Responsive Scrollable Menu

बढ़ती तेल की कीमतों का इंडिगो के मुनाफे पर होगा असर, छोटी बुकिंग साइकिल से लागत पास करने में मिलेगी मदद : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण बजट एयरलाइन इंडिगो के मुनाफे पर नजदीकी अवधि में दबाव देखने को मिल सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

मूडीज रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा कि छोटी अवधि में ऊंची तेल की कीमतों से मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा। हालांकि, टिकट बुकिंग साइकिल 30-45 दिन की होने के चलते समय के साथ बढ़ी हुई लागत पास करने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि इंडिगो ईंधन की कीमतों को हेज नहीं करती है, जिससे वह अचानक से ईंधन की कीमत में आई तेजी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है।

हालिया तनाव 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद बढ़ा है, जिसने पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई यात्रा को बाधित कर दिया है, कच्चे तेल और जेट ईंधन की कीमतों को बढ़ा दिया है, और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयरलाइंस को लंबे मार्ग अपनाने के लिए मजबूर किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर एयरलाइनों के मुनाफे पर पड़ेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, लेबर के बाद ईंधन एयरलाइंस का दूसरा सबसे बड़ा खर्च है।

संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, जो 2025 के औसत से लगभग 45 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी गल्फ कोस्ट रीजन में जेट ईंधन की कीमतें बढ़कर 3.50 डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गईं, जो पिछले वर्ष के औसत स्तर से लगभग 65 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि एयरलाइन की पश्चिम एशियाई मार्गों पर उड़ानें हैं - जो इसके राजस्व का लगभग 18-20 प्रतिशत हिस्सा हैं - भारत के घरेलू बाजार में इसकी मजबूत स्थिति इसे कुछ हद तक राहत प्रदान करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन की घरेलू विमानन बाजार में लगभग 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका लगभग तीन-चौथाई राजस्व घरेलू परिचालन से प्राप्त होता है।

मूडीज ने बताया कि इंडिगो ने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच वैकल्पिक उड़ान मार्गों का उपयोग करके कुछ यूरोपीय मार्गों पर उड़ानें फिर से शुरू करने का प्रयास किया है, हालांकि अभी तक उसे सीमित सफलता ही मिली है।

मध्यम अवधि में, यदि व्यवधान जारी रहते हैं तो एयरलाइन के पास घरेलू मार्गों पर विमानों को फिर से तैनात करने या दक्षिण पूर्व एशिया में परिचालन का विस्तार करने की लचीलता बनी हुई है।

हालांकि, मूडीज ने चेतावनी दी है कि इंडिगो को ईंधन की बढ़ती लागत, मार्गों में बदलाव के कारण उड़ान की अवधि में वृद्धि और रुपए के कमजोर होने से उत्पन्न विदेशी मुद्रा अस्थिरता का सामना करना जारी रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, जेट ईंधन की कीमतों में प्रत्येक 1 डॉलर की वृद्धि से इसके मासिक ईंधन खर्च में लगभग 20-25 करोड़ रुपए की वृद्धि होती है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नन्हे 'बिजनेसमैन' बने Yash Johar, पिता Karan Johar के सामने रखा रेंट चुकाने का अनोखा 'बिजनेस प्रपोजल', वीडियो देख लोग हुए लट्टू

Yash Johar: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने 9 साल के बेटे यश का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चा पापा को रेंट चुकाने का अनोखा बिजनेस आइडिया पेश करता है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका यह क्लिप दिखाता है कि यश कितना स्मार्ट और बिजनेस माइंडेड है।

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

टीम बदलने को लेकर संजू सैमसन ने सामने आकर पहली बार राजस्थान टीम छोड़ने के फैसले पर खुलकर बयान दिया है। बता दें कि संजू सैमसन को पिछले साल राजस्थान की टीम से चेन्नई टीम में स्थानांतरित किया गया था। इस सौदे की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये बताई गई थी। उस समय टीम प्रबंधन की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि सैमसन खुद टीम छोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा था।

अब सैमसन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि टीम में उनका समय पूरा हो चुका था। उन्होंने साफ किया कि मैदान पर वह भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं।

गौरतलब है कि आगामी सत्र में चेन्नई टीम का पहला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ ही खेला जाना है। ऐसे में सैमसन पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वह इस मुकाबले को सामान्य तरीके से लेंगे और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे। उनके अनुसार किसी भी टीम के खिलाफ खेलते समय उनका ध्यान सिर्फ अपने प्रदर्शन पर रहता है।

सैमसन ने यह भी बताया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से बात की है और उनके साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में पहले भी उनके साथ समय बिताने का मौका मिला है, जिससे उन्हें हमेशा सकारात्मक अनुभव मिला।

बता दें कि सैमसन ने चेन्नई के दर्शकों से मिले समर्थन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि विश्व कप के दौरान जब वह टीम में वापस आए तो चेन्नई के दर्शकों ने उनका खास समर्थन किया, जो उनके लिए काफी खास रहा।

गौरतलब है कि सैमसन ने हाल ही में हुए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई अहम मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने सुपर चरण और सेमीफाइनल में भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे उनकी स्थिति टीम में मजबूत हुई।

बता दें कि विश्व कप की शुरुआत में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन बाद में टीम प्रबंधन ने रणनीति में बदलाव करते हुए उन्हें फिर से मौका दिया। जानकारों का मानना है कि चेन्नई टीम के साथ खेलते हुए सैमसन को एक नया अवसर मिलेगा, जहां वह अपने खेल को और बेहतर बना सकते हैं।
Tue, 17 Mar 2026 22:28:08 +0530

  Videos
See all

Pakistani Airstrikes in Afghanistan Explained | पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव | Shahbaz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Netanyahu के कॉफी वाले वीडियो का सच क्या है?। #netanyahu #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:04+00:00

DLSS 5 announced and gamers are divided. #Nvidia #DLSS5 #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:15:03+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाक ने 400 मारे, पठान 40 हजार मारेंगे!Kabul Hospital Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers