Responsive Scrollable Menu

ऑस्कर 2026 के बाद इन 6 फिल्मों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा, घर बैठे ओटीटी पर करें एंजॉय

ऑस्कर 2026 के बाद कई फिल्में लगातार सुर्खियों में हैं, अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो चिंता की बात नहीं, क्योंकि इनमें से कई फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं. जिसे आप आराम से घर बैठोे एंजॉय कर सकते हैं.

Continue reading on the app

व‍िदेश मंत्री का बेल्जियम दौरा: व्यापार, सेमीकंडक्टर और स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय बेल्जियम दौरे पर हैं। जयशंकर ने अपनी यात्रा के दूसरे द‍िन ब्रुसेल्स में बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो से मुलाकात की।

इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के मध्‍य व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और नवाचार के क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, एस जयशंकर का यह दौरा 16वें इंडिया-ईयू समिट के तुरंत बाद हो रहा है। इस दौरे का मकसद हाल की बातचीत को आगे बढ़ाते हुए रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है।

इसे लेकर एस. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, ब्रुसेल्स के दूसरे दिन की शुरुआत बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो से मुलाकात के साथ हुई। व्यापार और निवेश, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। हमारे बीच एक रणनीतिक संवाद स्थापित करने पर सहमति बनी।

इससे पहले मंत्री जयशंकर ने एक अन्‍य पोस्‍ट में साइप्रस के विदेश मंत्री से हुई बातचीत का ज‍िक्र करते हुए ल‍िखा, आज ब्रुसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद की अध्यक्षता संभालते हुए यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में साइप्रस के सहयोग की हम सराहना करते हैं।

बता दें कि भारत-ईयू के संबंध 2026 में ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी आर्थिक और भू-राजनीतिक तालमेल में बदल गई है। दोनों पक्षों ने व्यापार, सुरक्षा, तकनीक, सतत विकास और वैश्विक मुद्दों पर संबंधों को मजबूत किया है।

जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ। ईयू और भारत के बीच यह समझौता तब हुआ, जब अमेरिका टैरिफ का दबाव बनाकर सभी देशों के साथ अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाहता था।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दुश्मनों को फंसाने खुद को मारी गोली, 12 लोगों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर कराई, पुलिस ने किया षड्यंत्र का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है जिसमें फरियादी ने दुश्मनों को फंसाने के लिए अपने साथियों के साथ साजिश रची और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज करवा दी, चूँकि मामला गन शॉट यानि गोली मारने का था तो पुलिस सतर्कता से विवेचना में लगी और जैसे ही विवेचना … Wed, 18 Mar 2026 17:31:36 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया | Trump | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:45:06+00:00

Ali Larijani Funeral Live: लारीजानी के जनाजे में सड़कों पर ईरान की जनता | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:36:18+00:00

Iran Israel War: 6 बजते ही Trump की NATO को खुली धमकी? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:17+00:00

Karnataka: गौमाताओं को जलाकर कौन मार डालना चाहता था ? | Bengaluru #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:39:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers