CBSE Class 10 Result 2026: 25 लाख छात्रों का कब खत्म होगा इंतजार? cbse.gov.in पर कैसे आसानी से चेक करें परिणाम
CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं. इस साल ये परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को खत्म हुईं. परीक्षा खत्म होने के बाद अब देशभर के करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी छात्रों और उनके माता-पिता की नजर CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी हुई है, जहां जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा.
हालांकि, CBSE ने अभी तक कक्षा 10 के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. आमतौर पर बोर्ड परीक्षा खत्म होने के करीब दो महीने के भीतर परिणाम घोषित कर देता है.
इसलिए लगाया जा रहा ये अनुमान
पिछले कुछ सालों के रिजल्ट डेट को देखें तो एक पैटर्न नजर आता है. साल 2025 और 2024 में CBSE ने कक्षा 10 का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था. वहीं 2023 में परिणाम 12 मई को घोषित किया गया था. इसी आधार पर माना जा रहा है कि 2026 में भी रिजल्ट लगभग इसी समय के आसपास जारी किया जा सकता है. हालांकि अंतिम तारीख की पुष्टि CBSE की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.
मार्कशीट देखने के लिए क्या करना होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि. इन डिटेल्स को सही तरीके से भरने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर “Class 10 Result 2026” का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी.
भरनी होगी ये जानकारी
छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा. इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करते ही उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं.
इन सरकारी पोर्टल पर भी देखेगा परिणाम
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे. CBSE की मुख्य वेबसाइट के अलावा अन्य सरकारी पोर्टल भी रिजल्ट देखने की सुविधा देते हैं. इससे वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्रों को दूसरी जगह से भी आसानी से अपना परिणाम देखने का विकल्प मिलता है.
UMANG ऐप पर भी कर सकते हैं चेक
छात्र अपने परिणाम cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in जैसे पोर्टल पर देख सकते हैं. इसके अलावा कई छात्र DigiLocker ऐप या UMANG ऐप का उपयोग करके भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करते हैं. यह डिजिटल मार्कशीट भविष्य में कई कामों के लिए उपयोगी होती है, जैसे आगे की पढ़ाई में एडमिशन लेने के लिए. हालांकि बाद में छात्रों को स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट भी प्रदान की जाती है.
महत्वपूर्ण होने वाला है आने वाला वीक
कुल मिलाकर, CBSE कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए आने वाले कुछ हफ्ते काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम चेक करें. साथ ही मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: CBSE Exam: 12वीं के मैथ एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को स्कैन करने पर खुल रही है ऐसी चीज, सोशल मीडिया पर हर कोई हो गया शॉक
देश में गैस की कोई कमी नहीं, सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति जारी: केंद्र
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति जारी है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विपणन और तेल शोधन विभाग की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सीएनजी की आपूर्ति करने वाले ईंधन पंप और घरेलू पीएनजी कनेक्शन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, सीएनजी उपयोगकर्ताओं और पीएनजी उपभोक्ताओं दोनों को आपूर्ति पूरी तरह से जारी रखी जा रही है। अधिकारियों ने जमाखोरी रोकने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ईंधन भंडारण और आपूर्ति की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे गए हैं।
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आगे कहा कि कच्चा तेल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा, सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हमारे पेट्रोल पंप सामान्य रूप से चल रहे हैं। अभी तक किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं मिली है।
गैस वितरण कंपनियों ने नए पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं भी शुरू की हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने 31 मार्च से पहले पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 500 रुपए की मुफ्त गैस देने की घोषणा की है।
इस बीच, घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं में व्याप्त भय कम होने से एलपीजी बुकिंग में गिरावट आई है, वहीं जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए राज्यों भर में छापेमारी की जा रही है।
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए राज्यों भर में छापेमारी की जा रही है और 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।
मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे घबराहट में बुकिंग न करें, डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और एलपीजी वितरकों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचें।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देती रहेगी और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति विशेष रूप से घरों और अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए सुनिश्चित करेगी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















