पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, हवाई हमले में काबुल का अस्पताल तबाह; 400 लोगों की मौत
Pakistan Airstrike in Kabul: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 18 दिनों से जंग जारी है. इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पाकिस्तान ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान पर हवाई हमला कर दिया है. इस दौरान पाकिस्तानी वायु सेना ने काबुल के एक अस्पताल को निशाना बनाया है. जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई. जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
सोमवार रात किया गया हमला
अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह बताया कि राजधानी काबुल में नशा मुक्ति केंद्र पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोग मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 9:00 बजे जोरदार धमाकों से पूरा शहर दहल गया. जिसके रमजान का रोज़ा खोलने के बाद बाहर निकले स्थानीय लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे.
BREAKING: The Afghan health ministry said 200 people were killed and hundreds others injured after Pakistan launched airstrikes on a drug rehabilitation hospital in Kabul, Afghanistan.
— AZ Intel (@AZ_Intel_) March 16, 2026
The Pakistan’s government rejected that they struck the hospital, claiming they targeted… pic.twitter.com/LenFAOyyYA
नशा मुक्ति अस्पताल पूरी तरह से तबाह
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने कहा कि, इस हवाई हमले में नशा मुक्ति अस्पताल पूरी तरह से तबाह हो गया है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया है. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, "हम इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं और इसे सभी स्वीकृत सिद्धांतों के विरुद्ध और मानवता के विरुद्ध अपराध मानते हैं."
काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद क्या बोला पाकिस्तान?
हालांकि, काबुल के अस्पताल पर एयरस्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान ने पहले इनकार किया. पाकिस्तान ने कहा कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए अन्य हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया. इस्लामाबाद ने बाद में कहा कि उसने "सैन्य प्रतिष्ठानों और आतंकवादी सहायता ढांचे" पर सटीक हमले किए हैं. यह ताजा हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के कुछ घंटों बाद किया गया. जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए थे. पड़ोसी देशों के बीच वर्षों का सबसे घातक संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है.
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर क्या बोले अफगानी क्रिकेटर?
पाकिस्तान की ओर से काबुल के अस्पताल पर की गई एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने चिंता जताई. अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने इस हमले में मारे गए लोगों के बारे में लिखते हुए का कि, "माएं अपने बेटों के नाम पुकारती थीं, उनका इंतजार करती रही थी. रमजान की 28वीं रात को उनकी जिंदगियां अधूरी रह गईं.'
वहीं अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने इस हमले की कड़ी निंदा की. साथ ही हमले में मारे गए लोगों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि, आवासीय इलाकों, शिक्षा संस्थानों और अस्पतालों को निशाना बनाना युद्ध अपराध है. राशिद खान ने कहा कि, "रमजान के पाक महीने में लोगों की कीमती जीवन का अपमान करना दिल तोड़ देने वाला है. इस तहर के अपराधों से सिर्फ विभाजन और नफरत बढ़ती है."
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के हमले से बौखलाया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री आसिफ ने खुली जंग का किया ऐलान; भारत पर लगाए आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV



















