राजस्थान में बढ़ी इलेक्ट्रिक कुकिंग गैजेट्स की डिमांड, एक्सपर्ट किशन बाबानी ने बताए बिजली बिल बचाने के टिप्स
Rajasthan Electric Cooking Trend: राजस्थान में इन दिनों इलेक्ट्रिक कुकिंग गैजेट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आधुनिक तकनीक के कारण लोग इंडक्शन, इलेक्ट्रिक कुकर और अन्य स्मार्ट किचन उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि इनके इस्तेमाल के साथ बिजली बिल बढ़ने की चिंता भी सामने आती है. इस विषय पर एक्सपर्ट किशन बाबानी का कहना है कि सही तरीके से इन उपकरणों का उपयोग किया जाए तो बिजली की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है. उन्होंने सलाह दी कि ऊर्जा दक्ष उपकरण चुनें, जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें और समय-समय पर उपकरणों की मेंटेनेंस करते रहें. इससे न सिर्फ बिजली बिल में बचत होगी बल्कि किचन का काम भी आसान और तेज हो जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















