Responsive Scrollable Menu

अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजरायल में कोई फर्क नहीं; राशिद बोले- हम फिर से उठ खड़े होंगे

पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राशिद खान, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी ने दुख जताया है। हम फिर से उठ खड़े होंगे- राशिद अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी काबुल में हुए एयरस्ट्राइक पर गहरा दुख जताया है। राशिद ने एक्स पर लिखा, काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। राशिद ने आगे लिखा, इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं। इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह। इजराइल और पाकिस्तानी के बीच फर्क ढूंढना मुश्किल 26 साल के नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, इजराइल और पाकिस्तानी के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है। नवीन IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं। नवीन ने 15 वनडे और 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चोटिल होने के कारण वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए थे। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं- उमरजई अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने ट्वीट किया, आज रात, हमने यहां काबुल में एक जोरदार धमाका सुना। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी हवाई हमलों की चपेट में आए एक अस्पताल से आग की लपटें आसमान में उठने लगीं। रमजान के महीने में जब लोगों ने अपना रोजा खोला ही था, तब बेगुनाह जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। काबुल शोक में डूबा है। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हम न्याय की दुआ करते- जादरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने काबुल में हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, रात में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और कुछ ही पलों बाद एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जो लोग अगले दिन रोजा रखने की तैयारी कर रहे थे, उनमें से कई अब या तो मारे गए हैं या घायल हैं। काबुल दर्द में है, हम न्याय की दुआ करते हैं। उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी- नबी अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने काबुल में हुए हमले के बाद लिखा, अस्पताल पर हुए इस हमले ने उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी। इलाज के लिए पहुंचे कई युवा इस बमबारी में मारे गए, जबकि अस्पताल के बाहर खड़ी मांएं अपने बेटों का नाम पुकारती रह गईं। रमजान की 28वीं रात को इन लोगों की जिंदगियां अचानक खत्म हो गईं, जो बेहद दर्दनाक और अमानवीय है।

Continue reading on the app

बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के SP बदले

Bengal IPS Transfer: चुनाव आयोग ने इस बार कोलकाता की डीसी (सेंट्रल) इंदिरा को भी हटा दिया है. अब 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी हटाया जा चुका है.

The post बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के SP बदले appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट का वो काला दिन जब कप्तान इंजमाम संग हुआ अपराधियों जैसा सलूक, पूरी टीम के लिए गए फिंगरप्रिंट

2007 विश्व कप के दौरान 18 मार्च यानी आज से ठीक 19 साल पहले बॉब वूल्मर की वेस्‍टइंडीज में संदिग्ध मौत ने पाकिस्तान क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर शर्मसार कर दिया था. मैदान पर आयरलैंड से हार के बाद कोच का शव होटल में मिलना और जमैका पुलिस द्वारा ने इसे शुरुआत में 'मर्डर' करार दिया. कप्‍तान इंजमाम-उल-हक और सीनियर खिलाड़ी मोहम्‍मद यूनुस और शोएब मलिक को मुजरिमों की कतार में खड़ा कर दिया गया. DNA टेस्ट और फिक्सिंग के आरोपों का साया पाकिस्तान क्रिकेट के माथे पर एक काले कलंक की तरह दर्ज है. Wed, 18 Mar 2026 04:31:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 18 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T23:30:34+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अस्पताल पर अटैक कर फंस गया पाकिस्तान! Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T23:30:30+00:00

AAJTAK 2 । 18 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T23:30:31+00:00

AAJTAK 2 । 18 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । सिंह राशि । LEO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T23:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers