Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की:ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते पहुंचेंगे; 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि सभी इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुंचेंगे। 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होगा। पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं। PCB के एक सूत्र ने कहा कि मीडिया में आई खबरें सही नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पाकिस्तान आने को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है और वे अगले हफ्ते से पहुंचना शुरू कर देंगे। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सुरक्षा का मामला था हाल के दिनों में रिपोर्ट आई थी कि मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगानिस्तान सीमा के हालात को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को यात्रा को लेकर सलाह दी गई है। खास तौर पर पेशावर में होने वाले मैच को लेकर बात सामने आई थी, क्योंकि यह शहर अफगान सीमा के करीब है। हालांकि, PCB का कहना है कि लीग पहले भी इससे बड़े हालात में आयोजित हो चुकी है और इस बार भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है। स्टीव स्मिथ खेलते दिखेंगे इस सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, पीटर सिडल, मार्नस लाबुशेन जैसे कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलने वाले हैं। PSL में पहली बार 8 टीमें उतरेंगी। साथ ही, लगातार दूसरे साल इसका टकराव IPL से होगा, जो PSL के तीन दिन बाद शुरू हो रहा है। इस्लामाबाद और लाहौर के 3-3 खिताब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2016 से 2025 तक के इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने 3-3 बार खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में ट्रॉफी जीती, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 2022, 2023 और 2025 में चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा बाकी टीमों में मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी ने एक-एक बार खिताब जीता है। मुल्तान ने 2021, क्वेटा ने 2019, कराची ने 2020 और पेशावर ने 2017 में ट्रॉफी अपने नाम की। -------------------------------------- साउथ अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, डेब्यू कर रहे मोकोएना को 3 विकेट साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

शाहरुख खान फिर करेंगे रोमांस, विंटेज लुक में नई फिल्म:किंग के बाद रोमांटिक अंदाज में वापसी, क्लासिक कहानी को मॉडर्न टच के साथ पेश करेंगे

शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का जादू बिखेरने की तैयारी में हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘किंग’ के बाद किंग खान एक बिग बजट रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग और विंटेज स्टाइल का होगा, जो दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आएगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म क्लासिक लव स्टोरी पर आधारित होगी, जिसमें इमोशंस और पुराने दौर की फीलिंग्स को मॉडर्न टच के साथ पेश किया जाएगा। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि दर्शकों को एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव मिल सके। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म में एक परिपक्व और गहराई वाले किरदार में दिखाई देंगे। उनका यह अवतार उनके पुराने रोमांटिक इमेज की याद दिलाएगा, जिसे दर्शकों ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘वीर-ज़ारा’ जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया था। लंबे समय बाद वे इस जोनर में वापसी कर रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म की कहानी, डायरेक्टर और बाकी स्टारकास्ट को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मेकर्स इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट करने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने पिछले कुछ सालों में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी एक्शन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। अब वे फिर से अपने रोमांटिक अंदाज में लौटने वाले हैं, जो उनके करियर की पहचान रहा है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो यह फिल्म आने वाले समय में बॉलीवुड की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। फैंस को अब इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Continue reading on the app

  Sports

मोहला ब्लॉक में सरपंच- सचिव की करतूत : फर्जी बिलों से भुगतान कर शासन के खजाने में लगा रहे सेंध 

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला के ग्राम पंचायत में वित्तीय मामलों में पारदर्शिता के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मोहला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव जीएसटी बिल का धंधा कर रहे बिचौलियों के साथ मिलकर गांव के विकास के लिए शासन स्तर पर विभिन्न मदों के भेजे गए रकम का बंटाधार कर रहे हैं। गांव के आम ग्रामीणों को पता ही नहीं कि उनके सरपंच और सचिव किराना दुकान, गल्ला व्यापारी, कृषि बीज भंडार, बुक डिपो तथा जिनका दुकान नहीं वहां से लाखों रुपए का रेत, सीमेंट और छड़ खरीदी का बिल लगाकर आवंटित शासकीय राशि हड़प लिए है।

उल्लेखनीय है कि, मोहला जनपद पंचायत के अधीन आने वाले ग्राम पंचायतो मे गांव के विकास के लिए आने वाले विभिन्न मदो की राशि हड़पने की लूट मची हुई है। यहां स्टेशनरी, मटेरियल, फोटो कॉपी, प्रिंट ऑउट के साथ ही गली लाइट, बोर रिपेयरिंग के नाम पर कीमत से ज्यादा के बिल बाउचर लगाकर शासकीय राशि का बंटाधार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच मिलकर जिनकी दुकान नहीं उनका जीएसटी बिल, किराना दुकान, गल्ला व्यापारी, कृषि बीज भंडार, बुक डिपो से लोहा, सीमेंट, छड़, गिट्टी, रेत आदि मटेरियल खरीदी के नाम पर कीमत से अधिक लेजर में भुगतान दिखा रहे हैं। मोहला जनपद क्षेत्र के बेहद संख्या में ग्राम पंचायतों का फर्जी बिल पे भुगतान होने का सनसनीखेज मामला हरिभूमि के पड़ताल में सामने आया है।

गल्ला दुकान से रेत, लोहा, गिट्टी के बिल
मोहला जनपद के अधीन ग्राम पंचायत में सरकारी राशि का किस तरह बंदरबांट किया जा रहा है, इसका जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत कंदाडी है। यहां सरपंच पति के द्वारा रबिया बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एंड हार्डवेयर मोहला से रेत, गिट्टी, सीमेंट के नाम पर जीएसटी बिल  मे 20 जुलाई 2025 के डेट पर 49800 का एक बिल लगाया गया है। बिल क्रमांक 345 के एक बिल से सरपंच सचिव ने चार- चार बार कुल 199200 का राशि आहरण कर लिये गए हैं। जबकि, जीएसटी बिल धारक का उल्लेखित अटल व्यावसायिक परिसर मोहला में बिल्डिंग सप्लायर एंड हार्डवेयर का कोई भी दुकान नहीं है। वह गल्ला व्यापारी है जो ग्राम पंचायतों से कमीशन लेकर फर्जी जीएसटी बिल काट के देता है।

मोहला में चल रहा जीएसटी बिल का धंधा
यहां कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, दंडाधिकारी, जनपद सीईओ से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का मुख्यालय में सीधा प्रभाव है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सरकारी धनराशि को हड़पने लूट मचाए हुए हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्यो के भुगतान के लिए जीएसटी नंबर होना अनिवार्य  है। इधर 15 वें वित्त आयोग तथा मूलभूत की राशि को हड़पने सरपच सचिव ने एक अलग ही रास्ता अख्तियार कर लिए हैं। रेत, गिट्टी, ईंट, सरिया, सीमेंट सहित फोटो काफी, प्रिंट आउट, गली लाइन, बोर रिपेयरिंग के नाम पर पंचायतो में गल्ला व्यापारी, किराना दुकान, कृषि बीज भंडार, बुक डिपो से रा मटेरियल का बिलो मे अहरण के साथ-साथ जिनका दुकान नहीं जीएसटी बिल का धंधा कर रहे हैं।

विकास के नाम पर नक्सली होते रहे बदनाम
बीते 40 सालों से इस वाछिद आदिवासी अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बाधक के रूप में नक्सली संगठन को पूरा सिस्टम ठहराते रहा है। जिले में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है, इधर पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधि जनपद पंचायत मोहला के भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर अब खुलेआम सरकारी धनराशि का दुरुपयोग कर पंचायत से लाखों रुपए का हेरा फेरी करनें का काफी संख्या में पंचायतो का मामला सामने आया है।

मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई- सीईओ 
मोहला जनपद पंचायत की सीईओ प्रांजल प्रजापति ने कहा कि, इस पूरे मामले की जांच करते हुए फर्जी बिलों के पड़ताल के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Tue, 17 Mar 2026 20:33:06 +0530

  Videos
See all

बीच सड़क ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी! #Surat #ParkingDispute #ViralVideo #StreetFight #Chaos #gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:30:34+00:00

CM Mamata Banerjee ने चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्टी | Bengal Election | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:32:23+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मोदी की डिप्लोमेसी का असर.. भारत पहुंच रहे दो LPG टैंकर | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:30:35+00:00

Suvendu Adhikari पर क्या बोल गए TMC सांसद #mamtabanerjee #bengalelections #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:32:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers