LPG संकट के बीच जानें Infrared Cooktops Vs Induction Cooktops में क्या है आपकी रसोई के लिए बेहतर?
Infrared Cooktops Vs Induction Cooktops: मार्च 2026 में मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव की वजह से LPG सप्लाई प्रभावित हुई है. दिल्ली जैसे बड़े शहरों में PG और शेयर्ड अकोमोडेशन में रहने वाले हजारों स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के सामने खाना पकाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कई हॉस्टल्स में गैस राशन खत्म हो गई है, तो कहीं सिर्फ चावल वाला मेन्यू रह गया है. ऐसे में पोर्टेबल इलेक्ट्रिक कुकटॉप्स खासकर इंफ्रारेड और इंडक्शन मॉडल्स एक बड़ी राहत बनकर सामने आए हैं. लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से आपके लिए कौन सा बेहतर है? तो आइए दोनों में फर्क समझते हैं.
Infrared vs Induction कुकटॉप काम कैसे करते हैं?
इंडक्शन कुकटॉप इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक फील्ड से सीधे बर्तन को गर्म करता है. इसकी ग्लास सरफेस ज्यादा गर्म नहीं होती, इसलिए यह ज्यादा सेफ माना जाता है. वहीं इंफ्रारेड कुकटॉप क्रिस्टल ग्लास प्लेट के नीचे लगे इलेक्ट्रिक कॉइल्स से इन्फ्रारेड रेडिएशन पैदा करता है और बर्तन को गर्म करता है. इसकी सरफेस काफी गर्म होती है, इसलिए थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है.
सबसे बड़ा फर्क है बर्तनों की कम्पेटिबिलिटी का. इंडक्शन में केवल मैग्नेटिक बर्तन यानी स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन काम करते हैं. एल्युमिनियम या कॉपर के बर्तन इस पर नहीं चलते. लेकिन इन्फ्रारेड पर कोई भी फ्लैट-बॉटम बर्तन रख सकते हैं. एल्युमिनियम कढ़ाई हो, कॉपर का पतीला हो या सेरेमिक पॉट. PG में जहां मिक्स्ड बर्तन होते हैं, वहां इन्फ्रारेड ज्यादा काम का है.
स्पीड और एफिशिएंसी की बात करें तो इंडक्शन 80-90% एफिशिएंट है और पानी जल्दी उबालता है. इन्फ्रारेड थोड़ा स्लो है लेकिन स्टर-फ्राइंग और ग्रिलिंग के लिए बढ़िया है. लंबे समय में इंडक्शन बिजली का बिल कम रखता है, जबकि इन्फ्रारेड की कीमत खरीदते वक्त कम होती है.
ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Booking Rules अब 21 दिनों में नहीं बुक कर पाएंगे गैस सिलेंडर, युद्ध के बीच मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला
कौन से मॉडल्स देखें?
1. Longway Infralite Pro 2200W Infrared Cooktop
पीजी में रहने वालों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें स्टील ग्रिल रैक दिया गया है, जिससे टिक्का और सब्जियां भी ग्रिल की जा सकती हैं. टच पैनल, डिजिटल डिस्प्ले और 4 प्रीसेट मोड्स के साथ यह लॉन्गवे इन्फ्रारेड कुकटॉप किसी भी मेटल बर्तन पर काम करता है. गैस के बिना घर जैसा खाना बनाने का यह एक स्मार्ट तरीका है.
2. Pigeon by Stovekraft Cruise 1800W Induction Cooktop
दाल-सब्जी जैसा रोज का भारतीय खाना जल्दी बनाना हो, तो पिजन ब्रांड का यह इंडक्शन कुकटॉप एक भरोसेमंद पिक साबित हो सकता है. इसकी टॉप पर क्रिस्टल ग्लास लेयर है. LED डिस्प्ले पर आप कुकिंग मोड और टेम्परेचर सेटिंग की जानकारी देख सकते हैं. यह कुकटॉप ऑटो शट-ऑफ फीचर के साथ आता है. हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स इसे रेगुलर यूज कर सकते हैं. Infrared Cooktops Vs Induction Cooktops की तुलना करें, तो इसकी एफिशिएंसी बिजली का बिल भी कम रखती है.
3. Cadlec HeatMate 2200W Infrared Cooktop
ग्रिल रैक और यूनिवर्सल कम्पेटिबिलिटी के साथ यह कैडलेक इंफ्रारेड कुकटॉप LPG गैस संकट में एक वर्सेटाइल ऑप्शन है. ईजी ऑपरेशन के लिए इसमें टच कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं. नए यूजर्स इसे आसानी से यूज कर सकते हैं. रोज के खाने से लेकर बारबेक्यू के लिए यह बेहद शानदार कुकटॉप च्वॉइस है.
4. Philips Viva Collection HD4928/01 2100W Induction Cooktop
फिलिप्स का यह इंडक्शन मॉडल स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह कम्पैटिबल बर्तन को खुद डिटेक्ट कर लेता है. इस कुकपटॉप में 5 प्रीसेट मेन्यू, 3 घंटे का टाइमर और टच स्टार्ट दिया गया है. स्मॉल साइज रूम में फास्ट और सेफ कुकिंग के लिए आप इस कुकटॉप पर भरोसा कर सकते हैं.
5. Glen 2200W Infrared Cooktop
360x280 मिमी का एक्स्ट्रा वाइड क्रिस्टल ग्लास प्लेट और स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ. ग्लेन का यह इंफ्रारेड कुकटॉप रेगुलर यूज के लिए एक ड्यूरेबल ऑप्शन है. इसके जल्दी खराब होने की संभावना न के बराबर है. आप इस पर एल्युमिनियम, कॉपर, सिरेमिक सभी तरह के बर्तन यूज कर सकते हैं. सर्ज प्रोटेक्शन, डिजिटल डिस्प्ले और 4 मोड्स इसे एक कंप्लीट पैकेज बनाते हैं. Infrared Cooktops Vs Induction Cooktops की तुलना की जाए, तो यह कुकटॉप एक बजट-फ्रेंडली विकल्प है.
ये भी पढ़ें- LPG की किल्लत में इंडक्शन का बूम! जानें 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है, गैस से सस्ता या महंगा?
CM नीतिश कुमार ने समृद्ध यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की, भागलपुर जिले को 442 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से समृद्ध यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत की. नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को 442 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी. इस दौरान कुल 144 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया.
144 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 171 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन किया. वहीं 271 करोड़ रुपये की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. सभी योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण रिमोट के माध्यम से किया गया.
विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए.
प्रमुख योजनाओं पर फोकस
जिले में कई बड़ी योजनाओं पर काम जारी है. इनमें सुल्तानगंज में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार. फतेहपुर चेकडैम निर्माण. नवगछिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स. कैंसर संस्थान की स्थापना. 11 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन. ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा. आधुनिक बस अड्डा और औद्योगिक क्षेत्र का विकास शामिल है.
ग्रामीण क्षेत्र का दौरा और निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत का दौरा किया. यहां पंचायत सरकार भवन. आयुष्मान आरोग्य मंदिर. राजकीय मध्य विद्यालय और जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत पुनर्जीवित पोखर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया.
छात्रों से संवाद, पढ़ाई पर दिया जोर
राजकीय मध्य विद्यालय बैजानी के छात्रों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य निर्माण पर ध्यान देने की सलाह दी.
जीविका दीदियों को मिला बड़ा लाभ
कार्यक्रम के दौरान 8305 स्वयं सहायता समूहों की 1.05 लाख से अधिक जीविका दीदियों को 377.66 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया. इसके अलावा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना. बकरी एवं भेड़ विकास योजना और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत भी लाभ दिए गए. मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं के लाभुकों से संवाद किया.
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी. मंत्री विजय कुमार चौधरी. दिलीप कुमार जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
तेजी से काम पूरा करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए. ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















