विदेश मंत्री का बेल्जियम दौरा: व्यापार, सेमीकंडक्टर और स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय बेल्जियम दौरे पर हैं। जयशंकर ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन ब्रुसेल्स में बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो से मुलाकात की।
इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के मध्य व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और नवाचार के क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, एस जयशंकर का यह दौरा 16वें इंडिया-ईयू समिट के तुरंत बाद हो रहा है। इस दौरे का मकसद हाल की बातचीत को आगे बढ़ाते हुए रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है।
इसे लेकर एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ब्रुसेल्स के दूसरे दिन की शुरुआत बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो से मुलाकात के साथ हुई। व्यापार और निवेश, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। हमारे बीच एक रणनीतिक संवाद स्थापित करने पर सहमति बनी।
इससे पहले मंत्री जयशंकर ने एक अन्य पोस्ट में साइप्रस के विदेश मंत्री से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा, आज ब्रुसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद की अध्यक्षता संभालते हुए यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में साइप्रस के सहयोग की हम सराहना करते हैं।
बता दें कि भारत-ईयू के संबंध 2026 में ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी आर्थिक और भू-राजनीतिक तालमेल में बदल गई है। दोनों पक्षों ने व्यापार, सुरक्षा, तकनीक, सतत विकास और वैश्विक मुद्दों पर संबंधों को मजबूत किया है।
जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ। ईयू और भारत के बीच यह समझौता तब हुआ, जब अमेरिका टैरिफ का दबाव बनाकर सभी देशों के साथ अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाहता था।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Iran Israel War : 8 बजते ही अमेरिका ने ईरान को दिया नया ऑफर? | Trump | Strait of Hormuz | Netanyahu
Iran Israel War : 8 बजते ही अमेरिका ने ईरान को दिया नया ऑफर? | Trump | Strait of Hormuz | Netanyahu ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना के प्रमुख ने अमेरिका को सीधा चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का 'स्मार्ट कंट्रोल' पहले ही तेल की कीमतों का नया लेवल सेट कर चुका है. अगर खारग द्वीप पर कोई हमला हुआ तो ऊर्जा की कीमतों और वितरण में एकदम नया, बहुत गंभीर और अलग समीकरण बन जाएगा. ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने हाल ही में खारग द्वीप पर बड़े हमले किए हैं. ट्रंप ने खुद कहा था कि US ने वहां 90 से ज्यादा मिलिट्री टारगेट्स को तबाह किया है, जैसे माइन स्टोरेज, मिसाइल बंकर और अन्य साइट्स. उन्होंने साफ किया कि तेल की इंफ्रास्ट्रक्चर को अभी नहीं छुआ गया है. ट्रंप ने धमकी भी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो तेल फैसिलिटी पर भी हमला हो सकता है, 'कुछ और बार सिर्फ मजे के लिए. #iranisraelwar #straitofhormuz #trump #khamenei news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
News18

















