CTET Result 2026 Date: CTET 2026 रिजल्ट का ctet.nic.in पर इंतजार, यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका
CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के नतीजे घोषित करने जा रहा है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर भड़कीं कंगना रनौत: बोलीं- 'अश्लीलता की हदें पार! बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी'
Nora Fatehi Song: कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ हाल ही में रिलीज हुआ था जिसको को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जिसके बोल और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। लोगों ने इसे अश्लील करार दिया जिसके बाद गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। अब इस मामले पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत का तीखा बयान
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अश्लीलता और सस्ती पब्लिसिटी के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने सारी हदें पार कर दी हैं। कंगना ने कहा- "बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और ध्यान खींचने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है... ऐसी अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है... मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी पड़ेगी।"
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi's song, BJP MP Kangana Ranaut says, "Bollywood has crossed all limits with vulgarity, tactics, and attention-seeking. The entire country is condemning and reprimanding them. But I don't think they have any… pic.twitter.com/o4cyShzoEY
— ANI (@ANI) March 17, 2026
गाने को लेकर क्यों हुआ विवाद?
फिल्म KD: The Devil के इस गाने में नोरा फतेही का डांस और कुछ स्टेप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। खासकर एक हुक स्टेप, जिसमें वह अपने पल्लू के साथ खेलती नजर आती हैं, चर्चा का केंद्र बन गया। जहां कुछ लोगों ने गाने को एंटरटेनिंग बताया, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे ‘ओवरली प्रॉवोकेटिव’ और ‘अश्लील’ करार दिया।
मेकर्स ने हटाया गाना
लगातार बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स ने इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि विवाद को शांत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
‘KD: The Devil’ एक कन्नड़ पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1970 के दशक के बेंगलुरु पर आधारित है और एक छोटे अपराधी के गैंगस्टर बनने की कहानी को दिखाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi

















.jpg)



