुरलीधरन, हेडन और रैना शामिल होंगे इस रीयूनियन में मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों के आने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सुरेश रैना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 19-20 पूर्व खिलाड़ी, मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इवेंट को लेकर शुरुआत में चर्चा थी कि कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि यह सिर्फ सीजन से पहले का फैन एंगेजमेंट कार्यक्रम है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि इसे ज्यादा बड़ा मतलब निकालने की जरूरत नहीं है। एआर रहमान परफॉर्म करेंगे कार्यक्रम शाम 4 बजे से 9 बजे तक चलेगा और इसमें संगीतकार एआर रहमान की प्रस्तुति भी होगी। टीम ने अन्य फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़े पूर्व खिलाड़ी इस दिन के लिए उपलब्ध हो सकें। अश्विन शामिल नहीं होंगे आर अश्विन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह शहर से बाहर रहेंगे। वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, इस समय चेन्नई में चल रहे कैंप से जुड़ जाएंगे। पहला मैच राजस्थान के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अपना आईपीएल 2026 अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है और महेंद्र सिंह धोनी को लीग के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है। चेन्नई ने 5 IPL खिताब जीते CSK ने IPL इतिहास में अब तक कुल 5 खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम किए हैं। टीम पहले ही सीजन 2008 के फाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीतकर CSK ने अपना दबदबा कायम किया, जबकि 2018 में दो साल के निलंबन के बाद वापसी करते हुए चैंपियन बनना टीम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। --------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया; 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आईपीएल के 16 अजेय खिलाड़ी, जो कभी नहीं हारे Final

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी. इस मैच से पहले जानिए टूर्नामेंट का एक दिलचस्प सच Tue, 17 Mar 2026 20:48:00 +0530

  Videos
See all

President Droupadi Murmu Mathura Visit: राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में सजा मथुरा-वृन्दावन | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:34:06+00:00

CM Mamata Banerjee ने चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्टी | Bengal Election | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:32:23+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मोदी की डिप्लोमेसी का असर.. भारत पहुंच रहे दो LPG टैंकर | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:30:35+00:00

बीच सड़क ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी! #Surat #ParkingDispute #ViralVideo #StreetFight #Chaos #gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:30:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers