Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट
Chaitra Navratri 2026 Dress Colors: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की उपासना का सबसे पवित्र और जरूरी समय माना जाता है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और विशेष नियमों का पालन करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान हर दिन एक खास रंग पहनने की भी परंपरा है. माना जाता है कि इस दिन निर्धारित रंग पहनने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के 9 दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है.
कब है चैत्र नवरात्रि? (Chaitra Navratri 2026 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर हो रही है. इस तिथि का समापपन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा. इसलिए उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होगा. वहीं 27 मार्च को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा.
नवरात्रि के 9 दिन कौन सा रंग पहनें? (Chaitra Navratri 2026 Dress Colors)
पहला दिन – पीला रंग
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. साथ ही मां दुर्गा को पीला फूल अर्पित करें. यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है.
दूसरा दिन- हरा रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. इस दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है. हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
तीसरा दिन- ग्रे रंग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 मार्च 2026 को सिलेटी(ग्रे) रंग के कपड़े पहनें. इस दिन माता चंद्रघंचा की पूजा होगी. यह कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है.
चौथा दिन- नारंगी रंग
इसके बाद चौथा दिन मां कुष्मांडा का दिन है, इसमें नारंगी रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. ये साहस और उत्साह का प्रतीक माना जाता है. ये जीवन में नई शक्ति और आत्मविश्वास लेकर आता है.
पांचवां दिन- सफेद रंग
नवरात्रि के दौरान माता स्कंदमाता की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें. माता का दरबार सफेद फूलों से सजाएं. सफेद रंग शुद्धता, शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. यह मन को शांत बनाता है.
छठा दिन- लाल रंग
छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है. इसमें लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग शक्ति, प्रेम और साहस का प्रतीक है. यह जीवन में उत्साह और ऊर्जा लाता है.
सातवां दिन- नीला रंग
सातवें दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. नीला रंग साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा का संकेत देता है.
आठवां दिन- गुलाबी रंग
गुलाबी रंग प्रेम, करुणा और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस दिन मां महागौरी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
नौवां दिन- बैंगनी
नवरात्रि के आखिरी दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
सेंसेक्स और निफ्टी सपाट, इन कारणों के चलते सीमित दायरे में कारोबार कर रहा बाजार
मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 24 अंक की मामूली गिरावट के साथ 75,478 और निफ्टी 13 अंक की कमजोरी के साथ 23,394 पर था।
अब तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 75,324.73 का न्यूनतम स्तर और 76,014 का उच्चतम स्तर छूआ है। वहीं, निफ्टी ने 23,346 का न्यूनतम स्तर और 23,577 का उच्चतम स्तर बनाया है।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,707 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 29 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,840 पर था।
बाजार के सीमित दायरे में कारोबार करने की बड़ी वजह में से अमेरिकी फेड की बैठक है, जो कि मंगलवार को शुरू होगी और इसके नतीजों का ऐलान बुधवार को किया जाएगा।
ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कच्चा तेल ईरान युद्ध के चलते एक महीने में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखा चुका है और इससे अमेरिका में महंगाई में बढ़ने की संभावना भी अधिक हो गई है।
इस कारण से बाजार के लिए फेड की बैठक में ब्याज दरों पर निर्णय काफी अहम होगा। इससे ही बाजार की आगे की चाल तय होगी, जिसके चलते निवेश सर्तक बने हुए हैं।
मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी होती है और इस दिन ट्रेडर्स अपनी पॉजिशन में आमतौर पर बड़ा बदलाव करते हैं, जिससे बाजार एक सीमित दायरे में बना हुआ है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से भी बाजार में तेजी को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। सोमवार के सत्र में मुख्य सूचकांकों में एक प्रतिशत की तेजी के बाद भी एफआईआई ने 9,365.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















