जन्नत जुबैर और अयान के साथ हाईवे पर मारपीट:आरोपियों ने पनवेल में कार का पीछा कर हमला किया, एक्ट्रेस बोलीं- हम सुरक्षित
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके छोटे भाई अयान जुबैर के साथ नवी मुंबई के पनवेल में मारपीट की घटना हुई है। सोमवार को दिनदहाड़े हाईवे पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और मारपीट की। जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब वे दोनों सुरक्षित हैं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस ने कहा- हम सुरक्षित हैं, अफवाह न फैलाएं स्टेटमेंट में कहा गया की, हम सबको अपडेट देना चाहते हैं कि जन्नत और अयान के साथ कल हाईवे पर दिनदहाड़े मारपीट और पीछा करने की घटना हुई। अभी पुलिस अथॉरिटीज एक्टिवली मामले को देख रही हैं और जांच जारी है। जन्नत और अयान अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम आपकी चिंता और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और बिना पुख्ता जानकारी के कुछ भी शेयर न करें। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। 'फुलवा' से मिली थी पहचान, सोशल मीडिया पर हैं करोड़ों फॉलोअर्स जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'फुलवा' से की थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'काशी' और 'तू आशिकी' जैसे पॉपुलर शोज में लीड रोल निभाया। जन्नत ने बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' में भी काम किया है और वे 'खतरों के खिलाड़ी 12' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। जन्नत भारत की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली डिजिटल इन्फ्लुएंसर में से एक हैं, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों चाहने वाले हैं। भाई अयान भी 'गली बॉय' में आ नजर चुके जन्नत के छोटे भाई अयान जुबैर ने ऐतिहासिक शो 'जोधा अकबर' में छोटे सलीम का किरदार निभाकर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और 'महाबली हनुमान' जैसे शोज में दिखे। फिल्मों की बात करें तो अयान रणवीर सिंह की 'गली बॉय' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अयान अपनी बहन जन्नत के साथ अक्सर सोशल मीडिया वीडियो में नजर आते हैं।
मिराए-एसेट का नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में:फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपेन से 39,833 महिलाओं को किया जागरूक, 320 कॉलेजों तक पहुंचा
विमेंस डे के मौके पर मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी का नाम 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है। यह सम्मान महिलाओं के लिए चलाए गए अब तक के सबसे बड़े 'इन्वेस्टमेंट फोकस्ड फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपेन' के लिए दिया गया है। इस मुहिम के जरिए कंपनी ने देशभर की हजारों महिलाओं को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने का लक्ष्य पूरा किया है। देश के 45 शहरों और 320 कॉलेजों तक पहुंची मुहिम मिराए एसेट ने अपनी इस मुहिम का दायरा काफी बड़ा रखा था। कंपनी के मुताबिक, यह कैंपेन केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे देश के 45 अलग-अलग शहरों में चलाया गया। इस दौरान टीम ने 320 कॉलेजों में जाकर युवा छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निवेश के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से वित्तीय फैसले लेने के लिए तैयार करना था। 39,833 महिलाओं को मिली निवेश की जानकारी इस इन्वेस्टर एजुकेशन प्रोग्राम के जरिए कुल 39,833 महिलाओं को सशक्त बनाया गया। प्रोग्राम में महिलाओं को सेविंग्स, म्यूचुअल फंड्स और बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के तरीके सिखाए गए। रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने पर कंपनी ने कहा कि यह हमारे उस कमिटमेंट को दर्शाता है, जिसमें हम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर देखना चाहते हैं। एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिली मान्यता इस बड़े स्तर के कैंपेन को देखते हुए 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने इसे "महिला प्रतिभागियों के लिए सबसे बड़ा निवेश-केंद्रित वित्तीय साक्षरता अभियान" के तौर पर मान्यता दी है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं को एक साथ जोड़ना और उन्हें निवेश की बारीकियां समझाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक अनुभव रहा। भविष्य की योजना: ‘यह तो बस शुरुआत है’ मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने इस मौके पर भविष्य के लक्ष्यों को भी साझा किया। कंपनी का कहना है कि रिकॉर्ड बुक में नाम आना उनके लिए एक मील का पत्थर है, लेकिन उनका मिशन यहीं खत्म नहीं होता। आने वाले समय में वे युवा और बुजुर्ग, दोनों वर्ग की महिलाओं के लिए इस तरह के और भी एजुकेशन प्रोग्राम चलाएंगे। कंपनी का लक्ष्य है कि वित्तीय शिक्षा हर घर तक पहुंचे ताकि महिलाएं अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह इन्वेस्ट कर सकें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















