Responsive Scrollable Menu

Bihar Rajya Sabha Election में NDA का 'महाविजय', पांचों सीटें जीतकर विपक्ष को दिया करारा झटका

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटें जीत ली हैं। मतगणना केंद्र से बाहर आ रहे अधिकारियों ने पुष्टि की कि सत्ताधारी गठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिली है। नतीजों को मंजूरी के लिए दिल्ली स्थित चुनाव आयोग को भेज दिया गया है, जिसके बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। मतगणना के विवरण के अनुसार, एनडीए उम्मीदवार शिवेश कुमार ने दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर अंतिम सीट भी जीत ली है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। 
 

इसे भी पढ़ें: Bihar Police SI Result आउट, Direct Link से Merit List में Check करें अपना नाम, 31 हजार अभ्यर्थी Mains के लिए Qualify किया


बिहार में राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। प्रथम वरीयता के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे:

नीतीश कुमार – 44 वोट
नितिन नबीन – 44 वोट
रामनाथ ठाकुर – 42 वोट
उपेंद्र कुशवाहा – 42 वोट
शिवेश राम – 30 वोट
पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम ने द्वितीय वरीयता के आधार पर अपनी सीट जीती।

वहीं, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक ​​हमारे उम्मीदवार की बात है, हमें 37 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम को सिर्फ 30 वोट मिले हैं और वोटों की दोबारा गिनती चल रही है। हम चाहते हैं कि गिनती निष्पक्ष हो, किसी दबाव में नहीं। अगर शिवेश राम को 30 वोट मिलते हैं और हमें 37, तो हम यह चुनाव जीत रहे हैं। अगर सत्ताधारी पार्टी वोटों की दोबारा गिनती करवा रही है, तो इसका मतलब है कि वे हार चुके हैं और जबरदस्ती जीत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बेईमानी भाजपा का काम है।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar Rajya Sabha Election में बड़ा खेला? वोटिंग के दिन महागठबंधन के कई MLAs लापता


वहीं, खबर लिखे जाने तक मतदान की गोपनीयता पर आपत्ति के चलते हरियाणा में मतगणना स्थगित थी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अशोक अरोरा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों द्वारा मतदान की गोपनीयता को लेकर उठाई गई आपत्तियों का अभी तक चुनाव आयोग ने समाधान नहीं किया है। इन आपत्तियों के समाधान के बाद ही मतगणना शुरू हो सकती है और चुनाव आयोग ही तय करेगा कि यह प्रक्रिया कब शुरू होगी। कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग की खबरों के संबंध में अरोरा ने स्पष्ट किया कि केवल अधिकृत मतदान एजेंट या स्वयं विधायक ही ऐसी बातों की पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमें क्रॉस-वोटिंग की कोई जानकारी नहीं है और न ही पार्टी को ऐसी कोई रिपोर्ट मिली है।

Continue reading on the app

हम नहीं देंगे साथ...ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया-जापान सबने एक-एक कर किया मना, हॉर्मुज में अकेले जाने से डर गया अमेरिका

युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और जमीन पर क्या हालात हैं इसका सही-सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ट्रंप ने उन देशों से युद्धपोत भेजने की अपील की है जिनकी तेल और गैस की सप्लाई होमूस के कारण रुक गई है। अब्राहम लिंकन और फोर्ड जैसे भीमकाय बेड़े वाला अमेरिका अकेले दम पर होर्मुज पार नहीं करा पा रहा है।  7 मार्च को ट्रंप ने ब्रिटेन का मजाक उड़ाया। जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ने ट्वीट किया कि एचएमएस ड्रैगन और आरएफए लाइम बे नाम के दो युद्धपोत भेज रहे हैं। तब ट्रंप ने लिखा हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हो। ट्रंप ने साफ-साफ मना कर दिया हमें जरूरत नहीं और हम इस बात को याद रखेंगे। एक सप्ताह के भीतर ट्रंप उसी ब्रिटेन से  होर्मुज  के लिए युद्धपोत मांग रहे हैं। गार्डियन अखबार ने खबर छापी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ट्रंप की अपील पर होर्मुज में अपना युद्धपोत नहीं भेजेंगे। पूरे इलाके को युद्ध में धकेल देने के बाद ट्रंप कह रहे हैं शायद अमेरिका को वहां होना ही नहीं चाहिए क्योंकि हमारे पास बहुत तेल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Iran में तबाही के बीच बगदाद से लेबनान तक तेज हुए मिसाइल और ड्रोन हमले, Tehran बोला- दुश्मनों के लिए Hormuz बंद

14 मार्च को ट्रंप ने अपने प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर अपनी तरफ से लिख दिया कि होमूस बंद करने से प्रभावित देश अमेरिका के साथ अपने युद्धपोत भेजेंगे। हमने पहले ही ईरान की 100% सैन्य क्षमताओं को ध्वस्त कर दिया। लेकिन वो अभी भी होर्मुज पर ड्रोन या कोई माइन या मिसाइल छोड़ सकता है।  उम्मीद है चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और दूसरे देश इस इलाके में अपने युद्धपोत भेजेंगे। बाद में बिना किसी देश का नाम लेते हुए ट्रंप ने अपने विमान एयरफोर्स वन पर कहा, "मैंने सात देशों से मांग की है कि होर्मुज  की सुरक्षा के लिए बने गठबंधन में शामिल हो जाइए और अपनी टेरिटरी की रक्षा कीजिए। दो हफ्ते से ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं। ईरान को हरा दिया। इसके बाद भी दुश्मन के समंदर में पांव रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। दो दिनों से ट्रंप अपील कर रहे हैं। अभी तक किसी देश ने अपने युद्धपोत भेजने का वादा नहीं किया। 

जापान ने किया साफ मना

जापान  डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध को ठुकरा चुका है। जापान का कहना है कि वह समुद्री सुरक्षा अभियानों पर 'विचार नहीं कर रहा है' जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए युद्धपोत भेजने का आह्वान किया था। जापानी प्रधानमंत्री के हवाले से एएफपी ने कहा है कि 'जापान को अभी तक अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना भेजने का कोई अनुरोध नहीं मिला है इसलिए इस पर जवाब देना मुश्किल है। रॉयटर्स के मुताबिक ताकाइची ने संसद को बताया है कि 'हमने सुरक्षा जहाज भेजने के बारे में अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू का कॉफी शॉप वाला वीडियो है डीपफेक का कमाल? Grok के दावे से हड़कंप

दक्षिण कोरिया अभी कर रहा बात

ऑस्ट्रेलिया और जापान ने जहां होर्मुज में सेना भेजने से साफ इनकार कर दिया है वहीं दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वो 'विचार-विमर्श' कर रहा है। दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से बातचीत करने की भी बात कही है। सियोल स्थित दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि 'कोई भी कदम उठाने से पहले स्थिति की पूरी और सावधानीपूर्वक समीक्षा की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया नौसेना का जहाज नहीं भेजेगा

ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि ट्रंप के अनुरोध के बाद भी वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौसेना का जहाज नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि कर दी है कि वह इस क्षेत्र को नौसैनिक सहायता नहीं देगा। ऑस्ट्रेलिया के कैबिनेट मंत्री कैथरीन किंग ने ABC को बताया है कि हालांकि यह जलमार्ग बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन कैनबरा को कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है

नाटो को ट्रंप की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लगभग सात देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखा जा सके। बहरहाल, ईरान युद्ध के बीच तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद उनकी अपील पर अभी तक किसी देश ने ठोस प्रतिबद्धता नहीं जतायी है। ट्रंप ने उन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, जो पश्चिम एशिया के कच्चे तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं और जिनसे अमेरिकी प्रशासन इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का व्यापारिक तेल गुजरता है। ट्रंप ने कहा कि मैं इन देशों से मांग कर रहा हूं कि वे आगे आएं और अपने क्षेत्र की सुरक्षा करें क्योंकि यह उनका ही क्षेत्र है। उन्होंने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में यह भी दावा किया कि यह समुद्री मार्ग अमेरिका के लिए उतना जरूरी नहीं है, क्योंकि अमेरिका के पास तेल तक अपनी पहुंच है। ट्रंप ने कहा कि चीन को लगभग 90 प्रतिशत तेल इसी मार्ग से मिलता है, जबकि अमेरिका को वहां से बहुत कम तेल मिलता है। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या चीन इस गठबंधन में शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन से इसमें शामिल होने की अपील कर चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: धोनी ने CSK के इस खिलाड़ी को दी पैसा बचाने की सलाह, कहा- फालतू खर्च मत करो

MS Dhoni advice about money: एमएस धोनी ने CSK के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को फिजूलखर्ची से बचने और पैसे को बचाने की सलाह दी है. इस बारे में युवा क्रिकेटर ने खुद ही खुलासा किया है. Mon, 16 Mar 2026 22:44:44 +0530

  Videos
See all

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

Nursery worker who raped children sentenced to 30 years | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:10:37+00:00

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers