Responsive Scrollable Menu

नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर भड़कीं कंगना रनौत: बोलीं- 'अश्लीलता की हदें पार! बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी'

Nora Fatehi Song: कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ हाल ही में रिलीज हुआ था जिसको को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जिसके बोल और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। लोगों ने इसे अश्लील करार दिया जिसके बाद गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। अब इस मामले पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत का तीखा बयान

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अश्लीलता और सस्ती पब्लिसिटी के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने सारी हदें पार कर दी हैं। कंगना ने कहा- "बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और ध्यान खींचने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है... ऐसी अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है... मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी पड़ेगी।"

गाने को लेकर क्यों हुआ विवाद?

फिल्म KD: The Devil के इस गाने में नोरा फतेही का डांस और कुछ स्टेप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। खासकर एक हुक स्टेप, जिसमें वह अपने पल्लू के साथ खेलती नजर आती हैं, चर्चा का केंद्र बन गया। जहां कुछ लोगों ने गाने को एंटरटेनिंग बताया, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे ‘ओवरली प्रॉवोकेटिव’ और ‘अश्लील’ करार दिया।

मेकर्स ने हटाया गाना

लगातार बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स ने इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि विवाद को शांत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

‘KD: The Devil’ एक कन्नड़ पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1970 के दशक के बेंगलुरु पर आधारित है और एक छोटे अपराधी के गैंगस्टर बनने की कहानी को दिखाती है।

Continue reading on the app

नाश्ते में कुछ ठंडा चाहिए? मेहमानों के लिए राजस्थानी राबड़ी बेस्ट ऑप्शन, लू और तपती गर्मी से भी बचाव

SUMMER DRINK: राजस्थानी राबड़ी आटे और छाछ से बनाई जाने वाली पारंपरिक ठंडा पेय है. यह गर्मियों में शरीर को ठंडक, ऊर्जा और हाइड्रेशन देती है, साथ ही पाचन सुधारने और त्वचा निखारने में भी मददगार है. जानिए आसान रेसिपी...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ‘ये विराट-रोहित जैसा है’… संजू सैमसन के सवाल पर रियान पराग ने ऐसा क्यों कहा?

संजू सैमसन पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे और अब रियान पराग उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगे. कप्तानी में तो रियान ने संजू को रिप्लेस कर दिया लेकिन टीम में उनकी जगह कौन लेगा, रियान पराग से यही एक सवाल हुआ. Thu, 19 Mar 2026 16:27:40 +0530

  Videos
See all

Bihar News : इफ्तार से पहले प्रणाम करते दिखे निशांत कुमार #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:55+00:00

Ayodhya : राष्ट्रपति ने श्री राम यंत्र की स्थापना की #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:13:21+00:00

NKP| Sushant Sinha: होर्मुज पर अमेरिका का बंकर बस्टर बम से हमला #trump #straitofhormuz #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:04+00:00

Iran-Israel War: युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की बात ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:12:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers