Responsive Scrollable Menu

Pak-Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान के हवाई हमले में धुआं-धुआं हुआ काबुल का अस्पताल, 400 लोगों की गई जान

Pak-Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच सोमवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर एयरस्ट्राइक कर दी. पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल को निशाना बनाया. जिसमें कम से कम 400 मरीज और लोगों की मौत हो गई. जबकि 250 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप मच गया. एयरस्ट्राइक के बाद अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दीं. हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले से इनकार किया है.

तालिबान ने पाकिस्तान पर क्या लगाए आरोप?

हालांकि तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान ने काबुल के एक नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला किया. जिसमें 400 लोग मारे गए. तालिबान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि, ये हमला सोमवार रात 9 बजे (स्थानीय समय) किया गया. जिसमें ओमिद नाम के 2,000 बेड वाले नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया. इस एयरस्ट्राइक में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. तालिबान का कहना है कि ये हमला नागरिकों पर किया गया है और उसमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. इसके साथ ही तालिबान ने इस हमले को इंसानी अधिकारों का उल्लंघन बताया है.


Continue reading on the app

अमेरिकी फेड की बैठक से पहले सोने और चांदी में तेजी

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी फेड की बैठक से पहले सोने और चांदी में मंगलवार को तेजी देखी जा रही है और दोनों कीमती घातुओं के दाम 1.31 प्रतिशत तक बढ़े हुए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:41 पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने 1,061 रुपए या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,56,797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,56,649 का न्यूनतम स्तर और 1,56,996 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि सोना तेजी के साथ, लेकिन एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

दूसरी तरफ, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 3,353 रुपए या 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,59,885 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,58,338 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,61,457 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ।

सोने और चांदी में तेजी ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड की बैठक से पहले देखी जा रही है।

अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर दो दिवसीय बैठक 17 मार्च से शुरू होगी और इसके फैसलों का ऐलान 18 मार्च को किया जाएगा। मौजूदा समय में युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते इस बार की फेड बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें, बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी में आई तेजी की एक बड़ी वजह ब्याज दरों में कटौती होना था। अगर इस बैठक में फेड ब्याज दरों को स्थिर रखता है या कच्चे तेल में तेजी के कारण महंगाई बढ़ने के संकेत देता है तो यह सोने और चांदी के लिए नकारात्मक हो सकता है।

ऐसे में इस बैठक से पहले निवेश सर्तक बने हुए हैं।

ईरान और अमेरिका, इजरायल युद्ध के कारण बीते एक महीने में कच्चे तेल की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को कप्तान ने दिया लाइसेंस, रियान की रणनीति में यशस्वी का रोल, संजू के बिना कैसे चलेगी टीम?

पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके रियान पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, 'पिछली बार हमने आखिरी पांच मैचों में काफी गलतियां की थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. Thu, 19 Mar 2026 16:42:11 +0530

  Videos
See all

Bihar News : इफ्तार से पहले प्रणाम करते दिखे निशांत कुमार #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:55+00:00

Iran-Israel War: युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान से की बात ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:12:21+00:00

Ayodhya : राष्ट्रपति ने श्री राम यंत्र की स्थापना की #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:13:21+00:00

NKP| Sushant Sinha: होर्मुज पर अमेरिका का बंकर बस्टर बम से हमला #trump #straitofhormuz #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers