Responsive Scrollable Menu

भूराजनीतिक तनावों के बावजूद भारत का निर्यात मजबूत: फियो

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, सप्लाई चेन में बाधाओं और बढ़ते भूराजनीतिक तनाव के बावजूद भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत बना हुआ है। यह जानकारी सोमवार को फियो यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) ने दी।

उद्योग संगठन ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत का कुल निर्यात सालाना आधार पर लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 76.13 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

हालांकि, फरवरी 2026 में मर्चेंडाइज (माल) निर्यात में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 0.81 प्रतिशत घटकर 36.61 अरब डॉलर रह गया।

इस दौरान मर्चेंडाइज आयात में 24.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो बढ़कर 63.71 अरब डॉलर हो गया। इसके कारण फरवरी में व्यापार घाटा 27.1 अरब डॉलर रहा, जो जनवरी 2026 की तुलना में थोड़ा कम है।

वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से फरवरी के बीच भारत का मर्चेंडाइज निर्यात 402.93 अरब डॉलर रहा, जो 1.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं इसी अवधि में आयात 8.53 प्रतिशत बढ़कर 713.53 अरब डॉलर हो गया।

इस अवधि में सामान और सेवाओं को मिलाकर कुल निर्यात लगभग 790.86 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 747.58 अरब डॉलर की तुलना में 5.8 प्रतिशत अधिक है।

फियो के अध्यक्ष एस. सी. राल्हन ने कहा कि निर्यात क्षेत्र लगातार मजबूती दिखा रहा है और इसका मुख्य कारण नए बाजारों में विस्तार और कई प्रमुख क्षेत्रों का अच्छा प्रदर्शन है।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण, केमिकल्स, रेडीमेड गारमेंट्स, कॉटन यार्न और फैब्रिक, चावल और समुद्री उत्पाद जैसे क्षेत्रों ने निर्यात में अच्छा योगदान दिया है।

भारत के प्रमुख निर्यात बाजारों में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, सऊदी अरब, बांग्लादेश, सिंगापुर और हांगकांग शामिल हैं।

राल्हन ने कहा कि भूराजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखना, लॉजिस्टिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और समय पर नीतिगत सहयोग देना निर्यात की रफ्तार बनाए रखने के लिए जरूरी होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नए बाजारों में विस्तार, क्षेत्रीय व्यापार साझेदारी को मजबूत करना और लॉजिस्टिक व्यवस्था को बेहतर बनाना भारत को वैश्विक चुनौतियों से निपटने और निर्यात बढ़ाने में मदद करेगा।

इस बीच मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़ा बढ़ता संघर्ष वैश्विक व्यापार के लिए नई अनिश्चितताएं पैदा कर रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर जैसे प्रमुख समुद्री मार्गों में बाधा आने के कारण जहाजों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे माल ढुलाई लागत, बीमा प्रीमियम और ट्रांजिट समय में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर निर्यातकों पर अतिरिक्त दबाव के रूप में पड़ रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ऑस्कर 2026 के बाद इन 6 फिल्मों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा, घर बैठे ओटीटी पर करें एंजॉय

ऑस्कर 2026 के बाद कई फिल्में लगातार सुर्खियों में हैं, अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो चिंता की बात नहीं, क्योंकि इनमें से कई फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं. जिसे आप आराम से घर बैठोे एंजॉय कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

कौन है ये शख्स, जिसकी चेन्नई सुपर किंग्स में हुई एंट्री, आईपीएल 2026 में निभाएगा अहम जिम्मेदारी

James Foster csk fielding coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच T20I मैच खेले हैं, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 45 साल के फोस्टर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट कोचिंग का काफी अनुभव है. Mon, 16 Mar 2026 22:24:13 +0530

  Videos
See all

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

News Ki Pathshala : युद्ध में बुरी तरह फंस गए ट्रंप पैर पटक रहे | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:07:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers