Responsive Scrollable Menu

Divyanka Tripathi Net Worth: रियल लाइफ में मम्मी बनने जा रहीं 'इशी मां', कभी बेचती थी कबाड़, जानें नेटवर्थ

Divyanka Tripathi Net Worth: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. उनके लिए ये खुशखबरी डबल होगी क्योंकि इस कपल के घर में शादी के करीब 10 साल बाद किलकारी गूंजेगी. ऐसे में उनके फैंस के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि लंबे समय से लोग इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे.रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल अपने इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड है और परिवार में भी खुशी का माहौल है. हालांकि अभी तक दिव्यांका या विवेक की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.

स्ट्रगल से स्टारडम तक का सफर

1984 में भोपाल के छोटे से शहर में जन्मी दिव्यांका का सफर इतना आसान नहीं रहा है. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी फाइनेंशियल तंगी देखी. यहां तक कि एक समय ऐसा भी था. जब उन्हें पैसों के लिए कबाड़ तक बेचना पड़ा. अपने स्ट्रगल के दिनों में दिव्यांका ने कई तरह की परेशानी झेली लेकिन हार नहीं मानी. बस अपने करियर पर फोकस रखा.उनका सपना एक्ट्रेस बनने का था इसलिए उन्होंने कई फिल्म और टीवी के लिए ऑडिशन दिए. शुरुआत में उन्हें कई रिजेक्शन झेलने पड़े लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं. उनकी किस्मत तब बदली जब उन्हें 2006 में टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन'  (Banoo Main Teri Dulhann) में लीड रोल मिला. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

इस सीरियल ने बनाया सुपरस्टार

दिव्यांका को असली स्टारडम सुपरहिट ड्रामा 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) से मिला. इसमें उन्होंने इशिता का किरदार निभाया जो दर्शकों के दिलों में बस गया. उनकी एक्टिंग, सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें टीवी की सबसे पसंदीदा बहू बना दिया. इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई. यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें इशिता और 'ईशी मां' के नाम से याद करते हैं.

ये भी पढ़ें: 'इससे अश्लील क्या होगा?' नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' की हो रही 'थू-थू', वल्गर लिरिक्स पर भड़के लोग

नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

अगर बात करें दिव्यांका की कमाई की तो वह आज टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ (Divyanka Tripathi Net Worth) करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. एक एपिसोड के लिए वह लाखों रुपये चार्ज करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं. मुंबई में उनका लग्जरी घर है और वह एक कम्फर्टेबल लाइफ जी रही हैं. जो दिव्यांका कभी पैसों के लिए संघर्ष कर रही थीं, आज वही करोड़ों की मालकिन हैं.उनकी कहानी कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं.

ये भी पढ़ें: Awez Darbar और Nagma Mirajkar का शादी की खबरों के बीच ब्रेकअप? फैंस बोले- नजर लग गई, मुझे अच्छा नहीं लग रहा...

Continue reading on the app

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव, 17 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर जारी संयुक्त बयान को वास्तविकता का एक विकृत नजरिया करार दिया।

पांच देशों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इस बयान में लेबनान में बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता जाहिर की गई। इसके साथ ही अपील की गई कि इजरायल-लेबनान तुरंत तनाव कम करें और एक स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए संवाद स्थापित करें।

संयुक्त बयान में कहा गया, हिज्बुल्लाह को आम इजरायलियों को निशाने पर लेना बंद करना होगा और अपने हथियार डालने होंगे। हम हिज्बुल्लाह के ईरान के साथ मिलकर हिंसा फैलाने के फैसले की निंदा करते हैं। इससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। हम नागरिकों, बुनियादी ढांचों, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) को निशाना बनाकर किए गए हमलों की निंदा करते हैं। ये हरकतें अस्वीकार्य हैं, और हम सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुसार काम करने का आह्वान करते हैं।

बयान में आगे कहा गया, इजरायल की जमीनी हमले का नतीजा भयानक हो सकता है और इससे एक लंबा संघर्ष छिड़ सकता है। इसे हर हाल में टाला जाना चाहिए। लेबनान में मानवीय स्थिति, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों का विस्थापन भी शामिल है, पहले से ही बेहद चिंताजनक है। हम सभी पक्षों से यूएनएससी प्रस्ताव 1701 को पूरी तरह से लागू करने की अपनी मांग दोहराते हैं। हिज्बुल्लाह को निशस्त्र करने, उसकी सैन्य गतिविधियों पर रोक लगाने और उनकी सशस्त्र दुश्मनी को रोकने के लेबनान सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हैं। हम लेबनान की सरकार और वहां के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी इस संघर्ष में घसीट लिया गया है।

अब इस बयान पर ही सार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सार ने इसे हकीकत का एक विकृत नजरिया बताया और कहा कि 8 अक्टूबर, 2023 से ही लेबनान की धरती से हिज्बुल्लाह की ओर से इजरायलियों पर बिना किसी उकसावे के लगातार हमले किए जा रहे हैं।

इजरायली विदेश मंत्री ने सवाल उठाया, ये वही इजरायली हैं जिन्हें पूरे एक साल तक हिज्बुल्लाह की लगातार गोलाबारी के कारण अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। यह बयान उनकी तकलीफों को पूरी तरह से नजरअंदाज करता है। पिछले दो हफ्तों में, हिज्बुल्लाह ने इजरायली नागरिकों पर लगभग 2,000 मिसाइलें, रॉकेट और ड्रोन दागे हैं। क्या इस बयान पर दस्तखत करने वाले देशों के नागरिक भी ऐसे खौफ के साए में रहने को तैयार होंगे? अगर इन लोकतांत्रिक देशों पर भी इसी तरह से हमले होते, तो क्या वे सभी पक्षों के बीच एक विकृत समानता को स्वीकार करते? यानी एक लोकतांत्रिक देश जो अपने नागरिकों की रक्षा कर रहा है, उसे एक ऐसे आतंकवादी संगठन के बराबर मानते जिसने अपने पड़ोसी देश पर कब्जा कर लिया है?

उन्होंने आगे कहा, इस बयान में लेबनान सरकार से इजरायल पर गोलाबारी रोकने की कोई मांग नहीं की गई है—यहां तक कि सरकार से हिज्बुल्लाह के मंत्रियों को हटाने की भी कोई बात नहीं कही गई है। लेबनान सरकार हिज्बुल्लाह को निहत्था करने में नाकाम रही है, और अब उसे इजरायल की तरफ़ होने वाली गोलाबारी को तुरंत रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएएफ) ने रविवार को कहा कि उसने पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।

आईडीएएफ ने एक बयान में कहा कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-कतरानी इलाके में उन लॉन्च साइटों पर हमला किया, जहां से हिजबुल्लाह के लड़ाके जल्द ही रॉकेट दागने की योजना बना रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएएफ ने यह भी बताया कि उसने बेरूत में हिजबुल्लाह की एलीट रदवान फोर्स के कमांड सेंटरों को भी तबाह कर दिया, जहां से कथित तौर पर लड़ाके इजरायल पर हमले करते थे।

इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी के कई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए तुरंत घर खाली करने के आदेश भी जारी किए।

समाचार एजेंसी अनादोलु की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने एक बयान में हारेत हरेक, घोबेरी, लायराकी, हदाथ, बुर्ज अल-बराजनह, तहवीतात अल-गदीर और शियाह के निवासियों से अपील की कि वे तुरंत घर खाली कर दें और अगले आदेश तक वापस न लौटें।

उन्होंने कहा कि इजरायली सेना इन इलाकों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

अद्राई ने चेतावनी दी कि इन जगहों पर हिजबुल्लाह के केंद्रों, कर्मियों या सैन्य उपकरणों के पास मौजूद किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जाएगा।

हिजबुल्लाह ने रविवार को कहा कि वह सीमा के पास के गांवों में इजरायली सैनिकों के कई ठिकानों को भी निशाना बना रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एमएस धोनी या रोहित शर्मा नहीं, आईपीएल में इस कप्तान का रिकॉर्ड है बेस्ट

IPL में सबसे सफल कप्तानों की बात होती है तो इसमें जाहिर तौर पर सबसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा का ही नाम आएगा. दोनों ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है. मगर एक IPL विजेता कप्तान ऐसा भी है, जिसका रिकॉर्ड इनसे थोड़ा बेहतर है. Wed, 18 Mar 2026 19:29:20 +0530

  Videos
See all

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार कई फीट तक उछला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:01:05+00:00

Israeli strike demolishes building in central Beirut | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:07+00:00

Trump not on "any side" in Russia-Ukraine war, Ukraine's President Zelensky says. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:43+00:00

Iran Israel War Update | Donald Trump | Netanyahu | Khamenei | US Iran Tension | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers