Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी फेड की बैठक से पहले सोने और चांदी में तेजी

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी फेड की बैठक से पहले सोने और चांदी में मंगलवार को तेजी देखी जा रही है और दोनों कीमती घातुओं के दाम 1.31 प्रतिशत तक बढ़े हुए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:41 पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने 1,061 रुपए या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,56,797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,56,649 का न्यूनतम स्तर और 1,56,996 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि सोना तेजी के साथ, लेकिन एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

दूसरी तरफ, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 3,353 रुपए या 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,59,885 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,58,338 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,61,457 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ।

सोने और चांदी में तेजी ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड की बैठक से पहले देखी जा रही है।

अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर दो दिवसीय बैठक 17 मार्च से शुरू होगी और इसके फैसलों का ऐलान 18 मार्च को किया जाएगा। मौजूदा समय में युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते इस बार की फेड बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें, बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी में आई तेजी की एक बड़ी वजह ब्याज दरों में कटौती होना था। अगर इस बैठक में फेड ब्याज दरों को स्थिर रखता है या कच्चे तेल में तेजी के कारण महंगाई बढ़ने के संकेत देता है तो यह सोने और चांदी के लिए नकारात्मक हो सकता है।

ऐसे में इस बैठक से पहले निवेश सर्तक बने हुए हैं।

ईरान और अमेरिका, इजरायल युद्ध के कारण बीते एक महीने में कच्चे तेल की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'एक दिन वो मेरी जगह होंगे...', गौतम गंभीर ने एमएस धोनी को लेकर क्यों कहा ऐसा, हर तरफ है चर्चा

Gautam Gambhir On MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया को फाइनल में चियर करने कई पूर्व क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे, जिसमें एमएस धोनी भी शामिल थे. इतना ही नहीं टूर्नामेंट जीतने के बाद एमएस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें गौतम गंभीर का जिक्र किया. इसके बाद जब एक इंटरव्यू के दौरान जब गंभीर से माही से 

क्या बोले Gautam Gambhir?

टीम इंडिया के टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर के मुस्कुराने की बात कही थी. ऐसे में जब एक इंटरव्यू के दौरान गंभीर से धोनी के उस पोस्ट के बारे में पूछा गया, तो वह मुस्कुराए और उन्होंने कहा कि ये मुस्कान उनके लिए है. साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि वह उम्मीद करते हैं कि एक दिन धोनी भी टीम इंडिया के हेड कोच बनें.

रेव स्पोर्ट्स से बात करते हुए Gautam Gambhir ने कहा, "फाइनल देखने आने और मुझे मुस्कुराने के लिए कहने के लिए उन्हें धन्यवाद. यह मुस्कान उनके लिए है. उम्मीद है कि एक दिन वह भी मेरी जगह पर होंगे और मैं भी उनके मुस्कुराते हुए अंदाज़ में यही लिख सकूंगी."

MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा था?

भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडिल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने चैंपियन टीम इंडिया की फोटो थी.

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ को और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को खेलते देखना बेहद सुखद रहा. कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत जंच रही है, जोश और मुस्कान का मेल कमाल का है, बहुत बढ़िया. इसे इंज्वॉय कीजिए दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर!)

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 96 रनों से हराकर इतिहास रचा. भारतीय टीम 3 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली और एकमात्र टीम बनी. वहीं, भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को लगातार 2 बार भी जीतने वाली पहली टीम बनी. पहली बार किसी टीम ने अपनी घर पर टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई.

एमएस धोनी ने भारत को जिताई 3 ICC ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है. धोनी ने टीम इंडिया को 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनाया. ये सफर टी-20 विश्व कप 2007 से शुरू हुआ. जब भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. फिर, 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में ही भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंको को हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप की ट्रॉफी उठाई. वहीं, 2013 में एमएस धोनी एंड कंपनी ने फाइनल में इंग्लैंड को उसी के घर पर हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

ये भी पढ़ें: IPL के 18 सीजनों में कब किस गेंदबाजी ने जीती पर्पल कैप, यहां देखिए 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

'IPL में खेलते हैं असली सुपरस्टार, PSL में सिर्फ रिटायर्ड...’, पाकिस्तानी दिग्गज के अपने ही बोर्ड की उधेड़ी बखिया, VIDEO

पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी ने अपने ही देश में होने वाले पीएसएल (PSL) को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व खिलाड़ी ने यह भी बताया कि आईपीएल और पीएसएल में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने आईपीएल (IPL) को पीएसएल (PSL) से बेहतर बताया। Thu, 19 Mar 2026 17:20:59 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Euthanasia Case: Manish Jain बोले- 'हरीश के पीठ पर घाव, कुछ समझ नहीं पाता' | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:39:33+00:00

चीन ने किया ईरानी नेताओं को मारने का विरोध [Killing of Iranian leaders unacceptable: China] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:21+00:00

DElhi में AAP BJP कार्यकर्ताओं में झड़प #aamadmiparty #bjp #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:55+00:00

Assam Assembly Election:BJP में आने वाले Pradyut Bordoloi को कहां से मिला टिकट? |Congress |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers