पाकिस्तान ने जिस रिहैब सेंटर पर किया एयरस्ट्राइक, वहां मरीजों से मिलने पहुंचे थे अफगानिस्तान के बड़े क्रिकेटर्स, VIDEO वायरल
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग बढ़ता ही जा रहा है. 16 मार्च की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर एयरस्ट्राइक किया किया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं. पाकिस्तान की इस शर्मानाक हरकत पर अफगानिस्तान क्रिकेटर्स आगबबूला हो गए हैं और उन्होंने इस "वार क्राइम" (War Crime) कहा. बता दें कि नशा मुक्ति अस्पताल में कुछ महीने पहले गुलाबदीन नायब और हशमतुल्लाह शाहिदी समेत कई अफगानिस्तानी खिलाड़ी मरीजों से मिलने पहुंचे थे.
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में नशा मुक्ति केंद्र के 400 मरीजों की मौत
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फरवरी 2026 में लड़ाई शुरू हुई थी. दोनों देश एक दूसरे के सैनिक ठिकानों पर हमला कर रहे थे, लेकिन 16 मार्च की रात पाकिस्तान ने काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल (Rehabilitation Centers) पर एयरस्ट्राइक कर दिया, जिसके बाद यह लड़ाई और बढ़ती नजर आ रही है. इस अस्पताल में मौजूद लगभग 400 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल है. पाकिस्तान की इस हरकत की हर जगह आलोचना हो रही है.
नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से मिलने पहुंचे थे अफगानिस्तानी खिलाड़ी
बता दें कि कुछ महीने पहले अफगानिस्तान के गुलाबदीन नायब और हशमतुल्लाह शाहिदी जैसे बड़े क्रिकेट इस नशा मुक्ति केन्द्र का दौरा किया था और मरीजों से बात की थी. यह मरीज नशा से मुक्त होकर दूसरी जिंदगी शुरू करना चाहते थे, लेकिन पाकिस्तान के इस शर्मनाक हरकत ने उनके सपनों को छिन लिया.
#Pakistan bombed this rehabilitation hospital today in #Kabul, #Afghanistan. Afghan Cricket players visited the centre few months back & interacted with the patients seeking a second chance. Hundreds of them were killed today by Pakistani airstrikes, healing turned into tragedy.… pic.twitter.com/wnxMo2tEDA
— Bashir Gharwal غروال (@bashir_gharwall) March 16, 2026
अफगानी खिलाड़ियों ने लगाई पाकिस्तान की लताड़
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसे वॉर क्राइम कहा है. राशिद खान, मोहम्मद नबी, और रहमानुल्लाह गुरबाज समेत कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की लताड़ लगाई है.
राशिद खान ने इसे वॉर क्राइम कहते हुए लिखा, काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की हुई मौतों की ताजा खबरों से मैं बेहद दुखी हूं. जानबूझकर या अनजाने में नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना युद्ध अपराध है. विशेष रूप से रमजान के पवित्र महीने के दौरान मानव जीवन के प्रति घोर उपेक्षा घृणित और बेहद चिंताजनक है. इससे केवल विभाजन और घृणा ही बढ़ेगी. मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से इस नवीनतम अत्याचार की गहन जांच करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान करता हूं. इस कठिन समय में मैं अपने अफगान नागरिकों के साथ खड़ा हूं. हम ठीक हो जाएँगे और एक राष्ट्र के रूप में फिर से उठ खड़े होंगे. हम हमेशा ऐसा करते हैं. इंशाल्लाह!
I am deeply saddened by the latest reports of civilian casualties as a result of Pakistani airstrikes in Kabul. Targeting civilian homes, educational facilities or medical infrastructure, either intentional or by mistake, is a war crime. The sheer disregard for human lives,… pic.twitter.com/DbFRRh2qAJ
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) March 16, 2026
Tonight in Kabul, hope was extinguished at a hospital. Young men seeking treatment were murdered in a bombing by the Pakistani military regime. Mothers waited at the gates, calling their sons’ names. On the 28th night of Ramadan, their lives were cut short. pic.twitter.com/p12617D4de
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) March 16, 2026
A hospital bombed in Afghanistan during Ramadan by Pakistan…
— Rahmanullah Gurbaz (@RGurbaz_21) March 17, 2026
Where is international law now? Where is humanity now?
How many innocent lives must be lost before the world speaks? ???? pic.twitter.com/uKqz7mqjxL
यह भी पढ़ें: NZ VS SA: फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड को मिली पहली जीत, साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर बराबर की सीरीज
एनपीसीआई ने श्रीलंका में यूपीआई की स्वीकार्यता का विस्तार किया, अर्थव्यवस्था के साथ पर्यटकों को होगा फायदा
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय इकाई एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की स्वीकार्यता में विस्तार कर रहा है।
एनपीसीआई ने आगे कहा कि इससे भारतीय यात्रियों के लिए श्रीलंका में भुगतान का अनुभव अच्छा होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
भारत में 700 मिलियन से अधिक क्यूआर टचपॉइंट्स के साथ, प्लेटफॉर्म की इंटरऑपरेबल आर्किटेक्चर वैश्विक प्रणालियों के साथ एकीकरण को सक्षम बनाती है, जिसमें श्रीलंका का लंकापे-संचालित लंकाक्यूआर इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।
पर्यटन क्षेत्र के लिए भारत श्रीलंका का सबसे बड़ा स्रोत बाजार बना हुआ है। 2024 में 4.16 लाख से अधिक भारतीय पर्यटकों श्रीलंका गए थे, यह आंकड़ा 2025 में बढ़कर 5.31 लाख हो गया। इस स्थिर वृद्धि ने घूमने, खरीदारी, शादियों और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए द्वीप पर आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए सुविधाजनक और विश्वसनीय भुगतान समाधानों की मांग को बढ़ा दिया है।
एनपीसीआई ने कहा, एनआईपीएल और लंकापे के बीच सहयोग के माध्यम से, भारतीय पर्यटक अब यूपीआई-सक्षम ऐप का उपयोग करके लंकाक्यूआर कोड को स्कैन करके पूरे श्रीलंका में डिजिटल भुगतान कर सकते हैं, जिससे नकदी पर निर्भरता कम हो जाएगी।
यह सेवा प्रमुख प्रतिष्ठानों, जिनमें होटल चेन, खुदरा दुकानें और सुपरमार्केट शामिल हैं, में उपलब्ध है।
इस सेवा की व्यापक स्वीकृति के लिए, एनआईपीएल श्रीलंका के घरेलू भुगतान ढांचे के अनुरूप, श्रीलंका के केंद्रीय बैंक, अधिग्रहण करने वाले बैंकों और व्यापारियों जैसे प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
एनपीसीआई के अनुसार, इस पहल से यात्रियों और व्यापारियों दोनों को लाभ होने की उम्मीद है। पर्यटकों को वास्तविक समय में भुगतान, पारदर्शी विनिमय दरें और एक परिचित भुगतान इंटरफेस की सुविधा मिलेगी, वहीं श्रीलंकाई व्यवसाय एक बड़े डिजिटल ग्राहक आधार का लाभ उठा सकेंगे, नकदी प्रबंधन में सुधार कर सकेंगे और भौतिक मुद्रा पर निर्भरता कम कर सकेंगे।
एनपीसीआई इंटरनेशनल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा कि कंपनी सीमा पार लेनदेन को सरल बनाने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अंतर-संचालनीय भुगतान गलियारों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
उन्होंने कहा, “यूपीआई के बढ़ते उपयोग के साथ, हमारा लक्ष्य आतिथ्य, खुदरा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भुगतान स्वीकृति को बढ़ाना है, जिससे व्यवसायों के लिए मूल्य सृजित हो और समग्र यात्रा अनुभव बेहतर हो।”
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























