KVS-JNV में शिक्षकों की बंपर कमी: 13,000 से ज्यादा पद खाली, शिक्षा मंत्रालय ने बताया कब होगी भर्ती
KVS Teacher Vacancy 2026: देश के प्रतिष्ठित स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय (KVS) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में शिक्षकों की भारी कमी सामने आई है। शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा में जानकारी दी कि देशभर के KVS और JNV में कुल 13,000 से अधिक शिक्षण पद रिक्त हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में इन आंकड़ों को सदन के सामने रखा।
खाली पदों का पूरा ब्यौरा
शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय (KVS) में 8,618 पद और नवोदय विद्यालय (JNV) में 5,083 पद खाली हैं।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि नए स्कूलों के खुलने, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, पदोन्नति और स्थानांतरण (Transfer) जैसे कारणों से ये रिक्तियां लगातार बनती रहती हैं।
भर्ती प्रक्रिया
शिक्षा मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि खाली पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। भर्ती नियमों के प्रावधानों के अनुसार इन रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि जब तक नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुबंध (Contractual) आधार पर शिक्षकों की सेवाएं ली जा रही हैं।
छात्रों की पढ़ाई पर क्या होगा असर?
मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की कमी के बावजूद छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक मानकों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि KVS और JNV के पिछले वर्षों के शानदार परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि शिक्षकों की कमी के बावजूद पढ़ाई का स्तर ऊंचा बना हुआ है। सरकार का मुख्य उद्देश्य नियमित शिक्षकों की जल्द भर्ती करना है ताकि छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके।
Babar Azam: बाबर आजम फिट या अनफिट या टीम से बाहर? पूर्व कप्तान क्या षड्यंत्र का शिकार?
Babar Azam Dropped: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया। इस बार मामला पूर्व कप्तान बाबर आज़म को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखने को लेकर है। अलग-अलग बयान सामने आने के बाद यह साफ नहीं हो पा रहा कि बाबर आज़म फिट हैं, अनफिट हैं या फिर उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था।
बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में हार के बाद यह सवाल और तेज हो गया कि आखिर बाबर आज़म टीम में क्यों नहीं थे। जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान किया था, तब यह साफ नहीं किया गया था कि बाबर आज़म और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है या उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इसी वजह से अब अलग-अलग बयान सामने आने के बाद भ्रम और बढ़ गया।
बाबर चोटिल या फिट?
पिछले हफ्ते चयनकर्ता आकिब जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बाबर आज़म और फखर जमान टी20 वर्ल्ड कप के बाद चोट से जूझ रहे थे। उनके मुताबिक टीम के डॉक्टर ने भी बाबर की जांच की थी और चोट की वजह से वह इस सीरीज के साथ-साथ नेशनल टी20 कप भी नहीं खेल सकते थे।
आकिब जावेद ने कहा था कि बाबर खुद घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से यह संभव नहीं था। हालांकि इस बयान के अगले ही दिन बाबर आज़म ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें कई फैंस ने उनके फिट होने का संकेत माना। इन पोस्ट को जावेद के बयान पर तंज के तौर पर भी देखा गया।
बाबर आजम को रेस्ट दिया गया: हेसन
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे हारने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने अलग ही वजह बता दी। हेसन के मुताबिक बाबर आज़म सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके।
इस सीरीज में पाकिस्तान टीम में कई नए चेहरे देखने को मिले। माज़ सादाकत, शमील हुसैन, गाजी घोरी और साद मसूद को पहली बार टीम में शामिल किया गया था। वहीं साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद ने इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया। इन अलग-अलग बयानों ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई पूर्व क्रिकेटरों ने PCB से साफ जवाब देने की मांग की है कि बाबर आज़म की गैरमौजूदगी की असली वजह क्या थी।
कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो यह तक इशारा किया है कि चयनकर्ता आकिब जावेद और बाबर आज़म के बीच निजी मतभेद भी हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।
फिलहाल स्थिति यही है कि पाकिस्तान टीम सीरीज हार चुकी है और बाबर आज़म की गैरमौजूदगी पर सवाल अभी भी बरकरार हैं। जब तक PCB इस मामले पर स्पष्ट बयान नहीं देता, तब तक यह विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















