Responsive Scrollable Menu

शक, गुस्सा और खौफनाक कत्ल…घर में CCTV लगाकर पत्नी पर नजर रखता था पति, गिरफ्तार

Vadodara : गुजरात के वडोदरा में हुई इस हत्या के मामले में शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी के किसी और के साथ अफेयर का शक था, इसलिए उसने उस पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए थे

Continue reading on the app

विदेश में पढ़ाई करने का गोल्डन चांस, ब्रिटेन की ये यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही है 12 लाख की स्कॉलरशिप

अगर आपका भी सपना है कि विदेश में जाकर हायर स्टडी पूरी करें, तो आपका सपना अब सच होने वाला है. ब्रिटेन की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया (UEA) भारतीय छात्रों को लाखों रुपये की स्कॉलरशिप दे रही है. यह यूनिवर्सिटी उन होनहार छात्रों की मदद कर रही है जो वहां से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं. यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो सितंबर 2026 के सेशन में अपना कोर्स शुरू करेंगे. जो छात्र पढ़ाई में अच्छे नंबर लाते हैं और अपने क्षेत्र में कोई सकारात्मक बदलाव लाने का जज्बा रखते हैं, उन्हें इस प्रोग्राम का फायदा मिलेगा.

मिलेगी 12 लाख की मदद? 

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चुने गए छात्रों को 12 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. आपको बता दें कि दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप केवल पहले साल के लिए ही मान्य होगी. यह मदद भारतीय छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाने, अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने, रिसर्च करने और वैश्विक करियर के अवसर खोजने में काफी सपोर्ट करेगी. इससे छात्रों पर पढ़ाई के खर्च का बोझ काफी कम हो जाएगा.

कैसे करना होगा आवेदन?

इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ सवालों के लिखित जवाब देने होंगे. इनमें उन्हें विस्तार से यह बताना होगा कि उन्होंने UEA को ही इस कोर्स के लिए क्यों चुना और उनका पसंदीदा प्रोग्राम कौन सा है. इसके अलावा उन्हें अपने करियर के लक्ष्य, फ्यूचर टार्गेट और आगे की योजना के बारे में भी जानकारी देनी होगी. छात्रों को यह भी समझाना होगा कि उनकी पढ़ाई किस तरह से वर्ल्ड लेवल पर पॉजिटिव प्रभाव डालेगी. आवेदनों की बारीकी से जांच मार्च और जून 2026 के दौरान की जाएगी. हर स्टेप के बाद चुने गए कैंडिडेट को उनकी सफलता की जानकारी दे दी जाएगी.

योग्यता और शर्तें क्या है?

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं. सबसे पहले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. इसके साथ ही छात्र के पास UEA के किसी योग्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का ऑफर लेटर होना चाहिए. आवेदक विदेशी फीस देने वाले छात्र के रूप में रजिस्टर्ड हों और उनके पास यूके की 2:1 बैचलर डिग्री के बराबर योग्यता होनी चाहिए. यह स्कॉलरशिप केवल कुछ चुनिंदा कोर्स के लिए ही उपलब्ध है. खास बात यह है कि इसे यूनिवर्सिटी की दूसरी स्कॉलरशिप के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Scholarship Scheme: श्रमिकों के बच्चों को अब मिलेगी डबल स्कॉलरशिप, श्रम मंत्रालय ने बदले अपने नियम

कौन नहीं कर सकता अप्लाई?

यूनिवर्सिटी ने कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं. जिन छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस सरकार या किसी दूसरी संस्था द्वारा दी जा रही है, वे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होंगे. हालांकि, जिन छात्रों ने अपनी पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन या सरकारी लोन लिया है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2026 है, इसलिए छात्रों को समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए.

क्या है पूरी प्रक्रिया? 

यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को UEA के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में अप्लाई करके वहां से प्रवेश का ऑफर लेना होगा. जब आपको एडमिशन का ऑफर मिल जाए, उसके बाद ही आप स्कॉलरशिप फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरते वक्त अपनी प्रेरणा और कोर्स चुनने की वजह को बहुत अच्छे से समझाना होगा. अंतिम तिथि से पहले सबमिट किए गए आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ईरान, यूएई, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी व बहरीन में सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: धोनी ने CSK के इस खिलाड़ी को दी पैसा बचाने की सलाह, कहा- फालतू खर्च मत करो

MS Dhoni advice about money: एमएस धोनी ने CSK के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को फिजूलखर्ची से बचने और पैसे को बचाने की सलाह दी है. इस बारे में युवा क्रिकेटर ने खुद ही खुलासा किया है. Mon, 16 Mar 2026 22:44:44 +0530

  Videos
See all

Middle East War: नेतन्याहू का अगला टारगेट पाकिस्तान? Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:27:29+00:00

Horror makes history at the Oscars. #Oscars #Horror #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:30:47+00:00

कुश्ती के बाद पहलवान ने लगा दी थाने की दौड़ #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:28:03+00:00

बेजुबान की चीखें अनसुनी, युवक की क्रूरता कैमरे में कैद #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T18:29:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers