LPG Crisis: एलपीजी गैस की किल्लत झेल रहे अक्षय कुमार, बताया कैसे घर में पत्नी ट्विंकल कर रहीं मैनेज?
Akshay Kumar On LPG: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बाद से देश में एलपीजी गैस (LPG Gas) की सप्लाई प्रभावित हुई है. लोगों को गैस बुकिंग करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो कुछ को नए सिलेंडर बुक करने के बाद एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों ने घरों में इंडक्शन का इस्तमाल करना शुरू कर दिया है. अब इस गैस की समस्या से एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नहीं बच पाएं हैं. हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने LPG गैस की किल्लत का जिक्र किया. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.
LPG गैस की किल्लत से अक्षय कुमार परेशान?
हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar)मुंबई में बीएमसी (BMC) द्वारा आयोजित "मुंबई क्लीन लीग" कार्यक्रम में शामिल हुए थे. . इस दौरान एक्टर से देश में चल रही एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया. एक्टर ने कहा- 'मेरी पत्नी ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर कर दिए हैं.' अब एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि उन्होंने ये माजकिय अंदाज में कहा था.
संजय दत्त और नोरा के विवादित गाने पर रिएक्शन
इस दौरान अक्षय कुमार से संजय दत्त (Sanjay Dutt) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'सरके चुनर' पर लग रहे अश्लीलता के आरोप को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा- 'बीएमसी से जुड़ा यह सवाल नहीं, अगर बॉलीवुड क्लिन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता वह आकर सफाई कर दें.' बता दें, 'सरके चुनर' गाने के कुछ शब्द ऐसे हैं जो डबल मिनिंग हैं और लोग इसका विरोध कर रह हैं, जिसके बाद मेकर्स ने ये गाना यूट्यूब से डिलीट कर दिया है.
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी स्क्रीन पर सालों बाद लौट रही है, जो धमाल मचाने की तैयारी में है. फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
एलपीजी सिलेंडर पर मीम्स बना रहे सेल्बस
वहीं, एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया है. वहीं, सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं रहे. हाल ही में 'बिग बॉस 15' के फेमस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने एलपीजी की बढ़ती कीमतों का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उनका कहना है कि फिलहाल, बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैंस टैंक बेचने में है. वहीं, सोशल मीडिया पर फेमस ओरी ने भी इसका मजाक बनाया है.
ये भी पढ़ें- मुस्लिम से शादी कर टूटा मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना, अब रिलीज नहीं होगी 'The Manipur Diaries'
मारुति सुजुकी इंडिया को मिला 5,786 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसे इनकम टैक्स से एक ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर मिला है, जिसमें 5,786 करोड़ रुपए की डिमांड शामिल है।
हालांकि, कंपनी ने कहा कि इस नोटिस का उसकी वित्तीय स्थिति और ऑपरेशनल प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होगा।
रेगुलेटरी फाइलिंग में ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने कहा कि वह उचित प्रक्रिया के तहत विवाद समाधान पैनल के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराएगी।
असेसमेंट ऑर्डर में वित्तीय वर्ष 2022-23 से संबंधित है, जिसमें कर अधिकारियों ने कंपनी की रिपोर्ट की गई आय में 57,864 मिलियन रुपए की कुछ बढ़ोतरी और कटौती का प्रस्ताव दिया है।
ऑटो कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एक ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसमें आयकर रिटर्न में घोषित आय (कंपनी द्वारा आयकर रिटर्न में बताई गई आय) के संबंध में 57,864 मिलियन रुपए की कुछ अतिरिक्त राशि/अस्वीकरण प्रस्तावित किए गए हैं।”
कंपनी ने आगे कहा, “विवाद समाधान पैनल के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज करेगी।”
इस डेवलपमेंट के बाद भी मारुति सुजुकी के शेयर में तेजी देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर 1.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,010 रुपए पर बंद हुआ।
साथ ही, कंपनी ने अपने हालिया वित्तीय प्रदर्शन का विवरण भी साझा किया। अपने अनऑडिटेड तीसरी तिमाही के परिणामों के अनुसार, मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल कर व्यय 10,360 मिलियन रुपए दर्ज किया।
कंपनी की बिक्री 6,67,769 मिलियन रुपए रही, जबकि कर पश्चात लाभ (पीएटी) 37,940 मिलियन रुपए रहा।
परिचालन के लिहाज से, कंपनी ने स्थिर वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में, मारुति सुजुकी ने 1,435,945 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
बिक्री में मिनी कार, कॉम्पैक्ट वाहन, मिडसाइज कार और यूटिलिटी वाहन शामिल थे।
भविष्य में कंपनी मांग को लेकर सतर्क रूप से आशावादी बनी हुई है। वरिष्ठ कार्यकारी राहुल भारती ने पहले संकेत दिया था कि चौथी तिमाही सकारात्मक रहने की उम्मीद है, साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण सामने आएगा।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























