ओजोन थेरेपी को लेकर पतंजलि विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यशाला, छात्रों ने सीखे उपचार के तरीके
Patanjali University: हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के नैचुरोपैथी और योगिक साइंसेज फैकल्टी (FNYS) में ओजोन थेरेपी पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नैचुरोपैथी (NIN), पुणे के सहयोग से आयोजित हुआ. कार्यशाला का आयोजन पतंजलि फेज-2 के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, इंटर्न और फैकल्टी में ओजोन थेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके चिकित्सीय उपयोगों की जानकारी देना था. कार्यक्रम में डॉक्टरों, शिक्षकों, इंटर्न और छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया.
विशेषज्ञों ने साझा की वैज्ञानिक जानकारी
कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों का संचालन NIN, पुणे के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रणव खवाले और डॉ. मार्शलेन एंटनी ने किया. दोनों विशेषज्ञों ने ओजोन थेरेपी के वैज्ञानिक सिद्धांतों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह थेरेपी कई स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन में उपयोगी मानी जा रही है. सत्र के दौरान इसके चिकित्सीय लाभ, उपयोग की स्थितियां और सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई. विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि आधुनिक समय में नैचुरोपैथी और इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर में ओजोन थेरेपी का महत्व तेजी से बढ़ रहा है.
प्रैक्टिकल डेमो और इंटरएक्टिव सेशन
कार्यशाला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रैक्टिकल डेमो रहा. इसमें प्रतिभागियों को ओजोन थेरेपी में उपयोग होने वाले उपकरणों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. साथ ही क्लीनिकल प्रोटोकॉल को भी समझाया गया. इंटरएक्टिव चर्चा सत्र के दौरान छात्रों और इंटर्न ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे. इससे उन्हें विषय को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिला.
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई अतिथि
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथि भी मौजूद रहेय इनमें पतंजलि वेलनेस के सेवा प्रमुख स्वामी बजरंगदेव, साध्वी देव भूमि, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. मयंक अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ. दीपेश कुमार सक्सेना और डॉ. ए.के. सिंह शामिल थे. इसके अलावा पतंजलि वेलनेस के सीईओ डॉ. रवि पंडित, नैचुरोपैथी और योगिक साइंसेज फैकल्टी के डीन डॉ. तोरण सिंह, निदेशक डॉ. अनिल वर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. कनक सोनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान स्वामी बजरंगदेव ने संसाधन विशेषज्ञों को सम्मानित किया. उन्हें अकादमिक और क्लीनिकल क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान दिया गया.
शिक्षकों और स्टाफ का मिला सहयोग
कार्यशाला में FNYS के कई फैकल्टी सदस्य भी शामिल हुए. इनमें डॉ. नागराज होसमनी, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. सुमनलता, डॉ. ललित कुमार, डॉ. नयन बिस्वास, डॉ. स्वाति, डॉ. तनु, डॉ. आयुषी कामदार, डॉ. लक्ष्मी नायक और डॉ. निधि पाठक शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता सिंह ने किया. अंत में डॉ. कनक सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. उन्होंने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टाफ सदस्यों अनिल सिंह राजपूत, सौरभ सिंह, अभिषेक सैनी और राहुल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने की पहल
ऐसी शैक्षणिक पहलें पतंजलि विश्वविद्यालय और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नैचुरोपैथी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके तहत वे नैचुरोपैथी और इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर के क्षेत्र में शिक्षा, शोध और क्लीनिकल प्रैक्टिस को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 100% साबुत गेहूं से बना हेल्दी और कुरकुरा स्नैक है पतंजलि मैरी बिस्किट, जानिए इसकी खासियतें
CBSE Class 10 Result 2026: 25 लाख छात्रों का कब खत्म होगा इंतजार? cbse.gov.in पर कैसे आसानी से चेक करें परिणाम
CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं. इस साल ये परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को खत्म हुईं. परीक्षा खत्म होने के बाद अब देशभर के करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी छात्रों और उनके माता-पिता की नजर CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी हुई है, जहां जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा.
हालांकि, CBSE ने अभी तक कक्षा 10 के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. आमतौर पर बोर्ड परीक्षा खत्म होने के करीब दो महीने के भीतर परिणाम घोषित कर देता है.
इसलिए लगाया जा रहा ये अनुमान
पिछले कुछ सालों के रिजल्ट डेट को देखें तो एक पैटर्न नजर आता है. साल 2025 और 2024 में CBSE ने कक्षा 10 का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था. वहीं 2023 में परिणाम 12 मई को घोषित किया गया था. इसी आधार पर माना जा रहा है कि 2026 में भी रिजल्ट लगभग इसी समय के आसपास जारी किया जा सकता है. हालांकि अंतिम तारीख की पुष्टि CBSE की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.
मार्कशीट देखने के लिए क्या करना होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि. इन डिटेल्स को सही तरीके से भरने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर “Class 10 Result 2026” का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी.
भरनी होगी ये जानकारी
छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा. इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करते ही उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं.
इन सरकारी पोर्टल पर भी देखेगा परिणाम
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे. CBSE की मुख्य वेबसाइट के अलावा अन्य सरकारी पोर्टल भी रिजल्ट देखने की सुविधा देते हैं. इससे वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्रों को दूसरी जगह से भी आसानी से अपना परिणाम देखने का विकल्प मिलता है.
UMANG ऐप पर भी कर सकते हैं चेक
छात्र अपने परिणाम cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in जैसे पोर्टल पर देख सकते हैं. इसके अलावा कई छात्र DigiLocker ऐप या UMANG ऐप का उपयोग करके भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करते हैं. यह डिजिटल मार्कशीट भविष्य में कई कामों के लिए उपयोगी होती है, जैसे आगे की पढ़ाई में एडमिशन लेने के लिए. हालांकि बाद में छात्रों को स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट भी प्रदान की जाती है.
महत्वपूर्ण होने वाला है आने वाला वीक
कुल मिलाकर, CBSE कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए आने वाले कुछ हफ्ते काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम चेक करें. साथ ही मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: CBSE Exam: 12वीं के मैथ एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को स्कैन करने पर खुल रही है ऐसी चीज, सोशल मीडिया पर हर कोई हो गया शॉक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)







