'तुम सिर्फ मुंह चलाते हो और...' अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान को सुनाई खरी-खोटी, उड़ा दी धज्जियां
Ahmed Shehzad On Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले काफी वक्त से निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. पहले टी-20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई. फिर बांग्लादेश के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और 1-2 से वह सीरीज हार गई. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम और उनके खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान को आड़े हाथ लिया है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है.
अहमद शहजाद रिजवान की लगाई क्लास
बांग्लादेश के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने लगातार 2 मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया. वनडे टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी रहे रिजवान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 58 रन बनाए. उनके इस खराब प्रदर्शन के चलते अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने रिजवान की आलोचना की है.
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, शहजाद ने रिजवान की बल्लेबाजी तकनीक की आलोचना की, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लंबा ब्रेक मिलने के बावजूद सुधार नहीं हुआ है.
शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “रिजवान साहब, गेंदें बस आपकी पहुंच में आ रही हैं. इतना समय बीत गया है. हम काफी समय से यही कहते आ रहे हैं. आपकी तकनीक में सुधार नहीं हुआ है. आपका खेल लेग साइड पर डिपेंडेंट है. सीखना ही सीखना शुरू हो गया है. सीखना ही सीखना शुरू हो गया है. (आप इतने सालों से बस सीखते ही जा रहे हैं).”
आपको आराम मिला फिर भी सुधार नहीं हुआ
अहमद शहजाद ने रिजवान को सलाह दी कि वे बड़े-बड़े बयान देने के बजाय अपनी बल्लेबाजी शैली में सुधार पर ध्यान दें. उन्होंने आगे कहा, "आपने क्या सुधार किया है? आप तो टी20 विश्व कप टीम में भी नहीं थे... आपको इतना आराम मिला. आपने क्या किया? आपका काम बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाना और टीम को जीत दिलाना था. आप सिलेक्टर्स को दिखा सकते थे कि आपको टीम से बाहर रखकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है."
"तुम बातें मत करो"
रिजवान पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, जो सुपर 8 चरण में बाहर हो गई थी. हालांकि, उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैचों में जगह मिली. मगर, वह वहां कुछ खास नहीं कर सके. बांग्लादेश के खिलाफ रिजवान पहले मैच में 10 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे मैच में उन्होंने 44 और तीसरे मैच में वह महज 4 रन बनाकर ही आउट हो गए.
अहमद शहजाद ने आगे कहा, "तुम बस बातें करते रहते हो. तुम्हें मैदान पर खेलने के लिए पैसे मिल रहे हैं, हम तो बस बातें करते रहने के लिए हैं. जो लोग तुम्हें चुन रहे हैं, वे कुछ सीख नहीं रहे हैं. मैदान पर प्रदर्शन करो, बातें मत करो. बल्ले और गेंद के बीच बहुत बड़ा फासला होता है. तुम सही लाइन में क्यों नहीं आ रहे हो? गेंद तुम्हारी पहुंच में नहीं आएगी. बड़े दिल से खेलो. खुद से पूछो, क्या तुम गेंद के साथ सही लाइन पिक कर रहे हो?"
ये भी पढ़ें: 'मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं है...', गौतम गंभीर ने विराट-रोहित को लेकर उठे सवाल पर क्यों दिया ऐसा बयान?
इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- 'ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए', तेहरान ने नहीं की पुष्टि
तेल अवीव, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि उनके इस दावे की ईरान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। सेना ने लारीजानी का लिखा एक नोट जरूर जारी किया है।
इससे पहले इजराइली सेना (आईडीएफ) ने पुष्टि की थी कि उसने लारिजानी को निशाना बनाया था।
प्रमुख इजरायली दैनिक, द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने मंगलवार को कहा कि इजरायली सेना ने रात भर चले हवाई हमलों में ईरान के सुरक्षा प्रमुख और उसकी बासिज मिलिशिया के प्रमुख को मार गिराया है।
काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्हें सेना ने सूचित किया कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख, अली लारीजानी, मारे गए हैं।
इस बीच, लारीजानी का एक हस्तलिखित नोट उनके एक्स अकाउंट से प्रसारित हुआ है। इसमें अमेरिका के हमले में मारे गए ईरानी नाविकों को श्रद्धांजलि दी गई है। यह नोट ईरानी सरकारी मीडिया से जुड़े विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया गया है।
काट्ज की टिप्पणियों पर तेहरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।
अगर पुष्टि होती है, तो लारीजानी 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका एयर स्ट्राइक के पहले दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के बाद मारे जाने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे।
वहीं, रॉयटर्स ने चार इजरायली अधिकारियों से बातचीत के आधार पर कहा कि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह मारे गए हैं या घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लारीजानी उन लक्ष्यों में से एक थे, जिन्हें इजरायली सेना ने मंगलवार रात पूरे ईरान में किए गए हमलों में निशाने पर लिया था।
परमाणु वार्ताकार रह चुके लारीजानी खामेनेई के करीबी माने जाते हैं, उन्हें शुक्रवार को तेहरान में कुद्स दिवस की रैलियों में हिस्सा लेते हुए देखा गया था।
इस बीच आईडीएफ ने ये भी बताया कि इन हमलों में बसीज प्रतिरोध बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी और बसीज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















