दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 और 20 मार्च को गरज-चमक के साथ और बारिश की संभावना है, जबकि 22 मार्च तक मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को सुखद अहसास होगा.
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के मुसलमानों से बुधवार 18 मार्च की शाम शव्वाल का चांद देखने की अपील की है. दरअसल, खाड़ी देशों में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है. ऐसे में अगर बुधवार को सऊदी अरब में चांद दिख जाता है तो, गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. इसके बाद भारत में शुक्रवार को ईद होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी. क्योंकि देखा गया है कि सऊदी अरब के एक दिन बाद ही भारत समेत एशिया के ज्यादातर देशों में ईद-उल-फितर मनाई जाती है.
Pakistan National T20 Cup: पाकिस्तान नेशनल टी20 कप 2026 में सियालकोट रीजन ने मुल्तान रीजन के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस मुकाबले में 23 साल के एक बल्लेबाज ने मैच विनिंग पारी खेली. Tue, 17 Mar 2026 06:50:43 +0530