Responsive Scrollable Menu

Apple का 5 साल बाद धमाका, AirPods Max 2 लॉन्च! जानिए कीमत में क्या है ?

क्या आप भी एपल के प्रीमियम हेडफोन्स के फेन हैं तो यह खबर आपके लिए है। लगभग 5 साल के लंबे इंतजार के बाद एपल ने अपना नया ओवर-ईयर हेडफोन एयरपॉड्स मैक्स 2 लॉन्च कर दिया है। यह दिखने में बिल्कुल पुराने मॉडल जैसा ही है लेकिन इसके अंदर एपल ने नई H2 चिप और कई धांसू स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। एपल का यह एयरपॉड आपके म्यूजिक सुनने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे। आइए आपको बताते इसके धांसू फीचर्स के बारे में-

भारत में क्या कीमत है

भारत में एयरपॉड मैक्स 2 को 67,900 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। हेडफोन 5 सबसे खूबसूरत रंगों- ब्लू, मिडनाइट, ऑरेंज, पर्पल और स्टारलाइट में उपलब्ध होगा। आप 25 मार्च से इसको खरीद सकेंगे और अगले महीने की शुरुआत से यह आपके नजदीकी एपल स्टोर्स पर भी मिलने लगेगा। इसके अलावा, एपल अपने नए ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी देगी। इसमें 3 महीने का फ्री एपल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन और टूटने-फूटने पर वारंटी मिलेगी। साथ ही एपलकेयर+ का सपोर्ट मिलेगा। 

एयरपॉड्स मैक्स 2 में क्या है नया?

दमदार साउंड

आपको बता दें कि पुराने एयरपॉड में H1 चिप थी लेकिन इस नए मॉडल में एडवांस H2 चिप लगाई गई है। इससे ऑडियो क्वालिटी पहले से कहीं ज्यादा साफ और बेस दमदार हो गया है।

बाहर के शोर से पूरी तरह छुट्टी (1.5x बेहतर ANC)

इस हेडफोन में दिया गया ‘एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन’ (ANC) अब पहले के मुकाबले करीब 1.5 गुना ज्यादा प्रभावी हो गया है। यानी चाहे आप फ्लाइट में हों या ट्रैफिक के शोर के बीच, यह डिवाइस बाहर की आवाजों को काफी हद तक खत्म कर देता है और आपको एक शांत अनुभव देता है।

स्मार्ट ट्रांसपेरेंसी मोड

यदि आप गाने सुनते हैं तो चाहते हैं कि आस-पास आपको कोई जरुरी आवाजें सुनाई न दें तो इसका नया ट्रांसपेरेंसी मोड आपको एकदम नैचुरल आवाज देगा।

लॉसलेस ऑडियो और गेमिंग सपोर्ट

अब आप यूएसबी टाइप-सी केबल लगाकर हाई-क्वालिटी 'लॉसलेस ऑडियो' का मजा ले सकते हैं। गेमिंग करने वालों के लिए यह एकदम बेस्ट है क्योंकि इसमें आवाज में कोई देरी नहीं होती है।

एआई फीचर्स 

Apple AirPods Max 2 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। इसका अडेप्टिव ऑडियो माहौल के अनुसार साउंड को खुद एडजस्ट करता है, जबकि कन्वर्सेशन अवेयरनेस बात करते ही म्यूजिक कम कर देता है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन, कैमरा कंट्रोल और वॉयस आइसोलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।

बैटरी और पर्यावरण का ख्याल

इस एयरपॉड की बैटरी लाइफ भी काफी शानदार है। यह फुल चार्ज होने पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन ऑन रहने के बावजूद 20 घंटे तक लगातार चलता रहता है। इसके साथ ही यह जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। यह बेहतरीन परफॉर्मेंस तो देता है, साथ ही पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखता है। यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली डिवाइस है। 

Continue reading on the app

अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजरायल में कोई फर्क नहीं; राशिद बोले- हम फिर से उठ खड़े होंगे

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राशिद खान, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी ने दुख जताया है। हम फिर से उठ खड़े होंगे- राशिद अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी काबुल में हुए एयरस्ट्राइक पर गहरा दुख जताया है। राशिद ने एक्स पर लिखा, काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। राशिद ने आगे लिखा, इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं। इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह। इजराइल और पाकिस्तानी के बीच फर्क ढूंढना मुश्किल 26 साल के नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, इजराइल और पाकिस्तानी के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है। नवीन IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं। नवीन ने 15 वनडे और 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चोटिल होने के कारण वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए थे। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं- उमरजई अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने ट्वीट किया, आज रात, हमने यहां काबुल में एक जोरदार धमाका सुना। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी हवाई हमलों की चपेट में आए एक अस्पताल से आग की लपटें आसमान में उठने लगीं। रमजान के महीने में जब लोगों ने अपना रोजा खोला ही था, तब बेगुनाह जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। काबुल शोक में डूबा है। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हम न्याय की दुआ करते- जादरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने काबुल में हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, रात में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और कुछ ही पलों बाद एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जो लोग अगले दिन रोजा रखने की तैयारी कर रहे थे, उनमें से कई अब या तो मारे गए हैं या घायल हैं। काबुल दर्द में है, हम न्याय की दुआ करते हैं। उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी- नबी अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने काबुल में हुए हमले के बाद लिखा, अस्पताल पर हुए इस हमले ने उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी। इलाज के लिए पहुंचे कई युवा इस बमबारी में मारे गए, जबकि अस्पताल के बाहर खड़ी मांएं अपने बेटों का नाम पुकारती रह गईं। रमजान की 28वीं रात को इन लोगों की जिंदगियां अचानक खत्म हो गईं, जो बेहद दर्दनाक और अमानवीय है।

Continue reading on the app

  Sports

बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया जारी है। जिसकी अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 है। अभ्याथी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन … Tue, 17 Mar 2026 23:01:55 GMT

  Videos
See all

सरेआम कंडक्टर से मारपीट #Surat #BusIncident #ViralVideo #PublicTransport #Chaos #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T21:30:17+00:00

Pakistan Afghanistan War Latest Update: रमजान में पाक का अफगानिस्तान पर हमला | Air Strike | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T22:00:37+00:00

क्कर के बाद बढ़ा विवाद, हुई पिटाई #RoadRage #Accident #ViralVideo #StreetViolence #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T22:00:39+00:00

सूरत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बवाल #Surat #BusIncident #ViralVideo #PublicTransport #Chaos #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T21:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers